फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: इस्राइली बलों के हवाई हमलों में 35 फलस्तीनियों की मौत; IPL 2024 में कोलकाता चैंपियन, इनामों की बौछार

Mon, 27 May 2024 07:59 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Top News: इस्राइली बलों के हवाई हमलों में 35 फलस्तीनियों की मौत; IPL 2024 में कोलकाता चैंपियन, इनामों की बौछार
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आईपीएल 2024 के खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया।  इस बार का पुरस्कार समारोह कुछ विशेष रहा क्योंकि बीसीसीआई ने पहली बार पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड देने का फैसला किया। वहीं भीषण गर्मी ने देश के कई राज्यों में बुरी तरह झुलसा दिया है। इसके चलते महाराष्ट्र के अकोला में धारा 144 लगाई गई। वहीं, राजस्थान के कुछ जिलों में पानी पर पाबंदी लगाई गई। उधर, हमास ने तेल अवीव और मध्य इस्राइल पर रॉकेट दागे। वहीं, आईडीएफ के हमले में गाजा पट्टी में 35 फलस्तीनियों को जान चली गई। वहीं, नासा ने अपना पहले छोटा जलवायु उपग्रह लॉन्च किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
विजेता केकेआर टीम के सदस्य - फोटो : बीसीसीआई
 IPL 2024 Prize Money: पुरस्कार समारोह में दिखी बीसीसीआई की नई पहल 
आईपीएल 2024 सीजन का समापन हो गया है और रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। खिताबी मुकाबले में केकेआर ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर तीसरी बार ट्रॉफी जीती। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने आखिरी बार 2014 सीजन में खिताब जीता था और 10 साल के बाद आखिरकार टीम खिताबी सूखा समाप्त करने में सफल रही। इस बार का पुरस्कार समारोह कुछ विशेष रहा क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहली बार पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड देने का फैसला किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी से त्राहिमाम: महाराष्ट्र के अकोला में लगी धारा 144; राजस्थान के कई जिलों में पानी पर पाबंदी
उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों समेत देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में प्रचंड गर्मी से त्राहिमाम मचा है। नौतपा में देश का आधा हिस्सा तप रहा है। राजस्थान के फलौदी में शनिवार को पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के अन्य स्थानों और दूसरे राज्यों के अधिकतर क्षेत्रों में पारा 45 से 48 डिग्री के बीच बना हुआ है। इसको देखते हुए राजस्थान में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
अस्पताल में आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
बागपत: आस्था अस्पताल में लगी आग, मशक्कत के बाद काबू, जांच-पड़ताल जारी
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित आस्था अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है। तड़के लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों में भगदड़ मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को शिफ्ट किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : रॉयटर्स/एएनआई
हमास ने तेल अवीव और मध्य इस्राइल में दागे रॉकेट, सायरन बजे
फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने लंबे समय के बाद गाजा से रविवार को इस्राइल पर रॉकेट दागे। इससे राजधानी तेल अवीव में सायरन बज उठे और लोग सहम गए। इस हमले में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जनवरी के बाद गाजा की तरफ से लंबी दूरी के रॉकेट दागे जाने का पहला मामला है। हालांकि, गाजा सीमा पर हमास के आतंकी इस्राइली समुदाय पर छिटपुट रॉकेट व मिसाइलें दागते रहे हैं। हमास ने हमले का दावा करते हुए कहा कि मध्य गाजा में रॉकेट लॉन्च के धमाके सुने जा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
चक्रवात रेमल - फोटो : एएनआई
बंगाल तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ा भीषण चक्रवाती तूफान, कई जगह बारिश 
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल बंगाल तट से टकरा चुका है। इसके प्रभाव से कई इलाकों में बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ भी उखड़े। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान के लैंडफॉल के समय हवा 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली और इसी दौरान रेमल पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच समुद्र तट से टकराया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला
चुनाव: आज कुशीनगर, बलिया और वाराणसी में रहेंगे शाह, योगी भी करेंगे धुआंधार सभाएं
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार को यूपी के चुनावी दौरे पर रहेंगे। शाह कुशीनगर, बलिया और वाराणसी में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। शाह की पहली सभा उदित नारायण डिग्री कॉलेज, कुशीनगर होगी। जबकि दूसरी सभा लालमणि ऋषि इंटर कॉलेज मैदान, हल्दीरामपुर, बेल्थरा रोड, बलिया में है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
दूरसंचार कंपनियों को केंद्र का निर्देश, ठगी रोकने को सभी फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल रोकें कंपनियां
केंद्र सरकार ने देश की सभी दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया है कि विदेश से आने वाले ऐसे सभी फर्जी फोन कॉल पर रोक लगाएं, जो भारतीय फोन नंबरों की तरह दिखते हैं।दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया, विभाग और दूरसंचार कंपनियों ने ऐसी प्रणाली विकसित की है, जिससे इस तरह के अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल की पहचान कर भारतीय ग्राहकों तक पहुंचने से पहले उन्हें रोका जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
नासा - फोटो : एक्स/@NASA
नासा ने लॉन्च किया पहला छोटा जलवायु उपग्रह
नासा ने शनिवार को न्यूजीलैंड के उत्तर में महिया से रॉकेट लैब नामक कंपनी के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 1 से शाम 7:41 बजे जूते के डिब्बे के आकार का पहला छोटा जलवायु उपग्रह लॉन्च किया। इसे एक इलेक्ट्रॉन रॉकेट से लॉन्च किया गया। इस पूरे मिशन को प्रीफायर (फार-इन्फ्रारेड एक्सपेरिमेंट में पोलर रेडिएंट एनर्जी) नाम दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
चार मीनार हैदराबाद - फोटो : एएनआई
दो जून से हैदराबाद नहीं रहेगी आंध्र की राजधानी, प्रदेश पुनर्गठन कानून की मियाद पूरी
आंध्र प्रदेश के लिए राजधानी और इसकी भौगोलिक स्थिति का भाग्य इसके विभाजन के 10 साल बाद भी अधर में लटका हुआ है। कारण यह है कि हैदराबाद 2 जून से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की संयुक्त राजधानी नहीं रह जाएगी। इसके अलावा 1.4 लाख करोड़ रुपये की सार्वजनिक संपत्ति के बंटवारे जैसे मामले भी अभी अधर में लटके हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
अनवारुल अजीम अनार - फोटो : फेसबुक@MPAnowarulAzimAnar
Anwarul Azim Anar: US भागा आरोपी कारोबारी, हत्या की जांच करने कोलकाता पहुंची बांग्लादेश पुलिस
बांग्लादेश पुलिस की एक तीन सदस्यीय टीम रविवार दोपहर ढाका से सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या की जांच के लिए कोलकाता पहुंची। यहां टीम ने पश्चिम बंगाल सीआईडी से गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ करने और बारानगर का दौरा करने की इच्छा व्यक्त की, जहां सांसद अनार रहते थे। बांग्लादेश पुलिस ने सांसद के दोस्त और जिस मकान में अनार रुके थे, उसके मालिक से बात करने की भी इच्छा व्यक्त की। हालांकि, हत्या का मास्टरमाइंड कारोबारी नेपाल के रास्ते अमेरिका भाग चुका है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें