प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान की हृदय स्थली अजमेर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर और सरोवर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम है। वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' चार दिवसीय दौरे पर बुधवार को भारत पहुंचेंगे। यात्रा से पहले प्रचंड ने कहा है कि वह नई दिल्ली के साथ दीर्घकालिक बिजली व्यापार के मुद्दे को उठाएंगे, उम्मीद है कि इस 'बाधा' को सुलझा लिया जाएगा। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने कल शाम होते होते करवट ले ली। पहले धूल भरी आंधी चली और फिर अचानक हुई बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत का अहसास करवाया। मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग ने बुधवार तक तेज हवाओं के साथ बारिश व ओले गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…