फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी का दूसरा दिन; जंतर-मंतर पर कर्नाटक और केरल सरकार का प्रदर्शन

Wed, 07 Feb 2024 06:47 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार भाजपा के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखा रही है। केंद्र सरकार पर आर्थिक अत्याचार और नाइंसाफी के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अगुवाई वाली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन की योजना बनाई है। वहीं, दो साल की कसरत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के पटल पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) उत्तराखंड विधेयक 2022 रखकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा, संसद के बजट सत्र में छठे दिन आज पीएम मोदी राज्यसभा में संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री उच्च सदन में मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। ज्ञानवापी मामले को लेकर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
 
विज्ञापन

2 of 11
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : social media
दिल्ली पहुंची सिद्धारमैया सरकार
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार भाजपा के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखा रही है। केंद्र सरकार पर आर्थिक अत्याचार और नाइंसाफी के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अगुवाई वाली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन की योजना बनाई है। सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कर्नाटक के शीर्ष कांग्रेस नेता 'चलो दिल्ली' आह्वान के तहत दिल्ली पहुंच गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
UCC: CM Pushkar Singh Dhami - फोटो : Amar Ujala
उत्तराखंड विधानसभा में आज पास होगा यूसीसी बिल
दो साल की कसरत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा के पटल पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) उत्तराखंड विधेयक 2022 रखकर इतिहास रच दिया। सदन में बिल पेश करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य हो गया है। विधेयक में प्रावधान के मुताबिक, बेटा और बेटी को संपत्ति में समान अधिकार देने और लिव इन रिलेशनशिप में पैदा होने वाली संतान को भी संपत्ति का हकदार माना गया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : sansad tv youtube
संसद में PM का संबोधन
संसद के बजट सत्र में छठे दिन आज पीएम मोदी राज्यसभा में संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री उच्च सदन में मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। एक अन्य बड़ी घटना में बच्चा गुजरात के बोरवेल में गिर गया है। बचाने के प्रयास जारी हैं। तीसरी बड़ी घटना महाराष्ट्र से सामने आई। कुवैत से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पहुंची नाव मामले में मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

5 of 11
Gyanvapi case - फोटो : अमर उजाला
व्यासजी के तहखाने में पूजा के आदेश पर आज फिर सुनवाई
ज्ञानवापी मामले को लेकर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें इंतजामिया मसाजिद के वकील सैयद फरमान नकवी ने 2 फरवरी को हुई अपनी बहस को आगे बढ़ाते हुए मुस्लिम पक्ष की तरफ से व्यास जी के तहखाने में पूजा-अर्चना शुरू किए जाने के आदेश को चुनौती दी गई है। इसके अलावा जिला जज के वाराणसी के डीएम को व्यास जी के तहखाना का रिसीवर नियुक्त किए जाने के आदेश को भी चुनौती दी गई है। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

6 of 11
बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेशी विदेश मंत्री हसन महमूद का पहला भारत दौरा
बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद भारत दौरे पर मंगलवार रात नई दिल्ली पहुंचे। जनवरी में प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में बांग्लादेश में नई सरकार बनने के बाद महमूद को विदेश मंत्री बनाया गया। विदेश मंत्री के रूप में वह पहली बार भारत आए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में हसन महमूद के भारत दौरे की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
chaudhary jayant, चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
जयंत की भाजपा में एंट्री पर सियासी गलियारों में अटकलों का दौर
सपा के साथ सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसने के बाद रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह की खामोशी ने गठबंधन में शोर मचा दिया है। सियासी गलियों में भाजपा से नजदीकियां बढ़ने पर खूब तर्क किए जा रहे हैं। रालोद के रणनीतिकार भी असमंजस में हैं। लखनऊ में विधानसभा सत्र बीच में ही छोड़कर विधायकों को दिल्ली से बुलावा दिया गया था, लेकिन फिर एन वक्त पर इंतजार करने के लिए कह दिया गया। उठापटक के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
गेटवे ऑफ इंडिया पर पकड़ी गई कुवैती बोट - फोटो : सोशल मीडिया
गेटवे ऑफ इंडिया पर पकड़ी गई कुवैती बोट
अरब सागर में गेटवे ऑफ इंडिया के पास मंगलवार को एक संदिग्ध बोट दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मुंबई की समुद्र गश्ती पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और बोट को कब्जे में ले लिया। बोट में तीन भारतीय सवार थे जो तमिलनाडु के मछुआरे हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
मंच पर मुसीबत... - फोटो : अमर उजाला
कबीरधाम में हिंदू संगम कार्यक्रम के दौरान खूनी झड़प

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बोड़ला नगर पंचायत में 5 से 9 फरवरी तक हिंदू संगम का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार 6 फरवरी को शाम 7.30 बजे मंच पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। अचानक चाकूबाजी हुई। इसमें दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। पढें पूरी खबर

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद के रहने वाले छात्र पर शिकागो में जानलेवा हमला
अमेरिका में एक बार फिर भारतीय छात्र पर हमले की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिकागो में मंगलवार (स्थानीय समय) को भारतीय छात्र पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित छात्र की पहचान हैदराबाद के रहने वाले सैयद मजाहिर अली के रूप में हुई है। भारतीय मिशन ने अली और उनके परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
Harda firecracker factory owner arrested - फोटो : अमर उजाला
हरदा पटाखा फैक्ट्री के मालिक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के हरदा में मंगलवार सुबह हुए ब्लास्ट मामले में अवैध पटाखा फैक्ट्री के मालिक राजेश अग्रवाल और सोमेश अग्रवाल समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों फैक्ट्री मालिक पुलिस से बचने के लिए हरदा छोड़कर नेशनल हाईवे के जरिये भाग रहे थे, इसी बीच पुलिस ने राजगढ़ जिले के सारंगपुर के समीप हाईवे पर इन्हें पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, तीसरे आरोपी का नाम रफीक खान है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें