फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी की आज बंगाल में तीन जनसभाएं, दिल्ली महिला आयोग के 52 संविदाकर्मी बर्खास्त; अहम खबरें

Fri, 03 May 2024 08:05 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान और तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आज पश्चिम बंगाल में सरगर्मी बढ़ाएंगे। वह तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उधर, पंजाब की आप सरकार ने सीएम निवास के सामने की सड़क खोलने के मामले में उच्च न्यायालय के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है। इस पर आज सुनवाई होनी है। वहीं, दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग ने दिल्ली महिला आयोग के 52 संविदाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)
लोकसभा चुनाव: आज बंगाल में तीन जनसभाएं संबोधित करेंगे पीएम मोदी
लोकसभा चुनाव के लिए धुआंधार प्रचार का दौर भी जारी है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी एक के बाद दूसरे राज्य में जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में आज वे पश्चिम बंगाल में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इस बाबत पश्चिम बंगाल भाजपा की ओर से जानकारी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव: राहुल गांधी रायबरेली से भर सकते हैं नामांकन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर रायबरेली से पर्चा भर सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक राहुल गांधी रायबरेली सीट से नामांकन भर सकते हैं। अमेठी की सीट पर सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा लड़ सकते हैं। हालांकि अधिकृत फैसला अभी नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
प्रदर्शनकारी छात्रों को गिरफ्तार करती पुलिस - फोटो : एजेंसी (फाइल)
अमेरिका: फलस्तीन समर्थक प्रदर्शन में 2000 गिरफ्तार, पुलिस को करनी पड़ी फायरिंग
पुलिस ने हाल के हफ्तों में अमेरिका के कॉलेज परिसरों में फलस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शन के दौरान 2000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। अमेरिका के करीब हर कोने में फलस्तीन समर्थक प्रदर्शन हुए और गिरफ्तारियां हुईं। बीते चौबीस घंटों में लॉस एजिंल्स के प्रदर्शन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है, जहां गुरुवार की सुबह अधिकारी प्रदर्शनकारियों की भीड़ पर टूट पड़े। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
शीर्ष कोर्ट में पंजाब सरकार की याचिका पर आज सुनवाई
आम आदमी की आवाजाही सुगम करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री के निवास के सामने की सड़क को खोलने के पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ राज्य सरकार की इस याचिका पर सुनवाई करेगी। 1980 के दशक में आतंकवाद के दौर में मुख्यमंत्री आवास के सामने की सड़क बंद कर दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
जम्मू कश्मीर पुलिस मुख्यालय - फोटो : संवाद
जम्मू: पाकिस्तान में बैठे एक और आतंकी आका की लाखों की संपत्ति जब्त
आतंक पर करारा प्रहार करते हुए पुलिस ने पाकिस्तान में बैठे एक और आतंकी आका की लाखों की संपत्ति बृहस्पतिवार को कुर्क कर ली। इससे एक दिन पहले बुधवार को पुलिस ने सीमापार बैठे सात आतंकी हैंडलरों की संपत्ति जब्त की थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
Delhi-NCR School Bomb Threat - फोटो : पीटीआई
Delhi Bomb Threats : दक्षिण कोरिया में आईडी बनाकर भेजे गए थे मेल
दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों, अस्पताल, राष्ट्रपति भवन और आईजीआई एयरपोर्ट समेत कई सरकारी इमारतों में बम रखे होने का ई-मेल मिलने की जांच आगे बढ़ते की कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। भेजे गए ई-मेल की जांच में पुलिस को पता चला कि बुधवार को ई-मेल के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल नहीं किया गया। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Swati Maliwal On LG: स्वाति मालीवाल की LG को खुली चुनौती 'दिल्ली महिला आयोग पर ना डाले बुरी नज़र' - फोटो : self
दिल्ली महिला आयोग के 52 संविदाकर्मी ही बर्खास्त
दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के 52 संविदाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया। पहले 223 संविदा कर्मियों को हटाने का आदेश दिया गया था। विभाग के मुताबिक, इन सभी की नियुक्तियां गैरकानूनी ढंग से की गई थीं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
women crime demo - फोटो : iStock
सऊदी अरब में महिला अधिकार कार्यकर्ता को 11 साल की जेल
सऊदी अरब में एक महिला अधिकार कार्यकर्ता मनाहेल अल-ओतैबी को महिलाओं के अधिकारों और उनके पहनावे की वकालत करने के लिए 11 साल की सजा सुनाई गई। सीएनएन ने मानवाधिकार संगठनों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री के फर्जी वीडियो मामले में जम्मू सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे पर एफआईआर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फर्जी वीडियो सर्कुलेट करने के आरोप में जम्मू संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रमण भल्ला के बेटे जय सिद्ध भल्ला पर मामला दर्ज किया गया है। जय सिद्ध ने इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर ली है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
Karine Jean-Pierre - फोटो : YouTube/TheWhiteHouse
बाइडन के जेनोफोबिक वाले बयान पर व्हाइट हाउस ने दी सफाई
भारत, जापान, चीन और रूस के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के जेनोफोबिक वाले बयान का व्हाइट हाउस ने बचाव किया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा, हमारे सहयोगी और साझेदार अच्छी तरह से जानते हैं कि राष्ट्रपति बाइडन उनका कितना सम्मान करते हैं। वह इस बारे में टिप्पणी कर रहे थे कि आप्रवासियों का देश में होना कितना जरूरी है और यह हमारे देश को कैसे मजबूत बनाते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें