राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति के कब्जे नौ अजगर समेत 11 सांप बरामद किए हैं। अधिकारी ने कहा कि सांपों की तस्करी करने के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
2 of 4
ball pythons
- फोटो : ANI
डीआरआई के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई के मुंबई जोन के अधिकारियों ने बुधवार को बैंकॉक से आए एक व्यक्ति हवाईअड्डे पर रोका। सामान की जांच के दौरान अधिकारियों को बिस्किट और केक के पैकेट के अंदर छिपाए गए नौ बॉल पायथन और दो कॉर्न स्नेक मिले। तस्करी कर लाए गए वन्य जीवों को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
3 of 4
DRI seizes ball pythons
- फोटो : ANI
अधिकारी ने बताया कि बॉल पायथन और कॉर्न स्नेक स्वदेशी प्रजातियां नहीं हैं और इन्हें जंगली जीवों और वनस्पतियों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन और आयात नीति का उल्लंघन करके लाया गया।
अधिकारी ने कहा कि डब्ल्यूसीसीबी के क्षेत्रीय उप-निदेशक ने सांपों को बैंकॉक वापस भेजने के लिए आदेश जारी किया है, ताकि उन्हें उनके अनुकूल जलवायु मिल सके।