फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs SRH Final: स्पिनर्स की घातक गेंदबाजी, गंभीर-नरेन का मास्टरस्ट्रोक, जानें कोलकाता के दबदबे के छह कारण

Sun, 26 May 2024 11:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह पहली बार था जब कोलकाता की टीम ने शीर्ष पर रहकर ग्रुप चरण का समापन किया। केकेआर का विजय रथ यहीं नहीं रुका और उसने क्वालिफायर-1 में सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा अंदाज में हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
1 of 8
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : अमर उजाला
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए 2022 और 2023 का सीजन अच्छा नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। हालांकि, 17वें सीजन में टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और ग्रुप चरण में तालिका में शीर्ष पर रही और इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। यह पहली बार था जब कोलकाता की टीम ने शीर्ष पर रहकर ग्रुप चरण का समापन किया। केकेआर का विजय रथ यहीं नहीं रुका और उसने क्वालिफायर-1 में सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा अंदाज में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब टीम ने फाइनल में भी हैदराबाद के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखा और 10 साल के खिताबी सूखे को समाप्त किया। 
विज्ञापन

2 of 8
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
इस सीजन श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम ने वानखेड़े स्टेडियम का तिलस्म तोड़ा और 12 साल के बाद मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान पर जीत दर्ज की। इतना ही नहीं कोलकाता की बल्लेबाजी इस सीजन काफी शानदार रही और टीम ने छह बार 200 का आंकड़ा पार किया जिसमें टीम ने दो बार 250 से अधिक का स्कोर बनाया। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से कारण रहे जिसने इस सीजन केकेआर को सफलताएं दिलाई। 
विज्ञापन

3 of 8
सुनील नरेन - फोटो : अमर उजाला
सॉल्ट-नरेन की जोड़ी रही दमदार
केकेआर की सफलता में फिल सॉल्ट और सुनील नरेन की जोड़ी का अहम योगदान रहा। कोलकाता ने जेसन रॉय की जगह सॉल्ट को शामिल किया था जिन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। नरेन एक बार फिर ओपनिंग के तौर पर भेजे गए। नरेन 2017 सीजन से पहले भी ओपनिंग करने आते थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उनकी बल्लेबाजी की स्थिति बदल गई थी। सॉल्ट और नरेन की जोड़ी ने इस सीजन काफी दमदार प्रदर्श किया। केकेआर ने इस सीजन पावरप्ले में कई मौकों पर 70 से अधिक रन बनाए। नरेन कोलकाता के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जबकि सॉल्ट ठीक उनसे पीछे रहे। वहीं, क्वालिफायर-1 और फाइनल में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाले वेंकटेश अय्यर ने प्लेऑफ में केकेआर की जीत में अहम योगदान दिया। 

4 of 8
आंद्रे रसेल - फोटो : IPL
रसेल का ऑलराउंड प्रदर्शन
कोलकाता के साथ लंबे समय से जुड़े आंद्रे रसेल ने भी अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। रसेल का फॉर्म में लौटना भी कोलकाता के लिए काफी फायदेमंद रहा। उन्होंने बल्ले तथा गेंद दोनों से केकेआर की जीत में योगदान दिया। रसेल कुछ सीजन से नियमित रूप से प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, लेकिन उन्होंने इस सीजन अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं रसेल ने फील्डिंग में भी अपना दम दिखाया। रसेल ने इस सीजन 15 मैचों में 185 की स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए, जबकि 19 विकेट भी लिए। 
विज्ञापन

5 of 8
रमनदीप सिंह - फोटो : IPL
घरेलू खिलाड़ियों का भी रहा योगदान
कोलकाता की टीम में कुछ अच्छे घरेलू प्रतिभा भी मौजूद है। अंगकृष रघुवंशी और रमनदीप सिंह को टीम में शामिल करने के लिए 40 लाख रुपये खर्च किए थे। अंगकृष का यह पहला आईपीएल सीजन था और उन्होंने 10 मैचों में 155.24 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए, जबकि रमनदीप सिंह ने भी बल्ले से शानदार योगदान दिया और 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। 
विज्ञापन

6 of 8
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला
केकेआर के सबसे सफल गेंदबाज रहे वरुण चक्रवर्ती
कभी मिस्ट्री स्पिनर के तौर पर पहचाने जाने वाले वरुण चक्रवर्ती ने इस सीजन अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया। केकेआर की सफलता में वरुण का योगदान भी सराहनीय रहा। वरुण ने इस सीजन 15 मैचों में 21 विकेट झटके और वह मौजूदा सीजन केकेआर के सबसे सफल गेंदबाज रहे। वरुण के अलावा हर्षित राणा और सुनील नरेन की गेंदबाजी भी अच्छी रही। 
विज्ञापन

7 of 8
मिचेल स्टार्क - फोटो : IPL
स्टार्क पर कायम रखा भरोसा
इस सीजन की शुरुआत से पहले कोलकाता ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को आईपीएल नीलामी में रिकॉर्ड 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस तरह स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। स्टार्क की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही थी और टीम के पहले ही मैच में उन्होंने अपने स्पैल में 50 रन लुटा दिए थे। हालांकि, टीम प्रबंधन का स्टार्क पर भरोसा कायम रहा। स्टार्क ने इस सीजन 15 मैचों में 17 विकेट लिए, लेकिन उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्वालिफायर-1 मुकाबले में रहा जहां उन्होंने पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड को बोल्ड किया। स्टार्क ने उस मैच में हैदराबाद को तीन झटके दिए थे और हैदराबाद की लय गड़बड़ा दी थी। स्टार्क ने ऐसा ही प्रदर्शन फाइनल में भी किया और एक बार फिर हैदराबाद को पहले ही ओवर में झटका देने में सफल रहे। उन्होंने फाइनल मुकाबले में दो विकेट झटके और हैदराबाद पर शुरुआती दबाव बनाया। 
विज्ञापन

8 of 8
गौतम गंभीर - फोटो : IPL/BCCI
गंभीर की वापसी ने बढ़ाया आत्मविश्वास
केकेआर को अपनी कप्तानी में दो बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले गौतम गंभीर की एक बार फिर टीम में वापसी हुई। गंभीर टीम के मेंटर के तौर पर केकेआर से जुड़े। उन्होंने एक बार फिर नरेन को ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर भेजने का फैसला लिया, जबकि खराब दौर से गुजर रहे स्टार्क पर भरोसा बरकरार रखा। गंभीर के टीम में शामिल होने का असर केकेआर के प्रदर्शन पर भी पड़ा। गंभीर ने पहले अपनी कप्तानी में 2012 और 2014 में टीम को आईपीएल का खिताब दिलाया और अब मेंटर के तौर पर जिस सीजन वह टीम से जुड़े उसी सत्र में कोलकाता ने अपना खिताब सूखा समाप्त किया। गंभीर के अलावा टीम के कोच चंद्रकांत पंडित का भी टीम की सफलता में अहम योगदान रहा जिनकी गिनती घरेलू क्रिकेट में सबसे सफल कोच में होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें