आज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) के कार्यकारी निदेशक राजेंद्र रतनू ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग हादसा पूरे देश के लिए केस स्टडी बनेगा। भविष्य में सुरंग निर्माण में हम क्या-क्या सावधानियां बरतें, कैसे कमियों को दूर करें, इस पर एनआईडीएम पूरा चेप्टर तैयार करेगा। वहीं 17 दिनों बाद उत्तराखंड की एक पहाड़ी सुरंग में फंसे 41 श्रमिक कुशलतापूर्वक बाहर निकल आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफलतापूर्वक अभियान को पूरा करने के लिए रेस्क्यू दल सहित तमाम सहयोगियों की सराहना की। इसके अलावा बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. सुकांत मजूमदरा ने कहा है कि बुधवार को कोलकाता में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग
- फोटो : amar ujala
अब देश के लिए केस स्टडी बनेगा सिलक्यारा सुरंग हादसा
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) के कार्यकारी निदेशक राजेंद्र रतनू ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग हादसा पूरे देश के लिए केस स्टडी बनेगा। भविष्य में सुरंग निर्माण में हम क्या-क्या सावधानियां बरतें, कैसे कमियों को दूर करें, इस पर एनआईडीएम पूरा चेप्टर तैयार करेगा। छठवें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे राजेंद्र रतनू ने कहा कि देश में जहां भी सुरंगों का निर्माण होगा, हमारी कोशिश रहेगी कि निर्माण में लगी एजेंसी और विभागों के साथ पहले से तैयार माड्यूल पर बात कर आगे बढ़ा जाए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
श्रमिक
- फोटो : अमर उजाला
विदेशी मीडिया ने की बचाव अभियान की सराहना
17 दिनों बाद उत्तराखंड की एक पहाड़ी सुरंग में फंसे 41 श्रमिक कुशलतापूर्वक बाहर निकल आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफलतापूर्वक अभियान को पूरा करने के लिए रेस्क्यू दल सहित तमाम सहयोगियों की सराहना की। भारतीय नेताओं और अधिकारियों के साथ-साथ विदेशी मीडिया ने भी बचाव अभियान की सराहना की। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल)
- फोटो : amar ujala
कोलकाता में भाजपा की विशाल रैली आज
बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. सुकांत मजूमदरा ने कहा है कि बुधवार को कोलकाता में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। बुधवार की रैली के लिए मंगलवार शाम से ही लोग बंगाल के विभिन्न हिस्सों से कोलकाता पहुंचने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा, बुधवार को कोलकाता में गेरुआ सुनामी आएगा। पश्चिम बंगाल अब बदल गया है। यहां के लोग अब ममता बनर्जी सरकार से उकता चुके हैं और भ्रष्टाचारी सरकार से मुक्ति चाहते हैं। वे यहां धर्मतला में बुधवार की रैली स्थल का जायजा लेने के बाद बात कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
Gyanvapi controversy
- फोटो : Social Media
एएसआई ने सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए तीसरी बार मांगा समय
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट जमा करने के लिए जिला जज की अदालत से तीन हफ्ते का समय मांगा है। जिस पर जिला अदालत में 29 नवंबर को सुनवाई होगी। एक अधिवक्ता के निधन के कारण आज सुनवाई नहीं हो पाई। जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्ववेश की अदालत ने सील वजूखाने को छोड़कर ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का आदेश 21 जुलाई को दिया था। 24 जुलाई से एएसआई ने सर्वे शुरू किया तो अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। सुप्रीम कोर्ट ने सर्वे के आदेश पर रोक लगाई और मसाजिद कमेटी को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने का आदेश दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
हमास ने बंधकों को छोड़ा।
- फोटो : Social Media
30 फलस्तीनी नागरिकों की रिहाई के बदले हमास ने 12 बंधकों को छोड़ा
इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम के पांचवे दिन 12 बंधकों की रिहाई हुई। इस्राइल सुरक्षा बल ने रेडक्रॉस के सामने बंधकों की रिहाई की पुष्टि की। बता दें, इस्राइल और हमास के बीच बंधकों की रिहाई के लिए समझौता हुआ है। समझौते के तहत इस्राइल जेल में बंद फलस्तीनी लोगों को छोड़ेगा, जिसके बदले हमास इस्राइली बंधकों को रिहा करेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
रुचिरा कंबोज
- फोटो : Twitter@ruchirakamboj
महासभा में युद्धविराम का भारत ने किया स्वागत
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज का कहना है, "मानवीय सहायता की समय पर और निरंतर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए मानवीय ठहराव एक स्वागत योग्य कदम है। हमने अपनी ओर से 70 टन मानवीय सामान भेजा है, जिसमें 16.5 टन दवाएं और चिकित्सा शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि 29 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय एकजुटता दिवस है। इस अवसर पर भारत फलस्तीनी लोगों के साथ दीर्घकालिक संबंधों की पुष्टि करता है। हम फलस्तीनी लोगों के शांति और समृद्धि का समर्थन करते हैं। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
अमेरिकी दूतावास (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में अमेरिकी दूतावास ने तोड़ा रिकॉर्ड
भारत में अमेरिकी दूतावास और उसके वाणिज्य दूतावास ने अक्तूबर 2022 और सितंबर 2023 के बीच 1.40 लाख से अधिक छात्र वीजा जारी किए हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को घोषणा की, 'भारत में हमारे दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने 140,000 से अधिक छात्र वीजा जारी करने का रिकॉर्ड बनाया है।' अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अक्तूबर 2022 से सितंबर 2023 (2023 संघीय वित्तीय वर्ष) तक, राज्य विभाग ने वैश्विक स्तर पर 10 मिलियन से अधिक गैर-आप्रवासी वीजा के लगभग रिकॉर्ड स्तर जारी किए। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
Gautam Singhania
- फोटो : Social Media
गौतम सिंघानिया की बढ़ीं मुश्किलें
रेमंड के चेयरमैन गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी के अलग होने के बाद कंपनी की दिक्कतें अभी तक सुलझती नहीं दिख रही है। अब एक प्रॉक्सी सलाहकार फर्म ने स्वतंत्र निदेशकों से कहा है कि नवाज मोदी ने गौतम सिंघानिया के खिलाफ जो आरोप लगाए हैं, उसकी जांच हो। फर्म ने पांच सवालों के जवाब मांगे हैं। संस्थागत निवेशक सलाहकार सेवा (आईआईएएस) ने कहा कि जांच के दौरान सिंघानिया और नवाज को बोर्ड से दूर रखा जाए। इसने कहा कि इतने गंभीर आरोप पर सभी चुप हैं। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
छाया घना कोहरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। मंगलवार के दिन की शुरुआत जहां कोहरे से हुई तो दिन चढ़ने के साथ अच्छी धूप भी निकली। कोहरे का यह असर कमोवेश पूरे यूपी में देखने को मिला। सर्दियों के मौसमी उतार-चढ़ाव तेजी से शुरू हो चुके हैं। मंगलवार को सीजन का पहला घना कोहरा प्रदेश में छाया रहा। फुर्सतगंज रायबरेली में तो दृश्यता 20 मीटर तक ही रही। वहीं लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या में 50 मीटर तक रही दृश्यता। मौसम विभाग ऐसे ही हाल एक दो दिन तक बने रहने के आसार जता रहा है। साथ ही दो दिसंबर से प्रदेश में बारिश के भी आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में अगले माह से दौड़ने लगेंगी मोहल्ला बसें
दिल्लीवासी दिसंबर में मोहल्ला बस योजना की सुविधा को लाभ ले सकेंगे। डीटीसी अगले महीने से इस सेवा को शुरू करने जा रहा है। पहले फेज में 200 मोहल्ला बसें सड़कों पर उतरेंगी। इसके बाद इनका बेड़ा बढ़ाया जाएगा। करीब नौ मीटर लंबी इन बसों को भीड़भाड़ व संकरी सड़कों पर चलाया जाना है। इससे लोग अपनी अंतिम मंजिल तक पहुंच सकेंगे। अधिकारियों का कहना है कि योजना के तहत मोहल्ला बस सेवा के लिए 2,080 लो फ्लोर एसी इलेक्ट्रिक बसों आएंगी। इसमें से करीब 1,040 बसों की निविदा आवंटित भी कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर