फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: 75वां गणतंत्र दिवस आज, रूस-अमेरिका ने दी बधाई, परेड में शामिल होने पर मैक्रों ने जताई खुशी

Fri, 26 Jan 2024 07:44 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

पूरा देश आज 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। कर्तव्य पथ पर परेड का भव्य आयोजन किया जाएगा। वहीं, अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज से मंदिर में राग सेवा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भगवान के समक्ष गुडी मंडप में किया जाएगा। इसके अलावा, भव्य-दिव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। 'बालक राम' 3500 करोड़ की अकूत संपदा के मालिक हैं। राममंदिर निर्माण के लिए देश-दुनिया के रामभक्तों ने दिल खोलकर दान किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
गणतंत्र दिवस परेड (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

अमेरिका-रूस ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
पूरा देश आज 75वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएंगी। कर्तव्य पथ पर परेड का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस साल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
अयोध्या में रामलला का दिव्य स्वरूप - फोटो : social media

शास्त्रीय परंपरा के अनुरूप मंदिर में राग सेवा का आयोजन आज से
अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज से मंदिर में राग सेवा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भगवान के समक्ष गुडी मंडप में किया जाएगा। इसमें देश भर के विभिन्न प्रांतों और कला परंपराओ के 100 से अधिक सुप्रसिद्ध कलाकार अगले 45 दिनों तक भगवान श्री रामलला के श्रीचरणों में अपनी राग सेवा अर्पित करेंगे। न्यास की ओर से इस कार्यक्रम के कल्पनाकर और संयोजक श्री यतींद्र मिश्र हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : एएनआई

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने पर मैक्रों ने जताई खुशी
मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं भारत के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने भारत आया हूं। यह कहना है फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्नों का। मैक्रों दो दिवसीय दौरे पर भारत आएं हैं। भारत दौरे के पहले दिन वे राजस्थान के जयपुर में रहे। गुरुवार देर रात मैक्रों ने ट्वीट कर खुशी जताई कि वे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होना दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती का प्रतीक है। मैं हमारी गहरी साझेदारी का जश्न मनाने आया हूं। हमारा पहला कदम है कि हम दोनों देशों के युवाओं को साथ लेकर आएं। हमें साथ मिलकर बहुत कुछ करना है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
अयोध्या में दिव्य आभूषणों से रामलला का शृंगार - फोटो : amar ujala graphics

3500 करोड़ की अकूत संपदा के मालिक हैं 'बालक राम'
भव्य-दिव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। 'बालक राम' 3500 करोड़ की अकूत संपदा के मालिक हैं। राममंदिर निर्माण के लिए देश-दुनिया के रामभक्तों ने दिल खोलकर दान किया है। प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन ही रामलला को 3़ 17 करोड़ का दान मिला। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
ज्ञानवापी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

एएसाई रिपोर्ट में दावा- ज्ञानवापी मस्जिद मंदिर पर बनी
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी परिसर की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सर्वे रिपोर्ट की नकल गुरुवार को पांच लोगों को मिल गई है। मुकदमे से संबंधित पक्षकारों ने गुरुवार को अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। सर्वे रिपोर्ट की नकल मिलने के बाद हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें दावा किया है कि एएसआई रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है कि वहां 32 ऐसे जगह प्रमाण मिले हैं जिससे हिंदू पक्ष का दावा मजबूत होता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
पद्म पुरस्कार 2020 - फोटो : self

132 पद्म पुरस्कारों की घोषणा
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। इसके तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किए जाने वाली हस्तियों के नामों का एलान किया गया। इस बार राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति ने दो युगल समेत 132 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। देर रात जारी सूची में पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण शामिल हैं। इसके अलावा 110 पद्म श्री पुरस्कारों का भी एलान किया गया है। पुरस्कार पाने वालों में 30 महिलाएं हैं। पढ़ें पूरी खबर

 

8 of 11
कमाठीपुरा के एक रेस्तरां में लगी आग। - फोटो : ANI

कमाठीपुरा इलाके के रेस्तरां में लगी भीषण आग
महाराष्ट्र के एक रेस्तरां में गुरुवार देर रात आग लग गई। घटना ग्रांट रोड के कमाठीपुरा इलाके की है। मुंबई अग्निशमन सेवा ने बताया कि आग रात दो बजे लगी थी। दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। बीएमसी ने बताया कि आग की लपटों के कारण पास के एक मॉल और एक ऊंची इमारत को खाली करा लिया गया है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

नौ वर्षों में तीन बार पाला बदल चुके हैं नीतीश कुमार
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को ही राजद से अपनी बढ़ती दूरी का साफ संकेत दे दिया था। कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर नीतीश अकेले ही कर्पूरी ठाकुर के घर चले गए, जबकि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उनके साथ जाना था। उसके बाद नीतीश ने कर्पूरी जयंती के अवसर पर परिवारवाद पर कड़ा प्रहार करते हुए पीएम मोदी की तारीफ कर दी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की महिला टुकड़ी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

पहली बार तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी
समूचा राष्ट्र इस वर्ष 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इस साल के समारोह के मुख्य अतिथि हैं। यह गणतंत्र दिवस हमारे लिए कई मायनों में खास होने जा रहा है। इसमें दिखाई जाने वाली झांकियों से लेकर परेड और थीम तक के केंद्र में महिलाएं हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
मौसम की फोटो।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर-पश्चिम व उत्तर-पूर्व दिशाओं से चल रही ठंडी हवा से दिल्ली का पारा गिर गया। गुरुवार को सुबह का तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। अनुमान है कि शुक्रवार को सुबह के तापमान में कुछ और गिरावट होगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, आशंका जताई है कि सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे गणतंत्र दिवस की परेड में होने वाले हवाई करतब को देखना मुश्किल हो सकता है। अभी दिल्ली-एनसीआर में कोहरा छाया हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें