फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे पीएम मोदी, नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पढ़ें खास खबरें

Mon, 28 Aug 2023 06:32 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज देशभर में हजारों युवाओं के चेहरे खुशी से खिलने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
विज्ञापन
1 of 10
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज देशभर में हजारों युवाओं के चेहरे खुशी से खिलने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। रोजगार मेला देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। वहीं, भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। साथ ही मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास अवैध निर्माण व बस्तियां हटाने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार यानी आज सुनवाई होगी। याचिका पर जस्टिस अनिरुद्ध बोस, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ सुनवाई करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 10
पीएम मोदी - फोटो : ANI
आज 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 51,000 से अधिक नियुक्तिपत्र वितरित करेंगे। रोजगार मेला देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में बयान जारी किया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 10
नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता - फोटो : अमर उजाला
नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास
भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के नेशनल एथलेटिक्स सेंटर में नीरज ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साधा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 10
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्ण जन्मभूमि के पास रेलवे के विध्वंस अभियान के खिलाफ आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई
मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास अवैध निर्माण व बस्तियां हटाने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार यानी आज सुनवाई होगी। याचिका पर जस्टिस अनिरुद्ध बोस, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ सुनवाई करेगी। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 10
नूंह में भारी पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
नूंह की सीमाएं सील, आज निकलेगी ब्रजमंडल यात्रा
विश्व हिंदू परिषद की ओर से सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा निकालने के एलान के बाद प्रशासन अलर्ट है। जिले की सीमाओं को सील कर गहन चेकिंग के बाद ही वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। रविवार को सभी कस्बों में फ्लैग मार्च भी निकाला गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 10
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : PTI
गृहमंत्री शाह आज करेंगे पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता
गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के गांधीनगर में पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामलों की त्वरित जांच व बुनियादी ढांचा और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों सहित कई विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 10
भारतीय वायुसेना - फोटो : IAF
पहली बार मिस्र में युद्धाभ्यास का हिस्सा बनी वायुसेना
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने रविवार को मिस्र में शुरू हुए 21 दिवसीय बहुपक्षीय युद्धाभ्यास के लिए अपने पांच मिग-29 लड़ाकू जेट, छह परिवहन विमान के अलावा स्पेशल फोर्स के एक दस्ते को भी भेजा है। यह पहला मौका है जब भारतीय सेना मिस्र में हर दो साल पर होने वाले इस युद्धाभ्यास का हिस्सा बनी है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 10
पारुल चौधरी - फोटो : अमर उजाला
पारुल ने तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, पेरिस ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई
हंगरी में चल रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारत की पारुल चौधरी 11वें स्थान पर रहीं। उन्होंने इसमें 9:15.31 के समय के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इसी के साथ पारुल ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड हासिल कर पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 10
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
नीरज की ऐतिहासिक जीत के बाद लगा बधाइयों का तांता
नीरज की ऐतिहासिक जीत से जहां उनके गांव खंडरा में खुशी का माहौल है वहीं, देश भर से लोग नीरज को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। भारतीय सेना, कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

10 of 10
सावन मास और बेलपत्र - फोटो : istock
सावन का आखिरी सोमवार आज
देवों के देव महादेव का प्रिय महीना सावन अब समाप्त होने वाला है। इस साल 4 जुलाई से शुरू हुआ सावन माह 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। अधिक मास के चलते इस बार सावन दो माह का था, इसलिए इस माह में 8 सोमवार का संयोग भी बना था। वहीं सावन का आठवां और आखिरी सोमवार 28 अगस्त 2023 को है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें