फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आठ बजे गगनयान मिशन की पहली परीक्षण उड़ान, आज पाकिस्तान वापस आ सकते हैं नवाज शरीफ

Sat, 21 Oct 2023 07:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से गगनयान मिशन के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट (टीवी-डी1) का पहला परीक्षण करेगा। इसके अलावा, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चार साल बाद शनिवार को वतन वापसी कर सकते हैं। पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने शुक्रवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ को ले जाने के लिए बुक किए गए विशेष विमान को देश में उतरने की अनुमति दे दी। वहीं, अमेरिका ने कनाडाई राजनयिकों के भारत छोड़ने पर चिंता जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को एक बायन में कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि भारत राजनयिक संबंधों पर वियना संधि के तहत अपने दायित्वों का पालन करेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
Gaganyaan Test Flight - फोटो : सोशल मीडिया

गगनयान मिशन की पहली परीक्षण उड़ान आज
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से गगनयान मिशन के व्हीकल टेस्ट फ्लाइट (टीवी-डी1) का पहला परीक्षण करेगा। गगनयान मिशन के लिए परीक्षण उड़ान टीवी-डी1 को सुबह आठ बजे लॉन्च किया जाएगा। इसरो ने मानव सहित गगनयान मिशन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए क्रू मॉड्यूल को सही-सलामत उतारने की तैयारी कर ली है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
नवाज शरीफ - फोटो : Dawn

आज पूर्व पीएम नवाज शरीफ कर सकते हैं वतन वापसी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चार साल बाद शनिवार को वतन वापसी कर सकते हैं। पाकिस्तान के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने शुक्रवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ को ले जाने के लिए बुक किए गए विशेष विमान को देश में उतरने की अनुमति दे दी। इस बीच, विपक्षी दलों ने उनकी वापसी के लिए किए जा रहे विशेष इंतजाम की आलोचना की। वर्ष 2020 में मिली जमानत के बाद से ही शरीफ ब्रिटेन में रह रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
मैथ्यू मिलर, प्रवक्ता, अमेरिकी विदेश विभाग। - फोटो : ANI

कनाडाई राजनयिकों के भारत छोड़ने पर अमेरिका ने जताई चिंता
अमेरिका ने कनाडाई राजनयिकों के भारत छोड़ने पर चिंता जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को एक बायन में कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि भारत राजनयिक संबंधों पर वियना संधि के तहत अपने दायित्वों का पालन करेगा। विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम कनाडा के राजनयिकों के भारत छोड़ने से चिंतित हैं। हमने भारत सरकार से कनाडा की राजनयिक उपस्थिति में कमी पर जोर नहीं देने और कनाडाई जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
American hostages - फोटो : सोशल मीडिया

हमास ने दो अमेरिकी बंधकों को छोड़ा
फलस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने दो बंधकों को रिहा किया है। ये दोनों अमेरिकी मां-बेटी हैं। अमेरिका के इलिनोइस प्रांत के इवांस्टन की रहने वाली मां-बेटी के पास इस्राइल की भी नागरिकता है। हमास की सैन्य इकाई अल-कासम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने एक बयान में कहा कि कतर की मध्यस्थता के बाद मानवीय आधार पर दोनों को रिहा किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि बंधकों को रिहा कर अमेरिकी लोगों और दुनिया को यह बताना चाहते हैं कि राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके फासीवादी प्रशासन द्वारा किए गए दावे झूठे और निराधार हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
EV Bus Intercity Coach - फोटो : Volvo

एनसीआर में ईवी, सीएनजी व बीएस-6 डीजल बसें ही चलेंगी
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आने वाले हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के शहरों में एक नवंबर से सिर्फ इलेक्ट्रिक (ईवी), सीएनजी और बीएस-6 डीजल बसों को ही संचालित करने की अनुमति दी जाएगी। दिल्ली में हवा की स्वच्छता पर नजर रखने वाले केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करते बीएसएफ के जवान - फोटो : ani

आईबी के बाद अब केरन में एलओसी पर युद्धविराम का उल्लंघन
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर अरनिया सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करने के तीन दिन बाद अब पाकिस्तान ने एलओसी पर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सीमापार से गोलीबारी की है। स्नाइपर शॉट में सेना का एक जवान घायल हो गया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
राष्ट्रीय राजमार्ग 44 - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर आज रात 12 बजे से 24 घंटे तक नहीं चलेंगे वाहन
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर शनिवार रात से 24 घंटे के ट्रैफिक ड्राई डे घोषित किया गया है। नवयुग टनल-नाशरी के बीच एनएच-44 पर किसी भी एलएमवी/एचएमवी (चिकित्सा आपातकालीन वाहनों को छोड़कर) अन्य वाहनों को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नवयुग टनल और नाशरी के बीच यातायात 21 अक्टूबर की रात 12 बजे से 22 को रात 12 बजे तक बंद रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो। - फोटो : सोशल मीडिया

राजनयिकों के खिलाफ भारत की कार्रवाई पर जस्टिन ट्रूडो की टिप्पणी
भारत-कनाडा के बीच विवाद जारी है। इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने एक बार फिर भारत के खिलाफ टिप्पणी की है। कनाडाई पीएम का कहना है कि राजनयिकों को लेकर जारी किया गया भारत का फैसला वियना कन्वेंशन का उल्लंघन है। इससे सभी देशों को चिंतित होना चाहिए। बता दें, भारत ने 21 कनाडाई राजनयिकों और उनके आश्रितों को छोड़कर 20 अक्तूबर के बाद सभी राजनयिकों की प्रतिरक्षा हटाने के लिए आदेश जारी किया था, जिसका कनाडा विरोध कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
अटारी-वाघा सीमा - फोटो : ANI

सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएगा पाकिस्तान
जालंधर में आयोजित सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम नहीं खेल पाएगी। केंद्र सरकार ने दोनों टीमों को वीजा देने से इन्कार कर दिया है। इससे हॉकी प्रेमी काफी निराश हैं। वहीं, हॉकी प्रमोटर सवाल कर रहे हैं कि क्रिकेट टीम को वीजा मिल जाता है लेकिन हॉकी टीम को नहीं। हालांकि, चेन्नई में हॉकी चैंपियनशिप में पाकिस्तान टीम ने हिस्सा लिया था। पंजाब को हॉकी खिलाड़ियों की नर्सरी माना जाता है। यहां के खिलाड़ियों के बलबूते ही भारत ने एशिया कप जीता था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
Israel Hamas War - फोटो : Social Media

गाजा में 100 ठिकानों पर बमबारी
इस्राइल ने गाजा पट्टी में हमास के 100 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है। इसमें उसके टनल और हथियारों के डिपो शामिल हैं। इस्राइल के हवाई हमले में हमास का एक और शीर्ष कमांडर मबदुह शालबी भी मारा गया है। इस्राइल ने साफ कर दिया है कि गाजा पट्टी में हमास के नेतृत्व और उसके सैन्य क्षमता को पूरी तरह से खत्म करने के बाद उसका अभियान पूरा हो जाएगा। रक्षामंत्री योव गैलेंट ने कहा कि गाजा पट्टी पर नियंत्रण की उसकी कोई योजना नहीं है। पढें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें