फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से, परीक्षा सुधारों पर केंद्र के उच्च स्तरीय पैनल की बैठक होगी

Mon, 24 Jun 2024 07:10 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

रूस में ईसाईयों और यहूदियों के धर्मस्थल पर अंधाधुंध गोलीबारी में 15 पुलिसकर्मी और आम नागरिकों के मारे जाने की खबर है। दागेस्तान में हुए इस आतंकी हमले में एक पादरी की भी हत्या हुई है। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकियों के मारे जाने की खबर भी है।  अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र की आज से शुरुआत होगी। आज सबसे पहले दो दिन नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं प्रोटेम अध्यक्ष पर विरोध दर्ज कराने के साथ ही विपक्ष पर्चा लीक मामले में सरकार को घेरेगा। परीक्षा सुधारों पर सुझाव देने और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के कामकाज की समीक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का उच्च स्तरीय पैनल सोमवार को बैठक करेगा। सूत्रो के मुताबिक समिति को दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। वहीं अठारहवीं लोकसभा के सोमवार से शुरू हो रहे विशेष सत्र में बृहस्पतिवार को नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस पद के लिए राजग के सहयोगी दलों ने भाजपा को फ्री हैंड दे दिया है। भाजपा इस पद पर किसे बिठाएगी, यह अभी तय नहीं है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

2 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

रूस: दागेस्तान-माखचकाला में आतंकी हमलों में 15 पुलिसकर्मियों समेत कई नागरिकों की मौत, कई घायल; दो हमलावर ढेर

 

रूस में ईसाईयों और यहूदियों के धर्मस्थल पर अंधाधुंध गोलीबारी में 15 पुलिसकर्मी और आम नागरिकों के मारे जाने की खबर है। दागेस्तान में हुए इस आतंकी हमले में एक पादरी की भी हत्या हुई है। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों भी मारे गए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
नया संसद भवन - फोटो : अमर उजाला

Parliament: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से, नए सदस्याें की शपथ से शुरुआत; पर्चा लीक मामले में घेरेगा विपक्ष

अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत सोमवार से होगी। तीन जुलाई तक चलने वाले सत्र के शुरुआती दो दिन नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, जबकि बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। पढे़ं पूरी खबर..

4 of 11
डॉ. राधाकृष्णन - फोटो : एएनआई

NTA: परीक्षा सुधारों पर केंद्र के उच्च स्तरीय पैनल की बैठक आज, दो महीने के अंदर रिपोर्ट सौंपनी है

 

परीक्षा सुधारों पर सुझाव देने और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के कामकाज की समीक्षा के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का उच्च स्तरीय पैनल सोमवार को बैठक करेगा। सूत्रो के मुताबिक समिति को दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 11
लोकसभा स्पीकर के चुनाव पर सभी की नजरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Loksabha Speaker: नए अध्यक्ष के चुनाव में BJP को फ्री हैंड, विपक्ष की उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस को देने की मांग

विपक्ष को उम्मीद थी कि इस पद को लेकर राजग सहयोगियों में फूट पड़ेगी। हालांकि, ऐसा नहीं होने के बाद अब विपक्ष परंपराओं का हवाला देते हुए उपाध्यक्ष का पद सबसे बड़े विपक्षी दल कांग्रेस को देने की मांग कर रहा है। दूसरी ओर भाजपा ने संकेत दिया है कि यह पद उसके किसी सहयोगी दल को दिया जाएगा। अध्यक्ष के चुनाव के बाद पीएम मोदी सदन से अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों का परिचय कराएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली में बारिश और मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का पूर्वानुमान (फाइल) - फोटो : एएनआई / अमर उजाला

Weather News: मानसून के अनुकूल हालात में आज भी बारिश संभव; Delhi-NCR में गर्मी से राहत, पारा 40 डिग्री के नीचे

 

गर्मी से राहत के बीच मौसम विभाग ने आज भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। राजधानी दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पारा 40 डिग्री के नीचे चला गया है। हालात मानसून के अनुकूल हैं और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा में भी बारिश होने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 11
एडेन मार्करम और रोवमन पॉवेल - फोटो : icc

WI vs SA Live Score: चेज-मेयर्स ने संभाली पारी, छह ओवर के बाद वेस्टइंडीज 47/2, पूरन-होप पवेलियन लौटे
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 राउंड के ग्रुप 2 में दक्षिण अफ्रीका का सामना वेस्टइंडीज से है। यह मुकाबला एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। यह एक तरह से वर्चुअल नॉकआउट मैच है। हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पढ़ें पूरी खबर...

 


 

8 of 11
आकाशगंगा - फोटो : ani
Galaxy: खगोलविदों ने खोजी सबसे पुरानी आकाशगंगा, साढ़े 13 अरब साल अंतरिक्ष में यात्रा करने के बाद पहुंची रोशनी
खगोलविदों की अंतरराष्ट्रीय  टीम ने नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (जेडब्ल्यूएसटी) का इस्तेमाल कर अब तक की सबसे पुरानी और सबसे दूर की आकाशगंगा की पहचान की है। एडवांस्ड डीप एक्स्ट्रागैलेक्टिक सर्वे (जेएडीइएस) टीम की ओर से पिछले महीने खोजी गई ये आकाशगंगा प्रारंभिक ब्रह्मांड के अध्ययन में मील का महत्वपूर्ण पत्थर साबित होने जा रही है। इस नई आकाशगंगा को जेड्स-जीएस-जेड14-0 नाम दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार - फोटो : अमर उजाला

GST On Petrol Diesel: ₹20 तक घट जाएंगी तेल की कीमतें; जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार कर रही केंद्र सरकार

 

केंद्र सरकार पेट्रोलियम उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में लाने पर विचार कर रही है। जीएसटी में आने पर पेट्रोल और डीजल 20 रुपये तक सस्ते हो जाएंगे। इस फैसले के बाद राज्य सरकारों को मिलकर पेट्रोल-डीजल पर कर की दरें तय करनी होंगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

10 of 11
ड्रोन - फोटो : एजेंसी

Delhi : ड्रोन बनाना और उड़ाना सिखाएगा डीयू, कैशल आधारित शिक्षा पर है नई शिक्षा नीति का जोर

दिल्ली विश्वविद्यालय में विद्यार्थी जल्द ही ड्रोन उड़ाना, बनाना और मरम्मत करना सीखेंगे। बाजार में ड्रोन की बढ़ती उपयोगिता को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए पॉयलट ट्रेनिंग फॉर ड्रोन नाम से एक कौशल आधारित पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह जनवरी में शुरू किए गए सेंटर फॉर इनोवेटिव स्किल बेस्ड कोर्स के अंतर्गत चलाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

11 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

Gaza: इस्राइली सैनिकों की बर्बरता, वेस्ट बैंक में घायल फलस्तीनी को जीप के बोनट पर बांधकर घुमाया
वेस्ट बैंक में छापे के दौरान इस्राइली सैनिकों की बर्बरता से पूरी दुनिया हतप्रभ रह गई। इस्राइली सैनिकों ने शनिवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक के शहर जेनिन में गिरफ्तारी अभियान के दौरान एक घायल फलस्तीनी व्यक्ति को सैन्य जीप के बोनट पर बांधकर घुमाया। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर इस्राइली सेना ने सैनिकों की गलती स्वीकार की और मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कही। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें