प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डीयू प्रशासन ने पीएम के दौरे के दौरान छात्र और शिक्षकों के काले कपड़े पहनने पर रोक लगा दी है। वहीं, जम्मू से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की ओर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया है। शुक्रवार तड़के करीब सवा चार बजे पूजा अर्चना के बाद उप राज्यपाल व अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। तमिलनाडु के राज्यपाल ने मंत्री सेंथिल बालाजी को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने पर राजनीति शुरू होने के बाद अपने आदेश को फिलहाल स्थगित कर दिया है। ईडी ने नकद के बदले नौकरी देने के मामले में बालाजी को गिरफ्तार किया था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
pm narendra modi
- फोटो : Twitter@NarendraModi
पीएम मोदी आज डीयू के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में होंगे शामिल
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शुक्रवार को शामिल होंगे। डीयू प्रशासन ने समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। विश्वविद्यालय में समारोह से संबंधित पोस्टरों को जगह-जगह लगाए गया है। विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित समारोह को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हुआ
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना
जम्मू से बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की ओर अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो गया है। शुक्रवार तड़के करीब सवा चार बजे पूजा अर्चना के बाद उप राज्यपाल व अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान आधार शिविर पूरी तरह भोले के रंग में रंगा गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
आरएन रवि, वी. सैंथिल बालाजी
- फोटो : सोशल मीडिया
राज्यपाल ने मंत्री सेंथिल बालाजी के बर्खास्तगी आदेश को किया स्थगित
तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी को मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने के कारण राज्य में राजनीति गरमाई हुई। इस बीच राज्यपाल ने कैबिनेट मंत्री के बर्खास्तगी के आदेश पर फिलहाल स्टे लगा दिया। बालाजी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। ईडी नकद के बदले नौकरी देने के आरोप में बालाजी से पूछताछ कर रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
How To Identify Fake GST Bill
- फोटो : Istock
जीएसटी को पूरे हुए छह साल
देश में सबसे बड़े अप्रत्यक्ष कर सुधार के तहत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू हुए छह साल पूरे हो गए। अब 1.50 लाख करोड़ रुपये का मासिक राजस्व सामान्य हो चुका है। शुरुआती दौर में औसत मासिक राजस्व 85,000-95,000 करोड़ रुपये हुआ करता था। अप्रैल, 2023 में संग्रह 1.87 लाख करोड़ के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
फाइल फोटो
- फोटो : social media
तीन जुलाई को होगी संसदीय स्थायी समिति की बैठक
समान नागरिक संहिता को लेकर सांसदों के विचार जानने के लिए संसदीय स्थायी समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक तीन जुलाई को आयोजित की जाएगी। भाजपा राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के नेतृत्व वाली समिति ने 31 सदस्य सांसदों को सूचित कर दिया है। बैठक में यूसीसी पर उनके विचार सुने जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
Odisha Train Accident
- फोटो : ANI
रेल सुरक्षा आयोग ने रेलवे बोर्ड को सौंपी जांच रिपोर्ट
ओडिशा के बालासोर में तिहरे ट्रेन हादसे की जांच कर रहे रेलवे सुरक्षा आयोग (सीआरएस) ने रेलवे बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। हालांकि, अभी रिपोर्ट के निष्कर्ष के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने रिपोर्ट के निष्कर्षों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
Prayagraj News : माफिया अतीक के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर बना आवास।
- फोटो : अमर उजाला।
अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बने पीएम आवास का लोकार्पण आज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जून को लूकरगंज में अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए बने आवास का लोकार्पण करेंगे। साथ ही लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वह डीएसए मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वह 226 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
एनसीपी प्रमुख शरद पवार
- फोटो : PTI
पीएम मोदी कुछ चीजें स्पष्ट करें
देश में फिलहाल समान नागरिक संहिता एक बड़ा मुद्दा बन गया है। भाजपा, आप और जदयू सहित कुछ पार्टियां जहां इसका समर्थन कर रही हैं वहीं कुछ पार्टियां लगातार इसका विरोध भी कर रही हैं। यूसीसी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कहना है कि अगर कुछ चीजें स्पष्ट हो जाए तो हम अपना रुख तय कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
US Court
- फोटो : Social Media
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी में नस्ल के आधार पर एडमिशन की प्रथा पर लगाई रोक
अमेरिका की सु्प्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए विश्वविद्यालय में नस्ल-जातीयता के आधार पर एडमिशन की प्रथा पर रोक लगा दी। वहीं इस पर राष्ट्रपति बाइडन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि वह विश्वविद्यालय प्रवेश निर्णयों में नस्ल और जातीयता के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से दृढ़ता से असहमत हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला दशकों की मिसाल से दूर चला गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
पुतिन पर पत्रकार का चौंकाने वाला दावा
- फोटो : Twitter @MissJacque_line
पीएम मोदी शानदार काम कर रहे हैं
रूस और अमेरिका के बीच खींचतान लगातार जारी है। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से ऐसा लग रहा था कि पुतिन भारत से दूरी बनाएंगे। लेकिन पुतिन ने पीएम मोदी का अपना महान दोस्त करार दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर