फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, अमर उजाला का चुनावी रथ टटोलेगा जनता की नब्ज

Wed, 27 Mar 2024 07:09 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उच्च न्यायालय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी और दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उन्हें ईडी की हिरासत में भेजने के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर याचिका पर आज सुनवाई करेगा। वहीं, अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (27 मार्च) से देश के सबसे बड़े चुनाव में मतदाताओं की नब्ज टटोलने जनता के बीच आ रहा है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की वजह से आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार (फाइल) - फोटो : amar ujala graphics

रिमांड के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
उच्च न्यायालय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी और दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उन्हें ईडी की हिरासत में भेजने के ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर याचिका पर आज सुनवाई करेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
अमर उजाला सत्ता का संग्राम। - फोटो : Amar Ujala

10 हजार किमी की यात्रा कर वोटरों का मिजाज जानेगा अमर उजाला का चुनावी रथ
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज (27 मार्च) से देश के सबसे बड़े चुनाव में मतदाताओं की नब्ज टटोलने जनता के बीच आ रहा है। लोकसभा चुनाव के अगले दो महीने के दौरान हम अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाताओं के बीच होंगे। सीधे उन्हीं से जानेंगे कि इस चुनाव में उनके क्या मुद्दे हैं और किन मुद्दों पर वे जनप्रतिनिधि चुनेंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ थाली बजाकर 'आप' ने किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की वजह से आम आदमी पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार रात में आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश इलाके में 'केजरीवाल को रिहा करो' के नारे के साथ थाली बजाते हुए निकल पड़े। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स/अमित शाह

गृह मंत्री शाह बोले- जम्मू-कश्मीर से अफस्पा हटाने पर करेंगे विचार 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर में सशस्त्र बल अधिनियम को हटाने पर विचार करेगी। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार वहां से सैनिकों को वापस बुलाने और कानून व्यवस्था को अकेले जम्मू-कश्मीर पुलिस पर छोड़ने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता था लेकिन अब वे विभिन्न ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर। - फोटो : Social Media

कांग्रेस ने काटा मणिशंकर अय्यर का टिकट
कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी की। इस सूची की खास बात यह है कि पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का टिकट काट दिया गया है। मणिशंकर अय्यर की परंपरागत मानी जाने वाली तमिलनाडु की मयिलादुथुराई लोकसभा सीट से कांग्रेस ने उनकी जगह पर वकील आर सुधा को उम्मीदवार बनाया है। आर सुधा तमिलनाडु महिला कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष भी हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
पाकिस्तान आतंकी हमला - फोटो : ANI

चीन ने की फिदायीन हमले की जांच और दोषियों को सजा की मांग 
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के शांगला में हुए आत्मघाती हमले में पांच चीनी नागरिकों की मौत को लेकर चीन ने गहन जांच की मांग की है। जियो न्यूज ने मंगलवार को मलकंद के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) का हवाला देते हुए बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरे अपने वाहन से चीनी नागरिकों से भरी कार में टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
रूस के एफएसबी प्रमुख एलेक्जेंडर बोर्तनीकोव - फोटो : ani

 दावा- मॉस्को आतंकी हमले के पीछे अमेरिका, ब्रिटेन और यूक्रेन का हाथ
रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के प्रमुख अलेक्जेंडर बोर्टनिकोव ने मॉस्को आतंकी हमले को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। क्रोकस सिटी हॉल हमले की चल रही जांच के बीच बोर्टनिकोव ने मंगलवार को कहा कि हमले के पीछे अमेरिका, ब्रिटेन और यूक्रेन का हाथ है। मॉस्को में आयोजित एक बैठक में बोर्टनिकोव कहा, अभी हम हमारे पास जो मौजूद तथ्यात्मक जानकारी है उसी के आधार पर बात कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
बाल्टीमोर जहाज हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

जहाज पर सवार चालक दल की पहचान साफ नहीं
मेरिका के बाल्टीमोर में कंटेनर जहाज के ब्रिज से टकराने के कारण हुए हादसे के बाद छह लोग लापता बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जहाज पर सवार चालक दल के सभी 22 सदस्य भारतीय हैं। इस पर यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की प्रमुख जेनिफर होमेंडी ने कहा कि उन्होंने मैरीलैंड के बाल्टीमोर में फ्रांसिस स्कॉट की ब्रिज से टकराने वाले कंटेनर जहाज पर सवार चालक दल और उनकी राष्ट्रीयता के बारे में विरोधाभासी जानकारी सुनी है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री के आदेश जारी करने के तुरंत बाद सक्रिय हुए स्वास्थ्य मंत्री 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड से दूसरा आदेश जारी किया। इसके बाद दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सक्रिय हुए और आदेश लागू कराने की दिशा में काम शुरू कर दिया। वहीं, स्वास्थ्य सेवा पर चर्चा करने के लिए बुधवार विधान सभा का सत्र भी बुलाया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स - फोटो : PTI

लगातार दो जीत के साथ चेन्नई शीर्ष पर 
चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के सातवें मैच में गुजरात टाइटंस को 63 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 206 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 143 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में चेन्नई की टीम अंक तालिका में चार अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें