फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मतदान में इन दस्तावेजों से मिलेगी मदद; पाकिस्तानी आतंकियों पर ब्रिटिश मीडिया का चौंकाने वाला दावा

Fri, 05 Apr 2024 07:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र न होने पर भी अन्य पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकेंगे। वहीं, कोरोना वायरस की तरह टायफाइड का बैक्टीरिया भी देश में एक से दूसरे शहर पहुंच रहा है। इसके अलावा, भारत सरकार के आदेश पर पाकिस्तान में आतंकवादियों को ठिकाने लगाया जा रहा है। यह दावा ब्रिटिश अखबार गार्जियन ने किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग - फोटो : अमर उजाला

सूची में नाम हो तो कहीं से भी बने पहचान पत्र से डाल सकेंगे वोट
चुनाव आयोग ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र न होने पर भी अन्य पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकेंगे। आयोग ने राज्यों के चुनाव अधिकारियों से कहा है कि यदि पहचान पत्र के जरिये किसी मतदाता की पहचान हो जाती है तो उसे मतदाता पहचान पत्र की लिपिकीय या वर्तनी की त्रुटियों को नजरअंदाज करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कोई भी वास्तविक मतदाता मतदान के अपने अधिकार से वंचित न हो। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
typhoid - फोटो : istock

कोरोना जैसे एक से दूसरे शहर पहुंच रहा टायफाइड
कोरोना वायरस की तरह टायफाइड का बैक्टीरिया भी देश में एक से दूसरे शहर पहुंच रहा है। जिन स्थानों पर यह बैक्टीरिया सबसे ज्यादा आक्रामक होता है, उसके आसपास पांच किमी तक आबादी को अपनी चपेट में ले सकता है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद के आतंकवादी - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान में आतंकियों को ठिकाने लगा रहा भारत
भारत सरकार के आदेश पर पाकिस्तान में आतंकवादियों को ठिकाने लगाया जा रहा है। यह दावा ब्रिटिश अखबार गार्जियन ने किया है। उसने भारतीय और पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के हवाले से कहा है कि ये हत्याएं विदेशी सरजमीं पर मौजूद आतंकवादियों को खत्म करने की भारत की व्यापक रणनीति का हिस्सा हैं। दावा है कि पाकिस्तान में 2020 के बाद अब तक 20 आतंकी मारे जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
लाहौल के केलांग क्षेत्र में ताजा बर्फबारी। - फोटो : एएनआई

उत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर

मुजफ्फरनगर - गन्ना बेल्ट में सुर्ख हैं सियासत के रंग
गन्ना बेल्ट में शामिल मुजफ्फरनगर के सियासी कड़ाह में उबाल आने लगा है। चुनावी चाशनी पकने लगी है। इसकी मिठास अपने हिस्से में समेटने के लिए उम्मीदवारों में रस्साकशी चल रही है। चुनाव की बात करें तो इस बार यहां मुकाबला कड़ा है। चुनावी दंगल में नए राजनीतिक समीकरणों के पेच भी हैं। पुराने दिग्गजों का कड़ा इम्तिहान है, पर उनके चक्रव्यूह को तोड़ना नए सूरमाओं के लिए भी उतना ही चुनौतीपूर्ण है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत - फोटो : अमर उजाला

PM पर कांग्रेस नेता की आपत्तिजनक टिप्पणी का मुद्दा गरमाया 
विपक्ष जहां मुद्दों के अकाल से जूझता नजर आ रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता चरण दास महंत ने भाजपा को बैठे-बिठाए एक और मुद्दा दे दिया है, जिसे भाजपा ने भुनाना शुरू कर दिया है। महंत ने मंगलवार को राजनांदगांव पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया, जिसके बाद भाजपा ने पहली लाठी मुझे मार अभियान शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर यह अभियान टॉप ट्रैंड में शामिल है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
शुभमन गिल - फोटो : IPL

उमेश किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
आईपीएल 2024 का 17वां मैच अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल के 48 गेंद में नाबाद 89 रन की बदौलत गुजरात ने पंजाब के खिलाफ चार विकेट पर 199 रन बनाए। गिल के 89 रन आईपीएल के 17वें सीजन की अब तक की सबसे बड़ी पारी है। वह ओपनिंग करते हुए अंत तक नाबाद रहे। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सुनील नरेन के नाम था। उन्होंने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 85 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala

बृजभूषण खुद चुनाव लड़ने पर अड़े
भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने हिस्से की बची 12 सीटों पर 10 अप्रैल से पहले उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी। प्रदेश इकाई ने इन सीटों से संबंधित रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंप दी है। कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी जगह बेटे या पत्नी को चुनाव लड़ाने संबंधी प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और वह खुद चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : AMAR UJALA

शेयर बाजार के माहिर खिलाड़ी निकले राहुल
पीएम नरेंद्र मोदी पर हमेशा हमलावर रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का मानना है कि इस सरकार के दौरान देश में कुछ भी अच्छा नहीं हुआ। हालांकि, कम से कम एक क्षेत्र ऐसा है, जिसमें राहुल ने मोदी सरकार के दौरान खासा लाभ उठाया और वह है शेयर बाजार। बीते 10 सालों में राहुल ने शेयर बाजार में खासा पैसा निवेश किया। अभी उनके पास 25 नामी कंपनियों के 4,33,60,519 रुपये के शेयर हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
बायजू रविंद्रन - फोटो : Social Media

Byju: निवेशकों के साथ विवाद पर बोला बायजू, एनसीएलटी में हो मध्यस्थता
एडटेक स्टार्टअप बायजू फिलहाल वित्तीय संकट से जूझ रही है। एडटेक फर्म थिंक एंड लर्न- बायजू के सह-संस्थापक बायजू रवींद्रन  ने गुरुवार को मांग की कि नाराज निवेशकों से जुड़े मामले को मध्यस्थता के लिए भेजा जाए। बायजू ने एनसीएलटी के समक्ष निवेशक परिषद के आरोपों का विरोध किया कि कंपनी ने अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने की प्रक्रिया पूरी किए बिना राइट इश्यू निवेशकों को शेयर जारी करके ट्रिब्यूनल के आदेश का उल्लंघन किया है। कंपनी की अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने के लिए 29 मार्च को एक असाधारण आम बैठक (ईजीएम) आयोजित की गई, जिसके बाद एनसीएलटी बेंगलुरु पीठ के समक्ष यह पहली सुनवाई थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें