फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: भारतीय नौसेना का तीन दिवसीय सम्मेलन आज, पहली बार भिडेंगे भारत और नेपाल, पढ़ें खास खबरें

Mon, 04 Sep 2023 06:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ी सैन्य ताकत के बीच नौसेना के शीर्ष कमांडर सोमवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत की समुद्री सुरक्षा चुनौतियों व्यापक चर्चा और समीक्षा करेंगे। वहीं, एशिया कप के पांचवें मुकाबले में भारत और नेपाल की टीमें आमने-सामने होंगी। श्रीलंका के कैंडी स्थित पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला सोमवार (पांच सितंबर) को खेला जाएगा। साथ ही,  पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की एक महिला से हैवानियत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सिंध प्रांत के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज कराने आई 23 वर्षीय मरीज से सामूहिक दुष्कर्म किया, मचा हंगामा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Indian Navy - फोटो : ANI
नौसेना का तीन दिवसीय सम्मेलन आज से
हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ी सैन्य ताकत के बीच नौसेना के शीर्ष कमांडर सोमवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सम्मेलन में भारत की समुद्री सुरक्षा चुनौतियों व्यापक चर्चा और समीक्षा करेंगे। इसमें तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने के तौर-तरीकों पर भी विचार विमर्श होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन

3 of 11
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा नेपाल, फ्री में कहां-कब देखें मैच
एशिया कप के पांचवें मुकाबले में भारत और नेपाल की टीमें आमने-सामने होंगी। श्रीलंका के कैंडी स्थित पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला सोमवार (पांच सितंबर) को खेला जाएगा। भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली बार नेपाल से खेलेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
नशे की दवा देकर हिंदू महिला से डॉक्टरों ने अस्पताल में किया सामूहिक दुष्कर्म
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की एक महिला से हैवानियत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सिंध प्रांत के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने इलाज कराने आई 23 वर्षीय मरीज से सामूहिक दुष्कर्म किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
उदयनिधि स्टालिन, Udhayanidhi Stalin - फोटो : Twitter
उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म के खिलाफ अपने बयान पर कायम
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने रविवार को अपने सनातन धर्म संबंधी विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि ''मैं फिर से कह रहा हूं कि मैंने केवल सनातन धर्म की आलोचना की है कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए और ये बात मैं लगातार कहूंगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
सीएम के गृह जिला में अपराधियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को मारी गोली
नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा गांव का है। घायल युवक गोली गांव निवासी राजनंदन प्रसाद का पुत्र प्रगति कुमार उर्फ पिंटू सिंह है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

7 of 11
देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला
मराठा आरक्षण पर कैबिनेट उपसमिति की बैठक आज
महाराष्ट्र कैबिनेट उपसमिति की बैठक चार सितंबर को दोपहर 12 बजे होगी। बैठक में सीएम एकनाथ शिंदे समेत अन्य बड़े नेता भी शामिल होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 11
PM Modi - फोटो : Social Media
ब्रिटिश मीडिया ने की मोदी सरकार की सराहना
ब्रिटिश मीडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का गुणगान किया है। ब्रिटेन के अखबार द टेलीग्राफ ने लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में राजनीतिक स्थिरता के कारण भारत कानूनी सुधारों, मूलभूत कल्याण योजनाओं में सुधार, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने में सफल रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : एएनआई
राज्यपाल ने बंगाल के सात विश्वविद्यालयों में की अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य संचालित विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय, एमएकेएयूटी और बर्दवान विश्वविद्यालय सहित सात विश्वविद्यालयों में अंतरिम कुलपतियों की नियुक्ति की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
मतदान - फोटो : pti
जम्मू-कश्मीर में 19.14 लाख मतदाता
नगर निकाय चुनाव के लिए प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 19.14 लाख मतदाता हैं। इनमें 9,63,045 पुरुष व 9,51,338 महिलाएं हैं। यह संख्या वर्ष 2018 में हुए चुनाव में भाग लेने वाले मतदाताओं से ढाई लाख से अधिक है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
अमर उजाला शिक्षक सम्मान
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का मानना है कि मेरिट लिस्ट में आना ही छात्र के जीवन की सर्वोच्च सफलता नहीं है। हर बच्चे में विशेष प्रतिभा होती है। यह शिक्षक की जिम्मेदारी है कि वह प्रतिभा पहचानें और छात्र को उसी विधा में पारंगत करें। अंकतालिका के आधार पर बच्चे का आकलन गलत है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें