फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: देश के कई राज्यों में पांच दिनों तक बारिश की संभावना, वैगनर प्रमुख ने बेलारूस में ली शरण

Wed, 28 Jun 2023 07:17 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, असम सहित भारत के अधिकतर हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने का अनुमान जताया है। उत्तराखंड के सात पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने बेलारूस में शरण ली है। बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने प्रिगोझिन के शरण लेने की पुष्टि की है। संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर आज संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीपीए) की बैठक होगी। इसमें सत्र की तारीखों को लेकर चर्चा होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
 
विज्ञापन

2 of 11
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में भारी वर्षा

हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, असम सहित भारत के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को भी मानसून सक्रिय रहा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने का अनुमान जताया है। वहीं, उत्तराखंड में भी भारी बारिश का दौर जारी रहा। राज्य के सात पर्वतीय जिलों में बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

3 of 11
प्रिगोझिन - फोटो : सोशल मीडिया
वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन ने बेलारूस में ली शरण

पुतिन के खिलाफ बगावत के सूत्रधार रहे प्रिगोझिन मंगलवार को बेलारूस पहुंच गए। हालांकि, उनके जेट के मिंस्क पहुंचने और वहां से लौटने की खबरें आ रही थीं। लेकिन प्रिगोझिन खुद कहां है, रहस्य बना हुआ था। देर शाम बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने उनके वहां शरण लेने की पुष्टि की।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

4 of 11
नया संसद भवन - फोटो : Social Media
संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक आज

संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर आज संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीपीए) की बैठक होगी। इसमें सत्र की तारीखों को लेकर चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक संसद का मानसून सत्र 17 जुलाई से 20 अगस्त तक हो सकता है। दोनों सदनों की कार्यवाही नए संसद भवन में ही होगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

5 of 11
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : Amar Ujala Digital
जोधपुर में रक्षा मंत्री की जनसभा आज

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 जून को जोधपुर में बड़ी जनसभा करने आएंगे। बालेसर में राजनाथ सिंह की आमसभा होगी। मोदी सरकार के नौ वर्ष की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बालेसर में विशाल आम सभा को रक्षामंत्री संबोधित करेंगे। साथ ही प्रदेश की गहलोत सरकार पर ही निशाना लगाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

6 of 11
चीन अपने तय कानून के तहत ही सीमा से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा और कार्रवाई करेगा। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना के सामने पस्त हुए चीनी सैनिक

लद्दाख में चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और अरुणाचल प्रदेश सीमा पर भारतीय सैनिकों के सामने चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की ओर से अब तिब्बती सैनिक खड़े नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ऊंची सीमा पर भारतीय सैनिकों से लड़ने में चीनी सैनिकों को कई मुश्किलें आ रही थीं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

7 of 11
यूक्रेन संकट - फोटो : Social Media
रूसी सेना ने यूक्रेन के क्रामातोर्स्क शहर पर दागी मिसाइल

रूस की सेना ने मंगलवार की शाम यूक्रेन के क्रामातोर्स्क शहर में हवाई हमला किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक रूसी मिसाइल ने पूर्वी यूक्रेन के क्रामातोर्स्क में भीड़भाड़ वाली जगह पर एक रेस्तरां को निशाना बनाया। इस हमले में चार लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 

8 of 11
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media
अब करोल बाग जा पहुंचे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अचानक करोल बाग पहुंच गए और मोटरसाइकिल मैकेनिकों से मिले। राहुल ने फेसबुक पर मैकेनिकों के साथ अपनी बातचीत की तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा- उन हाथों से सीखना जो रिंच घुमाते हैं और भारत के पहियों को गतिमान रखते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

9 of 11
नामीबियाई चीतों को रास आ रहा कूनो नेशनल पार्क - फोटो : सोशल मीडिया
कूनो पार्क में चार चीतों में हुई लड़ाई

मध्य प्रदेश के श्योपुर में कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में दक्षिण अफ्रीका से लाया गया अग्नि नामक एक चीता सोमवार शाम को आपसी लड़ाई में घायल हो गया। केएनपी के वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) प्रकाश कुमार वर्मा ने मंगलवार को बताया, नामीबिया से लाए गए गौरव और शौर्य और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए अग्नि और वायु नर चीतों के बीच सोमवार की शाम करीब छह बजे केएनपी के मुक्त क्षेत्र में लड़ाई हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 

10 of 11
Julian Sands - फोटो : Social Media
पांच महीने बाद ब्रिटिश अभिनेता जूलियन सैंड्स के निधन की हुई पुष्टि

ब्रिटिश अभिनेता जूलियन सैंड्स के निधन की पुष्टि हो गई। अभिनेता दक्षिणी कैलिफोर्निया के बर्फीले पहाड़ों में सैर के दौरान लापता हो गए थे। पांच महीने लापता रहने के बाद मंगलवार को उनके मौत की पुष्टि हुई है। सैंड्स ने 65 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
झारखंड के तबरेज अंसारी लिंचिंग मामले में 10 आरोपी दोषी करार

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले की स्थानीय अदालत ने मंगलवार को 2019 के तबरेज अंसारी लिंचिंग मामले में 10 आरोपियों को दोषी करार दिया। सरकारी वकील अशोक कुमार राय ने बताया कि अदालत दोषियों की सजा का निर्धारण 5 जुलाई को करेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें