बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक के साथ अन्य पहलवान
- फोटो : सोशल मीडिया
आखिर जिद क्या है, बेटियों को न्याय क्यों नहीं मिल सकता?
उन्होंने ट्वीट किया, मोदी लाल किले से महिलाओं के सम्मान पर लंबा लेक्चर देते हैं, लेकिन जिस पर यौन शोषण का आरोप लगता है, उसे पूरा संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा, आखिर जिद क्या है, बेटियों को न्याय क्यों नहीं मिल सकता? बेटियों को ही कठघरे में क्यों खड़ा किया जाता है? वे अपने पदक मां गंगा में प्रवाहित करने के लिए असहाय क्यों हो गए? कांग्रेस प्रमुख ने एक अन्य ट्वीट में कहा, अपराधी को बचाओ, बेटी बचाओ नहीं। देश के गौरव को ठेस पहुंचाओ।