फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज मणिपुर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील, नीट परीक्षा आज, पढ़ें अहम खबरें

Sun, 07 May 2023 06:06 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हिंसा प्रभावित मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के साथ अन्य इलाकों में आज कर्फ्यू में ढील दी गई है ताकि लोग आवश्यक सामान खरीद सकें। वहीं मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2023 का आयोजन आज (सात मई) देश के 499 शहरों के चार हजार परीक्षा केंद्रों में होगा। साथ ही टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी हुई है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
Manipur violence - फोटो : सोशल मीडिया
आज मणिपुर के कुछ इलाकों में कर्फ्यू में ढील
हिंसा प्रभावित मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के साथ अन्य इलाकों में आज कर्फ्यू में ढील दी गई है ताकि लोग आवश्यक सामान खरीद सकें। एक अधिसूचना के अनुसार लोगों को अपने घरों से बाहर आने-जाने पर रोक लगाने वाले कुल कर्फ्यू में रविवार सुबह तीन घंटे की ढील दी जाएगी, ताकि लोग दवाएं और भोजन जैसी आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नीट परीक्षा आज, 21 लाख छात्र होंगे शामिल
मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2023 का आयोजन आज (सात मई) देश के 499 शहरों के चार हजार परीक्षा केंद्रों में होगा। इसमें 20 लाख 86 हजार छात्र शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर दो से लेकर शाम 5.20 मिनट तक आयोजित होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
अमेरिकी पुलिस - फोटो : PTI
अमेरिका के टेक्सास में शॉपिंग मॉल में गोलीबारी
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। ताजा घटना टेक्सास की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी हुई है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 11
भरतपुर में हिंसा के बाद आगजनी - फोटो : social media
आकलन करने में चूक गई मणिपुर सरकार, जख्म भरने में लगेगा वक्त
मणिपुर हिंसा के कई दिन बीत गए, भले ही कहा जा रहा है कि स्थिति नियंत्रण में हैं लेकिन अभी भी कई जिलों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। ये स्थिति और बदलतर हो जाती अगर केंद्र सरकार समय पर हरकत में नहीं आती और दखल नहीं देती। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
Zakhar Prilepin - फोटो : zaharprilepin.ru
मास्को में कार बम विस्फोट में पुतिन समर्थक लेखक जाखड़ प्रिलेपिन घायल, चालक की मौत
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष का अंत अभी तक नजर नहीं आ रहा है। यूक्रेन और रूस एक दूसरे पर खूब हमले कर रहे हैं। वहीं एक प्रमुख रूसी राष्ट्रवादी लेखक, जाखड़ प्रिलेपिन शनिवार को एक कार बम विस्फोट में घायल हो गए। हमले में उनके ड्राइवर की मौत हो गई, जाखड़ को पुतिन समर्थक माना जाता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
चीन-पाकिस्तान
भारत ने सीपीईसी परियोजना का किया कड़ा विरोध, चीन-पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग
पाकिस्तान और चीन के विदेश मंत्रियों ने शनिवार को सीपीआईसी (चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) पर सहयोग जारी रखने की अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो और उनके चीनी समकक्ष किन गांग की सह-अध्यक्षता में इस्लामाबाद में 'पाकिस्तान-चीन रणनीतिक वार्ता' के चौथे संस्करण में यह बात कही गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन और बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पहलवानों की महापंचायत आज, दिल्ली सीमा पर लगाए नाके
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में रविवार को महापंचायत होने जा रही है। इसको देखते हुए हरियाणा से सटी सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बहादुरगढ़ में दिल्ली से लगती पांच सीमा पर नाके लगाए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

9 of 11
बाबा बर्फानी - फोटो : प्रशासन
पवित्र गुफा में पूर्ण रूप में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, हिम शिवलिंग की तस्वीरें वायरल
वर्ष 2023 की वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। इस साल भी पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी मां पार्वती और पुत्र गणेश के साथ प्राकृतिक रूप से प्रकट हुए हैं। सोशल मीडिया पर प्राकृतिक रूप से बनने वाले हिम शिवलिंग की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। कुछ भक्तों का कहना है कि वह अमरनाथ यात्रा से पूर्व ही दर्शन कर लौटे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को जिंदा और पोषित करने के लिए LoC पर पाकिस्तान खड़े कर रहा मोबाइल नेटवर्क - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान की नई साजिश: LoC पर धड़ल्ले से खड़े कर रहा मोबाइल टावर, खुफिया एजेंसियों के लिए ऐसे बनेगा चुनौती
जम्मू-कश्मीर में तीन दशक से अधिक समय से जारी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद जहां अब दम तोड़ने लगा था। वहीं, इसे जिंदा और पोषित करने के लिए अब पाकिस्तान नई साजिश रच रहा है। आतंकियों की घुसपैठ कराने और ड्रोन से हथियार, ड्रग्स व पैसा भेजने के साथ अब पाकिस्तान अपने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एलओसी के पास धड़ल्ले से मोबाइल टावर लगा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
Siddhant Chettri - फोटो : Twitter
हमले में शहीद हुए सिद्धांत छेत्री की दो महीने पहले हुई थी शादी
आतंकी हमेशा अपनी कायराना करतूतों से लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं। जम्मू-कश्मीर में राजौरी के कांडी वन क्षेत्र में शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे, इन जवानों 9 पैरा कमांडो के राइफलमैन सिद्धांत छेत्री भी थे जिनकी मात्र दो महीने पहले ही शादी हुई थी और वह देश के लिए कुर्बान हो गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें