फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ठंड से नए साल की शुरुआत, यूपी निकाय चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज SLP दायर, पढ़ें अहम खबरें

Thu, 29 Dec 2022 07:00 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कड़ाके की ठंड फिर लौटने वाली है। एक-दो दिन चटख छूप खिलने के बाद उत्तर भारत सहित दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। वहीं स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के निर्णय के खिलाफ प्रदेश सरकार बृहस्पतिवार को सर्वोच्च न्यायालय में विशेष अनुज्ञा याचिका दायर करेगी। साथ ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतरिम मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) गुरुवार यानी आज से लागू हो जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
घना कोहरा - फोटो : अमर उजाला
ठंड से नए साल की शुरुआत
कड़ाके की ठंड फिर लौटने वाली है। एक-दो दिन चटख छूप खिलने के बाद उत्तर भारत सहित दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहेगा। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन बढ़ने वाली है। सर्द हवाएं लोगों को चुभन का अहसास कराने वाली हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media
यूपी निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज दायर होगी एसएलपी
स्थानीय निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के निर्णय के खिलाफ प्रदेश सरकार बृहस्पतिवार को सर्वोच्च न्यायालय में विशेष अनुज्ञा याचिका दायर करेगी। सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराने की मंजूरी देने का आग्रह किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 11
भारत-ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज से लागू होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया मुक्त व्यापार समझौता
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतरिम मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) गुरुवार यानी आज से लागू हो जाएगा। इसके बाद अब भारत के छह हजार से ज्यादा उत्पादों के निर्यात पर ऑस्ट्रेलिया में कोई शुल्क नहीं लगेगा। इस समझौते पर दो अप्रैल, 2022 को हस्ताक्षर किए गए थे
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
चंद्रबाबू नायडू की सभा में भगदड़ - फोटो : एएनआई
पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की सभा में भगदड़, सात लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में भगदड़ मचने की खबर है। इसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जनसभा नेल्लोर जिले के कुंदुकुर में आयोजित की गई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
बर्फीले तूफान से अमेरिका में 14 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द
अमेरिका में बर्फीले तूफान से लोगों की जिंदगी पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की साउथवेस्ट एयरलाइंस ने 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक 14,500 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक 28 दिसंबर की सुबह 2,500 और उड़ानें रद्द कर दी गईं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
delhi university - फोटो : फाइल फोटो
स्नातक की छह हजार सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में अब भी छह हजार सीटें खाली हैं। सीटों को भरने के लिए डीयू ने एक बार फिर स्पेशल स्पॉट एडमिशन राउंड-2 के तहत दाखिला प्रक्रिया को शुरू करने की घोषणा की है। छात्रों के पास दाखिला लेने का यह अंतिम अवसर है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : ANI
आज से साइप्रस और ऑस्ट्रिया के दौरे पर रहेंगे विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर 29 दिसंबर से तीन जनवरी तक साइप्रस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस वर्ष भारत और साइप्रस के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कर्नाटक सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में मास्क पहनना किया अनिवार्य
कई देशों में कोविड मामलों में वृद्धि को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने बुधवार को स्कूल और कॉलेजों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया। हालांकि, स्कूल के शिक्षक छात्रों को स्कूल में मास्क पहनने की हिदायत देते रहे हैं। एक छात्र ने कहा कि मास्क पहनना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह छात्रों की सुरक्षा के लिए है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Ani (File Photo)
नीति कागजों में कैद, मरीजों को नहीं मिल रहा लाभ
दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित मरीजों की आर्थिक सहायता के लिए सरकार ने राष्ट्रीय नीति को लागू किया लेकिन जमीनी स्तर पर इस योजना का लाभ पीड़ितों को नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि सरकारी कागजों में कैद इस नीति के लागू होने पर भी इलाज के अभाव में मरीजों की मौत हो रही है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : Social Media
नेतन्याहू की नई सरकार आज ले सकती है शपथ
इस्राइल के मनोनीत पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी राजनीतिक वापसी की दिशा में अंतिम कदम उठाते हुए बुधवार को सहयोगी दलों के साथ गठबंधन समझौतों को अंतिम रूप दिया। संभावना है कि रिकॉर्ड छठा कार्यकाल शुरू करने के लिए नेतन्याहू की नई सरकार बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण करेगी। राष्ट्रवादी और धार्मिक दलों के संगठनों ने पिछले महीने स्पष्ट चुनावी जीत हासिल की थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें