फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अमेरिका में भीषण गोलीबारी में 16 की मौत, आज महाराष्ट्र और गोवा के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

Thu, 26 Oct 2023 08:05 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के मेन (Maine) राज्य के लेविस्टन शहर में बुधवार देर रात सामूहिक गोलीबारी की घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में 86 लाख से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 7,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू करेंगे। वहीं, गाजा में इस्राइल की बमबारी के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में संघर्षविराम पर एक बार फिर आम सहमति नहीं बन पाई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के लेविस्टन शहर में सामूहिक गोलीबारी में 16 की मौत

अमेरिका के मेन (Maine) राज्य के लेविस्टन शहर में बुधवार देर रात सामूहिक गोलीबारी की घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद संदिग्ध हमलावर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम मोदी आज महाराष्ट्र को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र में 86 लाख से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 7,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मोदी शिरडी में प्रसिद्ध श्री साईबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद इसके नए दर्शन कतार परिसर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह निलवंडे बांध का जल पूजन करेंगे और बांध के नहर नेटवर्क को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और बाद में लगभग 7,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए शिरडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। पढ़ें पूरी खबर

 

4 of 11
UNSC - फोटो : ANI
गाजा में संघर्षविराम पर नहीं बनी सहमति

गाजा में इस्राइल की बमबारी के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में संघर्षविराम पर एक बार फिर आम सहमति नहीं बन पाई। बुधवार को अमेरिका और रूस ने यूएनएससी में दो अलग-अलग प्रस्ताव दिया। लेकिन दोनों खारिज हो गए। अमेरिका ने जहां रूस के प्रस्ताव के खिलाफ वीटो किया। वहीं, चीन और रूस ने अमेरिका के प्रस्ताव को अपनी वीटो शक्ति का उपयोग करते हुए खारिज कर दिया। दरअसल, अमेरिका ने अपने प्रस्ताव में मानवीय विराम का आह्वान किया था, लेकिन युद्धविराम का नहीं। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया था कि सुरक्षा परिषद द्वारा पारित किसी भी प्रस्ताव में इस्राइल और गाजा में हिंसा के लिए हमास को दोषी ठहराया जाए। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

5 of 11
दिल्ली - फोटो : संवाद
प्रदूषण रोकने के लिए रेड लाइट ऑन-गाड़ी ऑफ अभियान आज से

राजधानी के लोगों को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान बृहस्पतिवार को आईटीओ चौराहे से शुरू होगा। इस बार अभियान जनता की भागीदारी से चलेगा। 28 को बाराखंभा व 30 अक्तूबर को चंदगीराम अखाड़ा चौराहा और दो नवंबर को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में इसे चलाया जाएगा। बुधवार को पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस बार आईटीओ चौराहे से अभियान की शुरुआत होगी। तीन नवंबर को 2000 इको क्लबों के माध्यम से स्कूलों में बच्चों के बीच जागरूकता अभियान भी चलेगा। पढें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
Mike Johnson - फोटो : सोशल मीडिया
रिपब्लिकन सांसद माइक जॉनसन अमेरिकी प्रतिनिधिसभा के स्पीकर चुने गए

रिपब्लिकन सांसद माइक जॉनसन को अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधिसभा का स्पीकर चुन लिया गया है। इसके साथ ही सदन के नेता को लेकर पिछले तीन हफ्ते से चल ही कवायद और उथल-पुथल खत्म हो गई। प्रतिनिधिसभा में लुइसियाना का प्रतिनिधित्व करने वाले 51 वर्षीय जॉनसन को रिपब्लिकन पार्टी का भारी समर्थन मिला। उन्होंने स्पीकर पद के लिए हुए पहले दौर के मतदान में ही सभी रिपब्लिकन सांसदों के समर्थन के साथ जीत हासिल की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
सत्ता का संग्राम - फोटो : Amar Ujala
आज ग्वालियर में होगा सत्ता का संग्राम, युवाओं-महिलाओं से होगी चर्चा

Assembly Elections 2023: मध्यप्रदेश में आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को ग्वालियर पहुंचेगा। जहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा। ग्वालियर छह विधानसभा क्षेत्र वाला जिला है। आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
भारत-कनाडा - फोटो : अमर उजाला/निर्मलकांत
कनाडा में आज से वीजा सर्विस शुरू करेगा भारत

भारत ने कनाडा में कुछ श्रेणियों के लिए वीजा सेवाएं फिर से शुरू करने जा रहा है। यह आदेश आज (26 अक्तूबर 2023) से प्रभावी होगा। जिन श्रेणियों के लिए सेवाएं बहाल की गई हैं, उनमें प्रवेश वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा शामिल हैं। भारतीय उच्चायोग की ओर से यह जानकारी दी गई है। इससे पहले खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया था। रिश्ते अब भी नाजुक मोड़ पर हैं। पहले कनाडा की तरफ से भारत जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई। पढ़ें पूरी खबर
 

9 of 11
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
भाजपा की अवध बैठक में महामंत्री ने विधायक और सांसद को दी हिदायत

भाजपा के अवध क्षेत्र के सांसद और विधायक पार्टी के कार्यक्रमों में दिलचस्पी दिखाएं। वोटर चेतना अभियान के तहत मतदाता बढ़ाने से लेकर दलित सम्मेलन और महिला सम्मेलन में भी सक्रिय रहें। सीतापुर स्थित नैमिषारण्य में बुधवार को भाजपा के अवध क्षेत्र की बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने यह बात कही। भाजपा के दलित सम्मेलन, महिला सम्मेलन और वोटर चेतना अभियान के जरिये लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए अवध क्षेत्र के सांसद, विधायक, एमएलसी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और अग्रिम मोर्चों के पदाधिकारियों की तीन चरण में बैठक रखी गई। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
जो बाइडन - फोटो : Social Media
ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ ब्रीफिंग में शामिल हुए बाइडन

इस्राइल की 7 अक्तूबर के आतंकवादी हमलों पर सैन्य प्रतिक्रिया के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को कहा कि आतंकवादी समूह हमास फलस्तीनी नागरिकों के पीछे छिपा हुआ है, उन्होंने जोर देकर कहा कि वे घृणित और कायर हैं। ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज के साथ गुरुवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति बाइडन ने इस्राइल पर हमास के हमले की निंदा की और अपने सहयोगी के साथ एकजुटता की पुष्टि की। बाइडन ने कहा कि इस्राइल के पास अपने लोगों के नरसंहार का जवाब देने का अधिकार और जिम्मेदारी है। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

11 of 11
यूएन - फोटो : twitter
यूएन अफसरों को वीजा देने से इन्कार

हमास के खिलाफ इस्राइल की कार्रवाई पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस की टिप्पणी से तनाव बढ़ गया है। नाराज इस्राइल ने संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को वीजा देने से इन्कार कर दिया। संयुक्त राष्ट्र में इस्राइली राजदूत गिलाड एर्दन ने कहा, लगता है कि गुटेरस इस्राइल पर हमास के हमले को उचित ठहरा रहे हैं। उन्हें हमारे क्षेत्र की असल स्थिति पता नहीं है। उन्हें तुरंत पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस बीच, गाजा पट्टी पर इस्राइली सेना की बमबारी जारी है। दक्षिणी गाजा के साथ ही लेबनान व सीरिया में भी कई ठिकानों पर इस्राइल ने बम बरसाए। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें