फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: SCO बैठक में आज 15 प्रस्तावों को दिया जाएगा अंतिम रूप, मणिपुर में भीड़ ने भाजपा विधायक पर किया हमला

Fri, 05 May 2023 06:48 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विदेश मंत्री आज अपने विचार-विमर्श में जुलाई में समूह के शिखर सम्मेलन के विचार के लिए 15 निर्णयों या प्रस्तावों के एक सेट को अंतिम रूप देंगे। प्रस्तावों का उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी, वाणिज्य, सुरक्षा और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्रों में एससीओ सदस्य देशों के बीच सहयोग का विस्तार करना है।
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक का आज दूसरा दिन है। विचार-विमर्श में जुलाई में समूह के शिखर सम्मेलन के विचार के लिए 15 निर्णयों या प्रस्तावों के एक सेट को अंतिम रूप दिया जाएगा। मणिपुर में हिंसा के दौरान राजधानी इंफाल में भीड़ ने भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे पर हमला कर दिया। विधायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई गई है। वहीं, आज साल का पहला चंद्र ग्रहण रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा जो 6 मई की आधी रात 1 बजकर 1 मिनट तक चलेगा।  इस बार चंद्र ग्रहण और बुद्ध पूर्णिमा का संयोग 130 वर्षों बाद बन रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
चंद्र ग्रहण - फोटो : पेक्सेल्स
130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग
आज यानी वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि है। सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस पूर्णिमा तिथि पर भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। हर साल वैशाख पूर्णिमा की तिथि पर भगवान बुद्ध की जयंती और निर्वाण दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
एससीओ बैठक की तैयारियां। - फोटो : सोशल मीडिया
एससीओ बैठक : 15 प्रस्तावों को आज दिया जा सकता है अंतिम रूप
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विदेश मंत्री आज अपने विचार-विमर्श में जुलाई में समूह के शिखर सम्मेलन के विचार के लिए 15 निर्णयों या प्रस्तावों के एक सेट को अंतिम रूप देंगे। प्रस्तावों का उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी, वाणिज्य, सुरक्षा और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्रों में एससीओ सदस्य देशों के बीच सहयोग का विस्तार करना है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : एएनआई (फाइल)
सुवेंदु अधिकारी के काफिले की कार ने व्यक्ति को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर में भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले की एक कार ने कथित तौर पर एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उक्त वाहन नंदीग्राम सांसद के काफिले का हिस्सा था या नहीं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
मणिपुर हिंसा - फोटो : सोशल मीडिया
मणिपुर हिंसा: भाजपा विधायक पर भीड़ का हमला, हालत गंभीर 
भाजपा विधायक वुंगजगिन वाल्टे पर गुरुवार को इंफाल में भीड़ ने उस समय हमला किया जब वह मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के साथ बैठक के बाद राज्य सचिवालय से लौट रहे थे। फेरजोल जिले के थानलोन से तीन बार विधायक रहे वाल्टे इंफाल में अपने आधिकारिक आवास की ओर जा रहे थे जब यह हमला हुआ।

यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
Russia Ukraine War - फोटो : ANI
US ने क्रेमलिन पर ड्रोन हमले में शामिल होने से किया इनकार 
अमेरिका ने रूस के उस दावे को खारिज किया है जिसमें उसने कहा था कि क्रेमलिन पर कथित ड्रोन हमले का फैसला कीव में नहीं बल्कि वॉशिंगटन में लिया गया। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रणनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा, मैं आपको दिमीत्री पेस्कोव के झूठ के बारे में बताऊंगा। मेरे कहने का मतलब है कि यह साफ तौर पर एक ऊटपटांग दावा है। अमेरिका का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
Ministry of Finance - फोटो : Social Media
कालेधन में जुटे तंत्र पर शिकंजा, अब मनी लॉन्ड्रिंग कानून के दायरे में सीए-सीएस
केंद्र सरकार ने कालेधन को सफेद बनाने में जुटे तंत्र पर कड़ा प्रहार करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए), कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) व कॉस्ट अकाउंटेंट को मनी लॉन्ड्रिंग कानून के दायरे में ला दिया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
Operation Kaveri - फोटो : Social Media
ऑपरेशन कावेरी: अब तक 3800 भारतीयों को निकाला गया, अभियान जारी
भारत ने युद्धग्रस्त सूडान से लगभग 3800 नागरिकों को सफलतापूर्वक निकाल लिया है, क्योंकि खार्तूम से फंसे नागरिकों को बचाने के लिए ऑपरेशन कावेरी तेज कर दिया है। भारतीय वायु सेना की C-130J फ्लाइट 47 फंसे हुए भारतीयों को लेकर जेद्दा से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। 

यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
यूपी: फीस लौटाने के फैसले पर निजी स्कूलों को छह हफ्ते की सुप्रीम राहत 
कोरोना के दौरान शैक्षणिक सत्र 2020-21 में वसूली फीस में से 15 फीसदी वापस करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाले उत्तर प्रदेश के निजी स्कूलों से सुप्रीम कोर्ट ने बैलेंस शीट तलब की है। साथ ही, राज्य प्रशासन को छह सप्ताह तक स्कूलों के खिलाफ कोई भी कठोर कार्रवाई नहीं करने का भी निर्देश दिया।

यहां पढ़ें पूरी खबर...

 

10 of 11
गो फर्स्ट - फोटो : सोशल मीडिया
नौकरी की तलाश कर रहे गो फर्स्ट के पायलट, एयर इंडिया को मिले 700 से ज्यादा आवेदन
एयर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसे पायलटों के लिए भर्ती अभियान के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और पिछले एक सप्ताह में 700 से अधिक आवेदन मिले हैं। एयरलाइन के पास फिलहाल 1,800 से अधिक पायलट हैं और उसने बोइंग और एयरबस को 470 विमानों के ऑर्डर दिए हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
गर्मी, देहरादून - फोटो : अमर उजाला
फिर आफत बनेगी गर्मी: अब 5-6 डिग्री तक उछलेगा पारा
देश में इस समय मौसम का अजब ही हाल है। कभी भीषण धूप तो कभी बारिश और तो और मई महीने में दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों को कोहरा देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिसों में कोहरे की मोटी चादर छाई रही। इस बीच, गुरुवार को मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पारे में बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की है।

यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें