फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: नवरात्रि का आठवां दिन आज, वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत, गाजा शांति वार्ता रही बेनतीजा

Sun, 22 Oct 2023 07:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। आदिशक्ति श्रीदुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गौर वर्ण है इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आज होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले में तय होगा कि किस टीम का विजय रथ रुकने वाला है। वहीं, इस्राइल हमास के बीच अमेरिका के डेट्रॉइट शहर से एक यहूदी महिला की हत्या का मामला सामने आया है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, हमलावरों ने यहूदी प्रार्थना स्थल बोर्ड की अध्यक्ष सामांथा वोल की क्रूर हत्या की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
शारदीय नवरात्रि आठवां दिन आज - फोटो : istock

शारदीय नवरात्रि आठवां दिन आज
नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। आदिशक्ति श्रीदुर्गा का अष्टम रूप श्री महागौरी हैं। मां महागौरी का रंग अत्यंत गौर वर्ण है इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता है। मान्यता के अनुसार अपनी कठिन तपस्या से मां ने गौर वर्ण प्राप्त किया था। तभी से इन्हें उज्जवला स्वरूपा महागौरी, धन ऐश्वर्य प्रदायिनी, चैतन्यमयी त्रैलोक्य पूज्य मंगला, शारीरिक मानसिक और सांसारिक ताप का हरण करने वाली माता महागौरी का नाम दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
उमरान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ल्ड कप में आज भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आज होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले में तय होगा कि किस टीम का विजय रथ रुकने वाला है। अब तक विश्व कप में दोनों टीमें चार-चार मुकाबले जीत चुकी हैं और प्रतियोगिता में अपराजेय हैं, लेकिन रविवार को किसी एक टीम को प्रतियोगिता में पहली बार हार मिलेगी। दोनों ही टीमें पांचवीं जीत के लिए धर्मशाला पहुंची हैं।  टीम इंडिया धर्मशाला में अब तक पांच एकदिवसीय मुकाबले खेल चुकी है। इसमें भारत ने दो मैच जीते हैं, दो हारे हैं और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत की किस्मत जीत के मामले में धर्मशाला स्टेडियम में फिफ्टी-फिफ्टी रही है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
सामन्था वोल - फोटो : Social Media

डेट्रॉइट सिनेगॉग की अध्यक्ष सामांथा वोल की हत्या
इस्राइल हमास के बीच अमेरिका के डेट्रॉइट शहर से एक यहूदी महिला की हत्या का मामला सामने आया है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, हमलावरों ने यहूदी प्रार्थना स्थल बोर्ड की अध्यक्ष सामांथा वोल की क्रूर हत्या की है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
इस्राइल की ओर से गाजा पट्टी पर हमले जारी। - फोटो : Social Media

गाजा में शांति के लिए बेनतीजा रही वार्ता
इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध को खत्म कराने के लिए मिस्र की राजधानी काहिरा में हुई अरब और यूरोपीय देशों के नेताओं की बैठक बेनतीजा रही। हमास के हमले के बाद गाजा में पिछले दो हफ्ते से बमबारी को लेकर मिस्र और जॉर्डन ने इस्राइल की कड़े शब्दों में आलोचना की और उसकी कार्रवाई पर नाराजगी जताई। यूरोपीय देशों के नेताओं ने कहा कि नगारिकों को बचाया जाना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
बरेली में संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला

मोहन भागवत बोले- भारत में कभी भी इन मुद्दों पर युद्ध नहीं हुए
इस्राइल-हमास के बीच पिछले दो सप्ताह से भी अधिक समय से युद्ध जारी है। युद्ध में दोनों पक्षों के करीब 5500 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच आरएसएस प्रमुख ने भी युद्ध पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म सभी संप्रदायों का सम्मान करता है। जिन कारणों से इस्राइल-हमास के बीच जंग हो रही है, ऐसे मुद्दे पर भारत ने कभी भी युद्ध नहीं देखा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
चक्रवात हिलेरी - फोटो : Social Media

आज भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा ‘तेज’
मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर से उठा चक्रवात ‘तेज’ शनिवार को चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। इसके रविवार को भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से एक्स पर दी जानकारी के मुताबिक, तेज अभी यमन के सोकोत्रा से 550 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में है। रविवार के बाद अगले 24 घंटे में यह बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। इसके 25 अक्तूबर की सुबह तक यमन के अल गैदा और ओमान के सलालाह के बीच से गुजरने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सांबा बॉर्डर में गश्त करते बीएसएफ के जवान - फोटो : पीटीआई

रेंजर्स और मवेशियों के साथ भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तानी नागरिक
पाकिस्तानी रेंजरों के साथ मवेशी लेकर भारतीय सीमा में घुस आए नागरिकों के एक समूह को भगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों को चेतावनी फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद यह समूह पाकिस्तानी सीमा में लौट गया। यह घटना अरनिया सेक्टर में चिनाज पोस्ट के पास शनिवार दोपहर बाद की है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गरबा खेलते समय 17 साल के लड़के को पड़ा दिल का दौरा
नवरात्र के दौरान गुजरात से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां खेड़ा जिले में गरबा खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से 17 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह दुखद घटना नवरात्र उत्सव के छठे दिन हुई। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
Asaduddin Owaisi - फोटो : ANI

राजस्थान में एआईएमआईएम बिगाड़ सकती है समीकरण
राजस्थान में विधानसभा चुनावों का एलान हो गया है। भाजपा-कांग्रेस के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दल भी एक्टिव हो गए हैं। इस बीच एआईएमआईएम का कहना है कि वह विधानसभा चुनाव को लेकर अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। बता दें, पार्टी पहले ही राजस्थान की तीन सीटों का एलान कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
Ground Water

भूजल के बढ़ते दोहन से धंस रही है दिल्ली-एनसीआर की जमीन
दिल्ली में पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर भूजल का दोहन किया जाता है, अब धीरे-धीरे यह स्थिति पूरे क्षेत्र के लिए खतरनाक होती जा रही है। जमीन धंसने के कारणों पर किए गए एक शोध से पता चला है कि दिल्ली-एनसीआर में दो प्रमुख इलाके जमीन धंसने की घटनाओं का सामना कर रहे हैं। इनमें द्वारका, पालम, राज नगर (डीपीआर) और कापसहेड़ा गुरुग्राम (केजी) क्षेत्र शामिल हैं। शोध अध्ययन के नतीजे बुलेटिन ऑफ इंजीनियरिंग जियोलॉजी एंड द एनवायरनमेंट में प्रकाशित हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें