मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में होगा। इसके अलावा, जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने सोमवार को अदालत में कहा कि उन्होंने न्यायाधीश के रूप में अपना काम पूरा कर लिया है। दरअसल, कुछ वकीलों और वादियों ने उनसे कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में इस्तीफा देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। वहीं, उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को दिन में अच्छी धूप खिली और मौसम गर्म रहा। लेकिन मंगलवार की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इसके प्रभाव से बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
सीएम योगी आदित्यनाथ
योगी मंत्रिमंडल विस्तार आज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार शाम 5 बजे राजभवन में होगा। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, भाजपा विधायक दारा सिंह चौहान और रालोद के एक से दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय
- फोटो : सोशल मीडिया
आज इस्तीफा देंगे जस्टिस गंगोपाध्याय
जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने सोमवार को अदालत में कहा कि उन्होंने न्यायाधीश के रूप में अपना काम पूरा कर लिया है। दरअसल, कुछ वकीलों और वादियों ने उनसे कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में इस्तीफा देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। जस्टिस गंगोपाध्याय ने कहा कि वह मंगलवार को इस्तीफा देंगे और उसके बाद अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
उत्तराखंड में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
हिमालय में आज से शुरू होगा बारिश और बर्फबारी का नया दौर
उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को दिन में अच्छी धूप खिली और मौसम गर्म रहा। लेकिन मंगलवार की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और इसके प्रभाव से बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू होगा। इसके 7 मार्च तक बने रहने की संभावना है। असम और मेघालय समेत पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
The United Nations logo
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट में दावा- हमास लड़ाकों ने बंधकों के साथ दुष्कर्म किया
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमास के आतंकियों ने हमलों के दौरान कई इस्राइली महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने यहां तक की शवों को भी नहीं बख्शा और शवों के साथ भी दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमास के लड़ाकों ने बंधक बनाए गए लोगों के साथ भी दुष्कर्म किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
France Parliament
- फोटो : सोशल मीडिया
फ्रांस में गर्भपात को सांविधानिक अधिकार बनाने वाले विधेयक को मिली मंजूरी
फ्रांस की संसद में सोमवार को संयुक्त सत्र के दौरान फ्रांसीसी सांसदों ने संविधान में महिलाओं को गर्भपात का अधिकार देने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी। इस तरह फ्रांस गर्भपात को संविधान में शामिल करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। विधेयक को भारी 780-72 मतों से मंजूरी दे दी गई और लगभग पूरे संयुक्त सत्र में लंबे समय तक लोगों ने तालियां बजाईं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव
- फोटो : एएनआई
विदेश मंत्री ने जयशंकर को सराहा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि उनके देश से भारी मात्रा में भारत के तेल खरीदने पर सवाल उठाने वालों को उनके मित्र एस जयशंकर ने अपने काम से काम रखने की नसीहत दी है। भारत और रूस के दीर्घकालिक संबंधों को रेखांकित करते हुए लावरोन ने यूक्रेन संघर्ष के बीच द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए जयशंकर की जमकर सराहना भी की। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
- फोटो : अमर उजाला
यूपी कैबिनेट बैठक आज, दो दर्जन प्रस्तावों को मिल सकती है हरी झंडी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 11 बजे उनके सरकारी आवास पर कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें करीब दो दर्जन प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
पति को मुआवजा सौंपते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : ANI
दुष्कर्म पीड़ित स्पैनिश महिला के पति को मिला 10 लाख रुपये मुआवजा
झारखंड के दुमका में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पैनिश महिला के पति को सरकार की ओर से सोमवार को मुआवाज राशि दी गई। पुलिस उपायुक्त ने दुमका में विदेशी महिला के पति को 10 लाख रुपये मुआवजे के रूप में सौंपे हैं। पति ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्ति किया है कि उन्होंने जल्द जांच पूरी की। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
जीडीपी ग्रोथ रेट।
- फोटो : अमर उजाला
प्रति व्यक्ति जीडीपी पहली बार दो लाख रुपये के पार
सभी नागरिकों के लिए जीवन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और प्रत्यक्ष लाभ ट्रांसफर यानी डीबीटी के जरिये सही लोगों तक रकम पहुंचने से पहली बार प्रति व्यक्ति जीडीपी दो लाख रुपये पार हो गई है। एसबीआई रिपोर्ट के अनुसार, जीडीपी की मौजूदा कीमतों पर चालू वित्त वर्ष में यह आय 2.11 लाख रुपये हो गई है। एक दशक में सालाना आधार पर 8.9 फीसदी चक्रवृद्धि दर से बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2011-12 में यह 72,000 रुपये थी। पढ़ें पूरी खबर
धोखाधड़ी वाले कॉल और संदेश की होगी शिकायत
भारत सरकार ने सोमवार को संचार साथी के तहत चक्षु पोर्टल का अनावरण किया। इसमें ग्राहकों की ओर से संदिग्ध धोखाधड़ी कॉल, लॉटरी ऑफर, नौकरी की पेशकश जैसे संदेशों और फोन नंबरों के लीक की रिपोर्ट की जा सकेगी। पढ़ें पूरी खबर