फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी; राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार

Sat, 30 Dec 2023 07:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन अयोध्या में ‘विकास के नए युग’ को प्रारंभ करने वाला साबित होगा। वहीं, दिल्ली से अयोध्या पहली कॉमर्शियल फ्लाइट शनिवार को महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगी। इसे लेकर पायलट इन कमांड कैप्टन आशुतोष शेखर आएंगे। इसके अलावा, राजस्थान बीजेपी की नई सरकार के सत्ता में आने के 28 दिन बाद शनिवार को राजभवन में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
जी20 बैठक को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : ANI

रामनगरी को पीएम मोदी आज देंगे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन अयोध्या में ‘विकास के नए युग’ को प्रारंभ करने वाला साबित होगा। इस अवसर पर देश को एक नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिलने के साथ अयोध्या को 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अयोध्या के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज उतरेगी पहली कमर्शियल फ्लाइट
दिल्ली से अयोध्या पहली कॉमर्शियल फ्लाइट शनिवार को महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेगी। इसे लेकर पायलट इन कमांड कैप्टन आशुतोष शेखर आएंगे। खास बात यह है कि आशुतोष शेखर का परिवार कई पीढ़ियों से अयोध्या के श्री रामवल्लभाकुंज जानकी स्थान का अनुयायी है। यह फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिन में 2:40 बजे  रवाना होगी और 4:00 बजे अयोध्या पहुंचेगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कल दिल्ली जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में इंतजार खत्म, नए मंत्रिमंडल की शपथ आज
राजस्थान बीजेपी की नई सरकार के सत्ता में आने के 28 दिन बाद शनिवार को राजभवन में मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होने जा रहा है। दोहपर 3:15 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। करीब 22 से 25 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। सिविल लाइंस स्थित राजभवन में शनिवार को प्रदेश की नई भजनलाल सरकार का मंत्रिमंडल शपथ लेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
पंजाब-चंडीगढ़ में भीषण ठंड। - फोटो : संवाद

दिल्ली में आज और कल भीषण ठंड की चेतावनी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार और रविवार को भीषण ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में दो जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते 250 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं, जिनमें अकेले दिल्ली में 238 फ्लाइट शामिल हैं। वहीं, 125 से ज्यादा ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
लखबीर सिंह लांडा। - फोटो : Social Media

बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेता लखबीर सिंह लांडा को भारत ने घोषित किया आतंकवादी
बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के नेता और गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित कर दिया है। भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत यह फैसला लिया है। बता दें, लांडा पंजाब के तरनतारन जिले का रहने वाला है। वर्तमान में वह कनाडा के एडमोंटन, अल्बर्टा में रहता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
Sharda Shakti Peeth, POK - फोटो : Twitter

मां शारदा मंदिर को मुक्त कराने के लिए भारत से मांगी मदद
सेव शारदा कमेटी (एसएससी) ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में स्थित मां शारदा मंदिर को पाकिस्तानी सेना के कब्जे से मुक्त कराने के लिए भारत सरकार से मदद मांगी है। कमेटी का दावा है कि कब्जा मुक्त होने के बाद इसके जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
New Epaulettes of Indian Navy Admiral's. - फोटो : Amar Ujala

नौसेना ने जारी किए एडमिरल्स के नए एपॉलेट्स
भारतीय नौसेना के वरिष्ठ पद एडमिरल्स के एपॉलेट्स का नया डिजाइन जारी किया है। एपॉलेट्स एक अधिकारी के कंधे पर पहनाए जाने वाली रैंक को कहा जाता है। नया एपॉलेट्स छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत से प्रेरित है। बता दें, हाल में ही पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि जल्द ही नौसेना के नए रैंक्स और एपॉलेट्स की घोषणा की जाएगी और पीएम की घोषणा के साढ़े तीन सप्ताह बाद ही नौसेना ने नए एपॉलेट्स जारी कर दिए। एक साल पहले पीएम मोदी ने नौसेना के नए ध्वज का भी अनावरण किया था। नया ध्वज भी शिवाजी महाराज से ही प्रेरित था। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

मेक्सिको में बंदूकधारियों ने पार्टी में की फायरिंग, छह की मौत
उत्तरी मेक्सिको में शुक्रवार को तीन बंदूकधारी एक पार्टी में घुसे और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में से दो किशोर और घायलों में से पांच बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। चार की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि 13 अन्य को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि हमला करने के बाद बंदूकधारियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मार गिराया। हमले में भाग लेने वाला एक अन्य बंदूकधारी पहले से ही पार्टी में था। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
आतंकी सरगना हाफिज सईद - फोटो : File Photo

हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के अनुरोध को पाकिस्तान ने किया खारिज
मुंबई हमले (26/11) के मुख्य आरोपी हाफिज सईद के प्रत्यर्पण को लेकर की गई भारत की मांग को पाकिस्तान ने ठुकरा दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जाहरा बलोच ने शुक्रवार को कहा कि दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तानी सरकार से अनुरोध किया था, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग की गई थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
इस्राइली झंडा - फोटो : Social media

युद्ध पर रोक लगाने के लिए अतंरराष्ट्रीय अदालत पहुंचा दक्षिण अफ्रीका
इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध को लंबा समय हो गया है। अब तक 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका ने मामले में युद्ध विराम के लिए अतंरराष्ट्रीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि, इस्राइल ने मामले को निराधार बताया है। गाजा पट्टी और फलस्तीनी नागरिकों से हमारी कोई दुश्मनी नहीं। हम हमास के खिलाफ लड़ रहे हैं। हमास नागरिकों को ढाल बना रहा है। हमास ही मानवीय हत्याओं का आरोपी है। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें