IOIG गेम्स के उद्घाटन समारोह में भगदड़
- फोटो : Social Media
मेडागास्कर में IOIG गेम्स के उद्घाटन समारोह में भगदड़, 12 लोगों की मौत
अफ्रीकी देश मेडागास्कर में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, मडगास्कर में आयोजित हिंद महासागर द्वीप खेलों (IOIG) के उद्घाटन समारोह में भगदड़ मच गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस का कहना है कि हादसे में 80 लोग घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे पर राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया है और जनता से मौन का आह्वान किया है। पढ़ें पूरी खबर