फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending: लाखों साल पहले खो गई थी ऑस्ट्रेलिया की ये कॉलोनी, जहां रहते थे हजारों लोग, वैज्ञानिकों ने खोज निकाला

Tue, 26 Dec 2023 03:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Australia's lost ancient colony - फोटो : iStock
Australia's lost ancient colony: दुनियाभर के वैज्ञानिक समय-समय पर हैरान करने वाली खोज करते रहते हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक ऐसी ही जगह की खोज की है। यहां पर कभी ऑस्ट्रेलिया के हजारों लोग रहते थे। क्वाटरनेरी साइंस रिव्यूज में एक अध्ययन प्रकाशित किया गया है। इस अध्ययन के मुताबिक, साहुल के उत्तर-पश्चिमी शेल्फ पर मानव जीवन और कलाकृतियों के कई सबूत मिले हैं। यह जगह किम्बर्ली के उत्तरी इलाके के तट पर न्यू गिनी से जुड़े एक स्थान पर है। वैज्ञानिकों ने इस जगह को लेकर दावा किया है कि प्राचीन ऑस्ट्रेलिया की यह एक कालोनी थी। 

उनका दावा है कि इस कालोनी में कभी बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस जमीन के टुकड़े पर प्राचीन समय में एक बेहतर इको सिस्टम था। यह 2.5 मिलियन साल पहले के आखिरी प्लेइस्टोसिन काल में अस्तित्व में था। उन्होंने बताया कि जलमग्न भूभाग 250,000 वर्ग मील क्षेत्र में फैला था। यह ब्रिटेन के आकार का 1.6 गुना था।

 
विज्ञापन

2 of 5
Australia's lost ancient colony - फोटो : iStock
महाद्वीपीय शेल्फ को कभी रेगिस्तान माना जाता था। यहां पर नदियां, झरनें, खारे पानी की झीलें और एक बड़ा अंतर्देशीय समुद्र था। यहां करीब 50,000 और 500,000 लोग रहते थे। वैज्ञानिकों के मुताबिक, देश के वर्तमान समय विशाल द्वीप में बदलने से पहले शेल्फ लोगों के ऑस्ट्रेलिया तक पहुंचने के लिए एक पुल का काम करता था। 

। 
विज्ञापन

3 of 5
Australia's lost ancient colony - फोटो : iStock
समुद्र के पानी में समा गया महाद्वीपीय शेल्फ 

हजारों साल पहले समुद्र का जल स्तर बढ़ने से यह जगह डूब गया। शेल्फ का करीब आधा भाग 12,000 से 9,000 साल पहले पानी में डूब गया था। समुद्र के जल स्तर के तेजी से बढ़ते दो चरणों में से पहला था। वैज्ञानिकों ने बताया कि इसकी वजह से महाद्वीपीय शेल्फ पर एक द्वीपसमूह में जो लोग फंस गए थे, वे वालेसिया के पहले समुद्री खोजकर्ता बन गए। इन लोगों ने अपनी समुद्री अर्थव्यवस्थाओं के लिए साहुल के विशाल स्थलीय महाद्वीप के अनुकूल एक परिचित वातावरण का निर्माण किया। 

NASA: धरती की तरह हैं 17 और दुनिया, जहां पर मौजूद है पानी, नासा के शोध में पहली बार चौंकाने वाला खुलासा

4 of 5
Australia's lost ancient colony - फोटो : iStock
कालोनी के खोए इतिहास को वैज्ञानिक सामने लाने का काम कर रहे हैं। वह भूदृश्यों के पुरापाषाण काल के पुनर्निर्माण की योजना को तैयार कर रहे हैं। इस अध्ययन में बताया गया है कि अब जलमग्न महाद्वीपीय किनारों ने साफतौर पर दुनिया भर में प्रारंभिक मानव विस्तार में अहम भूमिका निभाई है।

Experiment Village: इस गांव में हर किसी को है भूलने की बीमारी, बिना पैसे के रहते हैं लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Australia's lost ancient colony - फोटो : iStock
ऑस्ट्रेलिया में समुद्र के नीचे पुरातत्व में वृद्धि प्रारंभिक मानव प्रवास की पूरी दुनिया में बढ़ती तस्वीर और लेट प्लीस्टोसीन मानव आबादी पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव में मदद करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें