आज रामनगरी में कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा पर देव दीपावली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। सरयू तट पर मां सरयू की 2100 बाती की महाआरती हुई। वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच हुई महाआरती के दौरान सरयू तट जय श्रीराम, जय सरयू मइया...के उद्घोष से गूंजता रहा। वहीं सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। सुरंग के भीतर ऑगर मशीन का हेड निकालने के बाद यहां इस काम के माहिर रैट माइनर्स की टीम मैन्युअल खोदाई करेगी। इसके अलावा पीएम मोदी ने सोमवार को तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री ने मंदिर में दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
Varanasi Dev Diwali: मां गंगा की महा आरती में दिखी नारी शक्ति की झलक
- फोटो : संवाद
दीपों की आभा से जगमग हो उठा सरयू तट
रामनगरी में कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा पर देव दीपावली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। सरयू तट पर मां सरयू की 2100 बाती की महाआरती हुई। वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच हुई महाआरती के दौरान सरयू तट जय श्रीराम, जय सरयू मइया...के उद्घोष से गूंजता रहा। देव दीपावली के अवसर पर रामनगरी के मठ-मंदिरों में भगवान के गर्भगृह को भव्यता पूर्वक सजाया गया। सोमवार की शाम बड़ी संख्या में भक्त सरयू के घाटों पर पहुंचे और मां सरयू की पूजा-अर्चना के साथ ही दीपदान कर मनौतियां मांगी। पढें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
रैट माइनर्स की टीम
- फोटो : अमर उजाला
अब सुरंग में मोर्चे पर उतरेगी रैट माइनर्स
सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। सुरंग के भीतर ऑगर मशीन का हेड निकालने के बाद यहां इस काम के माहिर रैट माइनर्स की टीम मैन्युअल खोदाई करेगी। इसमें सेना उनकी मदद करेगी। रैट माइनर्स एक विशेषज्ञों की टीम है जो खोदाई में एक्सपर्ट होती है। एनएचआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद और उत्तराखंड सरकार के सचिव डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया, मैन्युअल खोदाई शुरू होने के बाद एक मीटर प्रतिघंटा तक खोदाई हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
पीएम मोदी ने सोमवार को तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री ने मंदिर में दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की। पीएम मोदी ने लिखा तिरुमला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना की और देशवासियों के लिए अच्छी सेहत और समृद्धि की कामना की। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड ने एक बयान जारी कर बताया था कि पीएम मोदी 26 नवंबर की शाम में तिरुपति पहुंचेंगे, जहां वह रात में रुकेंगे और उसके बाद 27 नवंबर की सुबह भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
इस्राइल-हमास के बीच युद्ध जारी।
- फोटो : Social Media
'इस्राइल-हमास संघर्ष विराम दो दिन बढ़ा'
हमास और इस्राइल के बीच डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय से जारी यूद्ध को लेकर आखिरकार दोनों पक्ष युद्धविराम को और दो दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। कतर ने ये दावा किया है। कतर सरकार ने बताया कि इस्राइल ने कहा है कि वह प्रत्येक 10 अतिरिक्त बंधकों की रिहाई के लिए संघर्ष-विराम को एक दिन बढ़ा देगा। कतर की घोषणा के बाद, हमास ने पुष्टि की कि वह समान शर्तों के तहत दो दिन के विस्तार पर सहमत हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
यूपी विधानसभा
- फोटो : amar ujala
यूपी में नए नियमों के साथ विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू होगा। प्रदेश सरकार की ओर से 29 नवंबर को वित्तीय वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। चार दिवसीय सत्र एक दिसंबर तक संचालित होगा। विधानसभा में मंगलवार को पहले दिन लखनऊ पूर्वी से भाजपा विधायक रहे स्वर्गीय आशुतोष टंडन गोपाल के निधन पर शोक व्यक्त करने के साथ ही सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
बरसापारा स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 पर बारिश का साया?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (28 नवंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है। उसकी नजर तीसरी मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और उसकी नजर कंगारूओं को एक बार फिर से पटखनी देने पर है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
पंजाब विधानसभा सत्र।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब विधानसभा का पांचवां सत्र आज से
16वीं पंजाब विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार 28 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। दो दिवसीय इस सत्र में राज्य सरकार तीन वित्त विधेयकों समेत हाल ही में कैबिनेट बैठक में पारित किए प्रस्तावों को मंजूरी देगी। मंगलवार दोपहर 2 बजे दिवंगतों को श्रद्धांजलि के साथ सत्र आरंभ होगा, जिसके बाद सदन में विधायी कामकाज निपटाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने न्यूयॉर्क में सिख समुदाय के साथ मनाया प्रकाश पर्व
- फोटो : ANI
अमेरिका में प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे भारतीय राजदूत के साथ खालिस्तान समर्थकों ने की बदसलूकी
अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने गुरुद्वारा पहुंचकर मथा टेका। लेकिन इस दौरान खालिस्तान समर्थक अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। कार्यक्रम में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को खालिस्तानी समर्थकों ने घेरा और धक्का-मुक्की की। बता दें संधू प्रकाश पर्व पर प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए गुरुद्वारे पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
जगदीप धनखड़।
- फोटो : एक्स/भारत के उपराष्ट्रपति।
उपराष्ट्रपति धनखड बोले- महात्मा गांधी महापुरुष
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को महापुरुष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युग पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि गांधी ने सत्याग्रह और अहिंसा से हमें अंग्रेजों की गुलामी से छुटकाया दिलाया था, जबकि प्रधानमंत्री मोदी देश को उस रास्ते पर लाए हैं, जिस पर हम सदियों से देश को देखना चाहते थे। धनखड़ ने कहा कि महात्मा गांधी पिछली शताब्दी के महापुरुष थे और नरेंद्र मोदी इस शताब्दी के युग पुरुष हैं। पढ़ें पूरी खबर
गुजरात से मुंबई पहुंचे हार्दिक पांड्या
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या आखिरकार रविवार को अपनी पुरानी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस वापस लौट गए। उनका 72 घंटे के ड्रामे के बाद कैश ट्रेड डील के साथ गुजरात से मुंबई की टीम में जाना हुआ। इस ऑल कैश डील में कोई खिलाड़ी शामिल नहीं होता है। रविवार को पांच बजे आईपीएल की रिटेन विंडो की समय सीमा समाप्त हो गई थी और उस समय तक गुजरात ने हार्दिक का नाम अपनी रिटेन सूची में रखा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर