फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weird News: बकरियों ने कर दिया ऐसा 'गुनाह', एक साल रहना पड़ा जेल में, जानिए क्या है पूरा मामला

Mon, 27 Nov 2023 07:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बकरियों को सजा - फोटो : Twitter
हर देश में जुर्म करने पर सजा का प्रावधान है, न्यायालय पूरे मामले को मद्देनजर रखते हुए गुनाह के आधार पर सजा निर्धारित करता है। पर ये सजा इंसानों के लिए होता है, क्या हो अगर जानवरों के लिए भी सजा का प्रावधान हो जाए। रुकिए, ऐसा ही हुआ है बांग्लादेश में जहां एक गुनाह के चलते नौ बकरियों को जेल की सजा सुनाई गई है, वो भी एक-दो महीने नहीं पूरे एक साल की। ये हैरत भरा मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

इंसानों को जुर्म की सजा मिलते तो आपने भी सुना होगा पर जानवरों की सजा का ये मामला आपको भी हैरान कर देगा। पर आखिर बकरियों ने ऐसा किया क्या था जो उन्हें एक साल जेल में रहना पड़ा?

आइए पूरा माज़रा जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
बकरियों ने किय गुनाह - फोटो : pixabay
बकरियों ने काटी एक साल की सजा

बांग्लादेश का ये चौंकाने वाला मामला सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश के बरिशाल शहर में कब्रिस्तान में घास और पेड़ों की पत्तियां खाने के जुर्म में नौ बकरियों को सजा सुनाई गई थी। एक साल जेल काटने के बाद 24 नवंबर को उन्हें रिहा किया गया है।

बरिशाल सिटी कॉरपोरेशन (बीसीसी) के नवनिर्वाचित मेयर अबुल खैर अब्दुल्ला के निर्देश पर बकरियों को मुक्त कर दिया गया। 
 
विज्ञापन

3 of 4
सालभर जेल में रही बकरियां - फोटो : Pixabay
कब्रिस्तान में पेड़ों की पत्तियां खाने का आरोप

पिछले साल 6 दिसंबर को शहर के कब्रिस्तान में घास और पेड़ों की पत्तियां खाने के लिए इन बकरियों को हिरासत में लिया गया था और लगभग एक साल तक कैद में रखा गया। जेल से रिहाई के बाद बकरियों को मालिक को सौंपने के दौरान वर्तमान बीसीसी प्रशासनिक अधिकारी आलमगीर हुसैन और रोड इंस्पेक्टर रियाजुल करीम और इमरान हुसैन खान मौजूद थे। 
विज्ञापन

4 of 4
कुत्ते को जेल - फोटो : iStock
पहले भी जानवरों को मिल चुकी है जेल की सजा

जानवरों को किसी जुर्म के कारण जेल में डालने का ये कोई पहला मामला नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इससे पहले अमेरिका की मिशिगन पुलिस ने एक कुत्ते को गिरफ्तार किया गया था। कुत्ते पर आरोप था कि उसने अपने अफसर का खाना चुराया था। पुलिस ने इस आधार पर कुत्ते को अरेस्ट कर लिया कि उसने जांच में सहयोग नहीं किया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें