फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच श्रेष्ठता की जंग; भुज में संघ की अहम बैठक आज से

Sun, 05 Nov 2023 07:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व कप के अपने आठवें मैच में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट का 37वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर लगातार आठवीं जीत पर होगी। वह इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी है।
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विश्व कप के अपने आठवें मैच में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट का 37वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर लगातार आठवीं जीत पर होगी। वह इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक आज से गुजरात के भुज में शुरू होगी। इसके अलावा, त्योहारी मौसम के बावजूद वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में कारोबार में गिरावट की आशंका है। इस वजह से चैंबर ऑफ ट्रेड और इंडस्ट्री (सीटीआई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण अफ्रीका के सामने होगी भारत की असली परीक्षा
विश्व कप के अपने आठवें मैच में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट का 37वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजर लगातार आठवीं जीत पर होगी। वह इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं हारी है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने दमदार प्रदर्शन किया है। उसने सात में से छह मैच जीते हैं। उसे एकमात्र हार नीदरलैंड के खिलाफ मिली थी। उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों काफी खतरनाक है। उसने पिछले चार मैचों में जीत हासिल की है। ऐसे में मजबूत अफ्रीकी टीम के सामने भारतीय खिलाड़ियों की असली परीक्षा होगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
वाराणसी में मंदिर प्रमुखों के महासम्मेलन को संबोधित करते संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आज से
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक आज से गुजरात के भुज में शुरू होगी। संघ की इस वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहले ही कच्छ पहुंच चुके हैं। अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक सात नवंबर तक होगी। बैठक के लिए भागवत आठ नवंबर तक भुज में रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
Air Pollution - फोटो : अमर उजाला

प्रदूषण के कारण घटते कारोबार से परेशान सीटीआई ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
त्योहारी मौसम के बावजूद वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली में कारोबार में गिरावट की आशंका है। इस वजह से चैंबर ऑफ ट्रेड और इंडस्ट्री (सीटीआई) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में चैंबर ने मांग की है कि कारोबार में गिरावट के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक आपातकालीन बैठक बुलाई जाए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
बेहद खराब श्रेणी में AQI - फोटो : ANI

दिल्ली में हवा की स्थिति आज भी गंभीर
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता आज भी गंभीर स्थिति में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार द्वारका में AQI 486 और IGI एयरपोर्ट पर 480 दर्ज किया गया है। आया नगर में 464 और जहांगीरपुरी में वायु की गुणवत्ता 464 रिकॉर्ड की गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
राजस्थान विधानसभा चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital

कांग्रेस की छठी सूची में 23 प्रत्याशियों का एलान
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 23 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। लिस्ट में देखिए, किसे कहां से टिकट दिया गया है? पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
हरियाणा में भूकंप - फोटो : अमर उजाला

नेपाल में फिर आया भूकंप
विनाशकारी भूकंप का सामने कर रहे नेपाल में रविवार सुबह एक बार फिर झटके महसूस किए गए। इस बार तीव्रता 3.6 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रविवार सुबह 4:38 बजे भूकंप आया, जिसका केंद्र काठमांडू से 169 किमी उत्तर-पश्चिम में जमीन से 10 किमी की गहराई में था। गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात नेपाल में 6.4 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। इसके बाद शनिवार दोपहर को भी 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। लगातार भूकंप के झटकों ने नेपाल के लोगों को दहशत में जीने को मजबूर कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Israel Defence Minister Yoav Gallant - फोटो : Social Media

गाजा हमास प्रमुख को मारने के लिए रक्षा मंत्री ने खाई कसम
इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। इस बीच इस्राइल की मीडिया ने बताया कि इस्राइली रक्षा मंत्री ने कसम खाई है कि वे इस्राइली सेना जल्द ही गाजा के हमास प्रमुख याह्या सिनवार तक पहुंचेगी और उसकी जान ले लेगी। बता दें, इस युद्ध में अब त 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस्राइल की सेना जीतने के लिए लड़ रही है और जब तक हमें जीत नहीं मिल जाती तब तक हमारी सेना लड़ती रहेगी। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
वियतनाम दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर - फोटो : ANI

जयशंकर ने कहा- राजनयिक विवाद सुलझाने के लिए अब भी कूटनीति की गुंजाइश
भारत कनाडा के बीच जारी विवाद के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद को सुलझाने के लिए कूटनीति की गुंजाइश है। इसी के साथ उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि संप्रभुता और संवेदनशीलता एकतरफा नहीं हो सकती। बता दें, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत की साजिश है। इन्हीं आरोपों के कारण भारत-कनाडा के रिश्तों में खटास आ गई थी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
amar ujala logo

शुभ लाभ महोत्सव के मेगा लकी ड्रॉ में बरेली के अंकुर ने जीती कार
अमर उजाला की ओर से आयोजित शुभ लाभ महोत्सव का मेगा लकी ड्रॉ शनिवार को निकाला गया। पुष्य नक्षत्र के दिन लकी ड्रॉ के माध्यम से बरेली के सिविल लाइंस निवासी अंकुर अग्रवाल ने कार जीती है। अंकुर ने बरेली के कुतुबखाना स्थित न्यू साइकिल एवं ऑटो हाउस से ई-बाइक की खरीदारी कर शुभ लाभ महोत्सव में हिस्सा लिया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
ईडी - फोटो : सोशल मीडिया

जल जीवन मिशन घोटाला में ईडी का बड़ा दावा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया है कि कई बिचौलियों और प्रॉपर्टी डीलरों ने जल जीवन मिशन योजना में अवैध रूप से अर्जित पैसे को ठिकाने लगाने में राजस्थान सरकार के पीएचई विभाग के अधिकारियों की मदद की थी। ईडी ने इस मामले में शुक्रवार को राजस्थान में 26 ठिकानों पर छापा मारा। इससे पहले सितंबर में भी छापा मारा गया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें