लोकसभा चुनाव 2024 धीरे-धीरे अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। आज छठे चरण में 58 सीट पर मततान हो रहा है। वहीं दूसरी ओर देश के 23 राज्य अभी भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। बीते दस वर्षों में लू प्रभावित राज्यों की संख्या में 35 फीसदी इजाफा हुआ है। वहीं, पुणे कार हादसे के मामले में नाबालिग के पिता और पांच अन्य को सात जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उधर, पापुआ न्यू गिनी के पहाड़ी इलाके में भूस्खलन के बाद 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव: छठे चरण में आठ प्रदेशों में 58 सीटों पर वोटिंग शुरू
लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। आठ प्रदेशों में मतदान कराए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
गर्मी का प्रकोप जारी
- फोटो : पीटीआई
मौसम: लू के दिनों में चार गुना इजाफा, 23 राज्यों पर भीषण गर्मी का कहर
धरती के बढ़ते ताप की वजह से देश में बीते 10 साल में लू प्रभावित राज्यों की संख्या में 35 फीसदी का इजाफा हुआ है और इनकी संख्या 23 हो गई है, जबकि गर्म लहरों के दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर औसतन चार गुना की बढ़ोतरी हुई है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी), राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की संयुक्त रिपोर्ट में सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
महाराष्ट्र अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र: नागपुर में बेकाबू कार ने तीन को कुचला; डोंबिवली-घाटकोपर हादसे पर CM सख्त
महाराष्ट्र के नागपुर के जेंडा चौक इलाके में लोगों ने एक कार में तोड़फोड़ की। तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी थी और उन्हें घायल कर दिया था। उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री ब्लास्ट और घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से हुए हादसे पर सख्ती दिखाई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
कलकत्ता हाई कोर्ट
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल: अदालत ने राजभवन के अधिकारी के खिलाफ जांच पर रोक लगाई
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने राज्यपाल सी वी आनंद बोस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली एक महिला को कथित तौर पर गलत ढ़ग से रोकने के मामले में राजभवन के एक अधिकारी के खिलाफ पुलिस जांच पर शुक्रवार को रोक लगाई। न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा ने जांच पर 17 जून तक अस्थायी रोक लगाने का आदेश दिया। आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल ने कर्मचारियों को बधाई दी और इसे 'बुराई पर सच्चाई' की जीत करार दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
पुणे कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
पुणे कार हादसा: नाबालिग के पिता और पांच अन्य को भेजा गया पुलिस हिरासत में
पुणे की एक अदालत ने शहर के कल्याणी नगर इलाके में कार दुर्घटना में कथित तौर पर शामिल नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को पांच अन्य आरोपियों को सात जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अभियोजन पक्ष ने आगे की जांच के लिए उनकी पुलिस हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन अदालत ने अग्रवाल और अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिसमें दो प्रतिष्ठानों के मालिक और कर्मचारी भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
Updates: पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन, 106 वर्ष पुराने भारतीय नोटों की लंदन में होगी नीलामी
पापुआ न्यू गिनी के सुदूर पहाड़ी हिस्से में एक भूस्खलन में शुक्रवार को पूरा गांव जमींदोज हो गया। घटना में 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। मौके पर आपातकालीन सहायता पहुंचाई जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। हादसा स्थानीय समयानुसार तड़के 3 बजे के करीब हुआ। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
मौसम विभाग की चेतावनी।
- फोटो : अमर उजाला
Cyclone Remal: 25-26 मई को आ सकता है पहला चक्रवात
उत्तर भारत में जारी भयंकर गर्मी के बीच पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान परेशानी बढ़ाने वाला है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है। इसे लेकर मौसम विभाग ने 25-26 मई को चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। चक्रवात प्रभाव से पश्चिम बंगाल और आस-पास के इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
एयर इंडिया।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
Air India: मुंबई से US जाने वाला विमान 18 घंटे से अधिक लेट, यात्री हलकान
मुंबई से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जाने वाले विमान में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एअर इंडिया की तरफ से जारी बयान के मुताबिक तकनीकी खामी के कारण विमान को पहले से निर्धारित समय पर नहीं भेजा जा सका। एअर इंडिया ने बताया कि यात्रियों के लिए मुंबई में होटल का इंतजाम किया गया। फ्लाइट रीशेड्यूल की गई है, जिसके लिए अतिरिक्त पैसे नहीं लिए जाएंगे। यात्रा रद्द करने का फैसला लेने पर यात्रियों को पूरे पैसे लौटाए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
IPL 2024: कमिंस ने की कुंबले की बराबरी, सनराइजर्स तीसरी बार फाइनल में
आईपीएल 2024 के क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंच गई है। टीम इससे पहले 2016 और 2018 में फाइनल में पहुंच चुकी है। 2016 में डेविड वॉर्नर की अगुआई में सनराइजर्स की टीम ने खिताब जीता था। वहीं, 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एसआरएच की टीम हार गई थी। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है। सनराइजर्स और कोलकाता के बीच रविवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
राधिका आप्टे ने मचाया तहलका, करेंगी गर्भनिरोधक का प्रचार-फैलाएंगी जागरूकता
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री राधिका आप्टे एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बार वे किसी फिल्म की वजह से चर्चा में नहीं हैं बल्कि उन्होंने एक गर्भनिरोधक ब्रांड के लिए विज्ञापन करने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर