लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के नेताओं से कांग्रेस आलाकमान ने की मुलाकात
देश में अब कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले भाजपा-कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच कांग्रेस आलाकमान ने भी मंगलवार को लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात की। अलग-अलग पीसीसी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की। पढ़ें पूरी खबर