हाथरस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इलाके का दौरा कर सकते हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इंडिया गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक करेंगे।
हाथरस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इलाके का दौरा कर सकते हैं। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ऐसा संकेत दिया है। घटना में अब तक 116 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस 28 जून को पहुंच गई थी। आगाज जोरदार हुआ था। इसके बाद बारिश पर ब्रेक लग गया। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से एक सप्ताह तक तेज से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे पर बुधवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। बोस ने 28 जून को बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इंडिया गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। हेमंत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
2 of 11
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
UP Stampede : आज हाथरस जा सकते हैं सीएम योगी, हादसे से जुड़ी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं मुख्यमंत्री
हाथरस हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इलाके का दौरा कर सकते हैं। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ऐसा संकेत दिया है। घटना में अब तक 116 लोगों की जान जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी ने हाथरस के हादसे मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परजिनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीध्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 11
बारिश में छाता लगाकर जाता युवक
- फोटो : अमर उजाला
Weather Forecast : कई दिनों से बना रहा मौसम... पर दिल्ली में न हुई झमाझम बारिश, आज से आठ तक फिर हैं आसार
दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस 28 जून को पहुंच गई थी। आगाज जोरदार हुआ था। इसके बाद बारिश पर ब्रेक लग गया। अनुकूल परिस्थितियां बनने के बाद भी बारिश नहीं हो रही है। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से एक सप्ताह तक तेज से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताई है। इस कारण से तापमान 33-34 डिग्री के बीच बना रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 11
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और सीएम ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
West Bengal: ममता बनर्जी के खिलाफ राज्यपाल के मानहानि मुकदमे की सुनवाई आज; लगाए थे ये आरोप
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की ओर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे पर बुधवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। बोस ने 28 जून को बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। देश के इतिहास में शायद यह पहला मौका है जब किसी राज्यपाल ने अपने ही राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ ऐसा कदम उठाया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 11
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल)
- फोटो : एएनआई
Jharkhand: हेमंत सोरेन आज इंडिया ब्लॉक की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, पांच दिन पहले ही जेल से बाहर आए हैं
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इंडिया गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। हेमंत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को 28 जून को जेल से रिहा किया गया था। हाईकोर्ट ने उन्हें भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दी थी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 11
हाथरस हादसे की तीन मुख्य वजह
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस हादसा: बाबा के पांव छूने की होड़ ने लगा दिया मौत का अंबार, लाश देखकर दहल गए दिल; हादसे के तीन अहम कारण
करीब जाने के लिए धक्का मुक्की करने लगे। इन लोगों को सेवादारों ने डंडा दिखाकर रोकना चाहा जिससे भगदड़ मच गई। हाईवे किनारे बने गड्ढे में लोग गिरते चले गए। क्योंकि बरसात के कारण फिसलन हो रही थी लिहाजा एक के बाद एक लोग गड्ढे में गिर गए। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 11
भारत का बड़ा कदम।
- फोटो : अमर उजाला
MRFA: भारत के मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट प्रोग्राम को जल्द लग सकते हैं पंख! इस कंपनी ने जगाई उम्मीद
रक्षा सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार के पास लंबे समय से पांचवी पीढ़ी के ट्विन इंजन 114 मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (एमआरएफए) खरीदने का प्रस्ताव लंबित पड़ा हुआ है। वहीं कई निर्माताओं से सौदे को लेकर बात बन नही पा रही थी। अलग-अलग कंपनियों से टुकड़ों-टुकड़ों में जहाज खरीद के सौदों से आजिज आ चुकी सरकार नई नीति बनाने की तैयारी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 11
अमरनाथ यात्रा 2024
- फोटो : अमर उजाला
Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों में भारी उत्साह, चौथे दिन 22,715 श्रद्धालुओं ने किए महादेव के दर्शन
अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आ रहे शिवभक्तों में भारी उत्साह है। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम मार्ग से रोजाना हजारों श्रद्धालु पवित्र गुफा के लिए रवाना हो रहे हैं। चौथे दिन मंगलवार को 22715 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 6537 श्रद्धालुओं का पांचवां जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 11
जनपथ पर राहुल गांधी के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई
- फोटो : अमर उजाला
Delhi : खुफिया इनपुट के बाद राहुल गांधी के आवास की सुरक्षा बढ़ी, बयान पर हिंदूवादी संगठनों के हमले का खतरा
संसद में हिंदुओं को लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर अच्छा-खासा विवाद पैदा हो गया है। इस सबके बीच दिल्ली पुलिस को खुफिया विभाग से इनपुट मिला हैं कि हिंदू संगठनों से जुड़े लोग कांग्रेस नेता पर हमला कर सकते हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्रालय के आदेश के बाद राहुल गांधी व उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 11
बरामद आईईडी
- फोटो : अमर उजाला
Jammu: पुंछ में दहशतगर्दी की साजिश नाकाम, बारामुला में लश्कर का मददगार पकड़ा; कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त
सुरक्षाबलों ने मेंढर के कस्सबलाडी क्षेत्र के सांगर गांव में छिपाकर रखी गई दो आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस ) बरामद कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। इन दोनों आईईडी का वजन करीब 23 किलो बताया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने पूरा इलाका घेर रखा है और इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के पूर्व प्रमुख राजिंदर खन्ना।
- फोटो : पीटीआई
Appointment: आईपीएस टीवी रविचंद्रन भारत के नए डिप्टी NSA बने, पूर्व रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना को मिला ये जिम्मा
तमिलनाडु कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी टीवी रविचंद्रन को मंगलवार को नया उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया। वहीं, पूर्व रॉ प्रमुख राजिंदर खन्ना को अतिरिक्त राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...