पूर्वोत्तर के दो राज्यों नगालैंड और मेघालय में आज शपथ ग्रहण समारोह होगा। एनडीपीपी के नेफियू रियो और एनपीपी के कॉनराड संगमा क्रमश: नगालैंड और मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेतृत्व वाली सरकार ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में को-एड शिक्षक संस्थानों में छात्राओं और महिला शिक्षकों के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ब्रिटिश सांसदों से कहा कि हमारे यहां लोकसभा में अक्सर विपक्षी सदस्यों के माइक को बंद कर दिया जाता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...