फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आसियान-भारत सम्मेलन में शामिल होने आज जकार्ता जाएंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी यूरोप दौरे पर रवाना

Wed, 06 Sep 2023 07:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारत जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। नौ सितंबर में नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया जाएंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप दौरे के लिए हो गए हैं। इस दौरान राहुल गांधी यूरोपीय संघ (ईयू) के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वह जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को भारत की यात्रा पर आएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
नरेंद्र मोदी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI

आसियान-भारत सम्मेलन में शामिल होने इंडोनेशिया जाएंगे पीएम मोदी
भारत जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। नौ सितंबर में नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया जाएंगे। पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा को भारतीय राजदूत ने महत्वपूर्ण बताया है। राजदूत ने कहा कि इस यात्रा से वैश्विक पटल पर संदेश जाएगा कि भारत अपने क्षेत्र और आसियन केंद्रीयता को कितना महत्व देता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

यूरोप दौरे पर रवाना हुए राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी यूरोप दौरे के लिए हो गए हैं। इस दौरान राहुल गांधी यूरोपीय संघ (ईयू) के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे। यूरोप से पहले राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर गए थे, जहां विवादित बयानों के कारण वे सुर्खियों में रहें। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

जी-20 सम्मेलन में भाग लेने कल भारत आएंगे जो बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वह जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए गुरुवार को भारत की यात्रा पर आएंगे। अमेरिका का राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बाइडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital

असम सड़क हादसा में सात लोगों की मौत
असम के तिनसुकिया जिले में मंगलवार देर रात एक भयंकर सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि एक मैजिक को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घायलों को तिनसुकिया जिला अस्पताल में ले जाया गया है। हादसे में मैजिक के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि मैजिक को काट कर शवों को निकाला गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : सोशल मीडिया

मोहन भागवत बोले- सत्य इसकी नींव है
राष्ट्रपति भवन के आमंत्रण पत्र पर भारत लिखे होने के कारण यह शब्द आज पूरा दिन सुर्खियों में रहा। इस बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया भार में परिवार व्यवस्था खत्म हो रही है। लेकिन भारत इस संकट से बच गया, क्योंकि इसकी नींव सच्चाई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
highways

भारतीय मूल के पुलिस जवान के नाम से जाना जाएगा अमेरिका का यह हाईवे
अमेरिका में भारतीय मूल के एक पुलिस जवान के नाम पर कैलिफॉर्निया के एक हाईवे का नाम रखा गया है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, 2018 में ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान एक जवान को अवैध प्रवासी ने उन्हें गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
elon musk x - फोटो : अमर उजाला

ट्विटर पर ट्रेंड किया भारत
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंगलवार को 'भारत' (Bharat) कीवर्ड सबसे अधिक बार सर्च किया गया। दुनियाभर में 'भारत' कीवर्ड का आज सबसे अधिक इस्तेमाल हुआ, जो एक रिकॉर्ड बन चुका है। एक्स पर दुनिया भर के यूजर्स ने चार लाख 74 हजार बार 'भारत' कीवर्ड का अपने पोस्ट में इस्तेमाल किया। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास। - फोटो : PTI

शक्तिकांत दास बोले- आरबीआई महंगाई दर चार फीसदी पर लाने को प्रतिबद्ध
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि केंद्रीय बैंक महंगाई को चार फीसदी तक लाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, वह जोखिमों पर नजर रखेगा, क्योंकि कई बार होने वाले वैश्विक आपूर्ति के झटके का मूल्य स्थिति के प्रबंधन पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
आसियान

म्यांमार को 2026 में नहीं मिलेगी आसियान के नेतृत्व की अनुमति
एशियाई राजनयिकों के मुताबिक, दक्षिण पूर्व एशियाई नेताओं ने फैसला किया है कि म्यांमार 2026 में अपने क्षेत्रीय ब्लॉक का नेतृत्व नहीं करेगा। यह म्यांमार के सैन्य शासन को हिंसक तरीके से सत्ता पर कब्जा करने के बाद वैश्विक मान्यता हासिल करने के लिए अपने सत्तारूढ़ जनरलों के प्रयासों के बीच सबसे बड़ा झटका है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
पाकिस्तान पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media

हिंदू व्यापारियों के अपहरण के विरोध में पाकिस्तान के सिंध में कारोबार बंद
पाकिस्तान में हिंदू व्यापारियों और उनके परिवार के सदस्यों के अपहरण के बढ़ते मामलों के विरोध में मंगलवार को भी सिंध प्रांत के शिकारपुर और काश्मोर जिलों में कारोबार पूरी तरह से बंद रहा। मुस्लिम व्यापारियों ने भी अपने हिंदू व्यापारियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए अपने कारोबार बंद रखे। इस बीच, समुदाय के साथ हो रही वारदातों के खिलाफ सोमवार से शुरू प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें