फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: SCO वर्चुअल शिखर सम्मेलन आज से, आस्था और भक्ति का पवित्र श्रावण मास की हुई शुरूआत; पढ़ें अहम खबरें

Tue, 04 Jul 2023 07:03 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वर्चुअल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सहित अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे। वहीं, आज (4 जुलाई 2023) से शिवजी की आराधना का महापर्व शुरू हो रहा है। इस वर्ष सावन 58 दिनों का होगा यानी शिवजी की पूजा-पाठ और भक्ति के लिए सावन का महीना दो माह का होगा। इसके अलावा भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में लाए गए अध्यादेश की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर आज सुनवाई की जाएगी।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 

 
विज्ञापन

2 of 10
शंघाई सहयोग संगठन - फोटो : Social Media
SCO वर्चुअल शिखर सम्मेलन आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वर्चुअल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सहित अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधि इसमें भाग लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

3 of 10
sawan 2023 - फोटो : अमर उजाला
आज से शिव आस्था और भक्ति का पवित्र श्रावण मास शुरू

आज (4 जुलाई 2023) से शिवजी की आराधना का महापर्व शुरू हो रहा है। इस वर्ष सावन 58 दिनों का होगा यानी शिवजी की पूजा-पाठ और भक्ति के लिए सावन का महीना दो माह का होगा। 4 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक मास रहेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर


 

4 of 10
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ सुनवाई आज

भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठ अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में लाए गए अध्यादेश की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर आज सुनवाई की जाएगी। इससे पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में केंद्र सरकार के अध्यादेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर



 
विज्ञापन

5 of 10
अजित पवार - फोटो : फेसबुक/अजित पवार
आज शाम तक हो जाएगा नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

महाराष्ट्र में सोमवार को दिनभर मेल-मुलाकात और सियासी उठापठक के साथ बयानों का दौर जारी रहा। अजित पवार ने अपनी पार्टी के मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि मंगलवार शाम तक विभाग तय कर दिए जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

6 of 10
नई रोशनी से नहाया संसद भवन - फोटो : ANI
नए नहीं पुराने संसद भवन में ही होगा मानसून सत्र

संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर हाल ही में संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीपीए) की बैठक हुई थी। जिसके बाद सामने आया था कि जुलाई के तीसरे सप्ताह से इसकी शुरुआत हो सकती है। वहीं, अब इसकी तारीख भी सामने आ चुकी है। इसी के साथ यह भी तय हो गया है कि इस बार मानसून सत्र नए संसद भवन में होगा या पुराने में। 
यहां पढ़ें पूरी खबर



 
विज्ञापन

7 of 10
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
वंदे भारत का ट्रायल आज

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन मंगलवार को वंदे भारत ट्रेन का ट्रॉयल करेगा। ट्रेन सुबह 6:05 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और रास्ते में बस्ती व अयोध्या में रुकते हुए 10:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में शाम 7:15 बजे लखनऊ से चलकर रात 11:25 बजे वंदे भारत गोरखपुर पहुंचेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 10
अमित शाह से मिले सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें तेज

देवभूमि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी दिल्ली में देर रात गृहमंत्री अमित शाह से मुलकात की। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल उत्तराखंड में समान नागरिकता कानून का ड्राफ्ट तैयार होने के बाद सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह पहली मुलाकात की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर



 

9 of 10
PM Modi - फोटो : ANI
पीएम मोदी बोले: देश नहीं, चुनाव अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्तमान राजनीति के बस चुनाव केंद्रित होने पर गहरी निराशा जताई है। उन्होंने दो टूक कहा कि देश को दूसरे पायदान पर रखने वाली इस राजनीति के लिए वह फिट नहीं हैं। पीएम मोदी ने कहा, मैं चुनाव हारने या जीतने के लिए राजनीति में नहीं आया। मेरी नजर में राजनीति का मतलब देश की तरक्की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

10 of 10
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
दो इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग

सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सीपरी बाजार इलाके में तीन मंजिला दो इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग लग गई। यहां से निकलीं लपटों ने इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस, बंद कोचिंग सेंटर और स्पोटर्स की दुकान को भी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में इंश्योरेंस कंपनी की एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन झुलस गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें