प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिडनी में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से झारखंड के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगी। इस दौरान वह देवघर के बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर जाएंगी, साथ ही झारखंड उच्च न्यायालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगी। साथ ही झुलसा देने वाली गर्मी से जूझ रहे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
विज्ञापन
पीएम मोदी और अल्बनीज के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता, जयशंकर-अजीत डोभाल रहे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिडनी में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी भाग लिया। इससे पहले पीएम मोदी को सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)।
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रपति मुर्मू आज से झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से झारखंड के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगी। इस दौरान वह देवघर के बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर जाएंगी, साथ ही झारखंड उच्च न्यायालय के नए परिसर का उद्घाटन भी करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि वह रांची में आईआईआईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके अलावा खूंटी में एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 11
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
दिल्ली समेत उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार
झुलसा देने वाली गर्मी से जूझ रहे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन दिन यानी 26 मई तक अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 11
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान (फाइल फोटो)।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मुंबई पहुंचे, आज उद्धव ठाकरे से करेंगे मुलाकात
दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल देशव्यापी दौरे पर हैं। इसी कड़ी में केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार शाम मुंबई पहुंचे। आप नेता यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 11
नया संसद भवन।
- फोटो : ANI
नए संसद भवन का उद्घाटन: सभी मुख्यमंत्रियों और सांसदों को न्योता
नए संसद भवन के उद्घाटन का न्योता सभी सांसदों और देश के प्रमुख नेताओं को भेजा गया है। इनमें लोकसभा और राज्यसभा के सभी पूर्व अध्यक्ष व सभापति, राज्यों के मुख्यमंत्री और दोनों सदनों के सांसद शामिल हैं। निमंत्रण पत्र भौतिक और डिजिटल दोनों प्रारूपों में भेजा गया है। इसके अलावा भारत सरकार के सभी मंत्रालयों के सचिवों को भी निमंत्रण भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
7 of 11
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृह मंत्री शाह बोले- सीमाओं की रक्षा के लिए गांवों की सुरक्षा जरूरी
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा मोदी सरकार की प्राथमिकता है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (वीवीपी) पर दो दिवसीय कार्यशाला के अवसर पर गृहमंत्री ने सीमावर्ती गांवों में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की रूपरेखा पेश की। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 11
दिल्ली हाईकोर्ट।
- फोटो : ANI
Delhi : MCD स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव के लिए पुनर्मतदान का फैसला रद्द
हाईकोर्ट ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव करने के लिए पुनर्मतदान के मेयर शैली ओबरॉय के फैसले को रद्द कर दिया है। साथ ही मेयर को 24 फरवरी को हुए मतदान के नतीजे तत्काल घोषित करने का निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 11
JioMart
- फोटो : PLAY STORE
जियोमार्ट करेगी 9 हजार छंटनी, 1000 कर्मचारियों को निकाला
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जियोमार्ट ने 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल दिया है। इसमें से 500 लोग कॉरपोरेट ऑफिस से जुड़े थे। आशंका है कि कंपनी 9,000 कर्मचारियों की छंटनी और करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 11
UPI
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपीआई लेनदेन नई ऊंचाई पर, भुगतान में गांवों ने शहरों को छोड़ा पीछे
यूपीआई से लेनदेन 2022-23 में रिकॉर्ड 139 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। 2016 में यूपीआई के जरिये सिर्फ 6,947 करोड़ रुपये का लेनदेन होता था। इस अवधि में संख्या के लिहाज यूपीआई लेनदेन 1.8 करोड़ से बढ़कर 8,375 करोड़ पहुंच गया। खास बात है कि यूपीआई भुगतान में गांवों ने शहरों को पीछे छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर...
केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी।
- फोटो : ANI
पर्यटन मंत्री रेड्डी ने कहा- पाकिस्तान में भूख से मर रहे हैं लोग, उस पर ध्यान दे पड़ोसी मुल्क
पड़ोसी देश पाकिस्तान संकट से जूझ रहा है। लोग भूख से मर रहे हैं। वहां चावल और रसोई गैस की किल्लत है। पाकिस्तान को उस पर ध्यान देना चाहिए। यह बातें मंगलवार को संवाददाताओं से बात करते हुए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री जीके रेड्डी ने कही। पढ़ें पूरी खबर...