फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: प्रधानमंत्री मोदी आज श्रीनगर में करेंगे रैली; लोकसभा उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस की बैठक

Thu, 07 Mar 2024 07:56 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीरवार की वीरवार को होने वाली रैली के लिए आकाश से जमीन और नदी- नालों तक सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली बैठक आज होगी। इसमें 130 से 150 सीटों पर विचार होगा। ये वो सीटें हैं, जिन पर राज्यों में कोई चुनावी गठबंधन नहीं है। वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद की सीढि़यों के पास स्थित कृष्ण कूप की नियमित पूजा की मांग को लेकर अर्जी दाखिल की गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
PM Modi Visit Srinagar - फोटो : बासित जरगर
प्रधानमंत्री मोदी आज श्रीनगर में करेंगे रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीरवार की वीरवार को होने वाली रैली के लिए आकाश से जमीन और नदी- नालों तक सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर शहर को ड्रोन और क्वाडकॉप्टर के संचालन के लिए अस्थायी रेड जोन घोषित कर दिया गया है। झेलम नदी में मार्कोस कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। रैली स्थल बख्शी स्टेडियम बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

3 of 11
कांग्रेस सीईसी की बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
 कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आज

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली बैठक आज होगी। इसमें 130 से 150 सीटों पर विचार होगा। ये वो सीटें हैं, जिन पर राज्यों में कोई चुनावी गठबंधन नहीं है। उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, झारखंड जैसे राज्यों के अलावा इनमें ज्यादातर दक्षिण भारत के राज्य हैं, जहां पार्टी का किसी से कोई गठबंधन नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

 

4 of 11
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
कृष्ण कूप की पूजा की मांग को लेकर अर्जी दाखिल

इलाहाबाद हाईकोर्ट में मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद की सीढि़यों के पास स्थित कृष्ण कूप की नियमित पूजा की मांग को लेकर अर्जी दाखिल की गई है। कहा गया है कि होली के बसोड़ा पर इसकी विशेष पूजा होती रही है। यह पूजा जमाने से चली आ रही है, लेकिन इसमें मुस्लिम पक्ष की ओर से अनावश्यक आपत्ति की जा रही है। इसे रोका जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक - फोटो : फाइल फोटो
यूपी में 13 हजार अवैध मदरसे बंद करने की सिफारिश

सरकार के निर्देश पर प्रदेश के अवैध मदरसों की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। इसमें करीब 13 हजार अवैध मदरसों को बंद कराने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट के आधार पर अब मदरसा बोर्ड कार्रवाई करने की तैयारी में है। जांच में जिन मदरसों को अवैध पाया गया है, उनमें से अधिकतर नेपाल सीमा पर स्थित हैं। इनका निर्माण खाड़ी देशों से मिली रकम से बीते दो दशकों में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

6 of 11
मोहम्मद असफान - फोटो : एक्स/राकेश कुमार
 यूक्रेन युद्ध में जान गंवाने वाले भारतीय के भाई ने लगाई न्याय की गुहार

यूक्रेन युद्ध में जान गंवाने वाले एक भारतीय नागरिक मोहम्मद असफान के भाई ने केंद्र सरकार से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने सरकार से शव को वापस देश लाने के लिए मदद मांगी। असफान के भाई मोहम्मद इमरान ने यह भी मांग की कि असफान को फंसाने में शामिल एजेंट को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
इस्लामिक स्टेट (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
सीरिया में आईएस आतंकियों के हमले में 18 की मौत

इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने बुधवार को पूर्वी सीरिया में ट्रफल्स इकट्ठा कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें 18 लोगों की मौत और 16 घायल हो गए। ट्रफल्स एक मौसमी फल है, जिसे ऊंची कीमत पर बेचा जाता है। सीरिया में कई लोग इन्हें इकट्ठा करने के लिए बाहर जाते हैं, क्योंकि यहां 90% आबादी गरीबी रेखा से नीचे है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
 पाकिस्तान से आए हिंदू शरणर्थियों की टूटेगी बस्ती

मजनू का टीला स्थित हिंदू शरणार्थी कैंप को हटाने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के नोटिस जारी किया है। इससे पाकिस्तान से आए 160 हिंदू परिवारों पर आशियाने का संकट गहरा गया है। शरणार्थियों को बृहस्पतिवार तक जगह खाली करने का आदेश दिया गया है। सभी को रैन बसेरों में शिफ्ट करने की व्यवस्था की गई है।  पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
पुलिस वैन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस ने लॉरेंस विश्नोई गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर बॉर्डर इलाके से हुई है। यह दोनों शूटर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में वांटेड हैं। गिरफ्तार शूटर की पहचान राजस्थान के सुनील करोलिया और शाहनवाज़ साहिल के रूप में की गई है। मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

 

10 of 11
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
जुए-सट्टेबाजी का विज्ञापन नहीं कर सकेंगे सेलिब्रिटी

सेलिब्रिटी और इन्फ्लूएंसर्स अब जुए और सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन नहीं कर सकेंगे। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ऐसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगा दी है। दिशानिर्देश के बावजूद कोई ऐसा करता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

11 of 11
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
 सिराज का कट सकता है पत्ता

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है। अब रोहित शर्मा एंड कंपनी की नजर धर्मशाला टेस्ट पर है। इस मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल को डेब्यू का मौका मिल सकता है। उन्हें रजत पाटीदार की जगह प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जा सकता है। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम में वापसी के लिए तैयार हैं। उन्हें चौथे टेस्ट में आराम दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें