फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: G-20 की वर्चुअल समिट की PM मोदी करेंगे अध्यक्षता, पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग

Wed, 22 Nov 2023 07:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी पीएम ली कियांग बुधवार को भारत की अध्यक्षता में वर्चुअल जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वहीं, राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा समेत अन्य पार्टियों के कद्दावर नेता लगातार दौरे कर रहे हैं। इसके अलावा, सपा संस्थापक नेता मुलायम सिंह यादव की जयंती पर बुधवार को उनके नाम पर बनाए जा रहे स्मारक का शिलान्यास किया जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

PM मोदी की अध्यक्षता में G-20 का वर्चुअल सम्मेलन आज
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी पीएम ली कियांग बुधवार को भारत की अध्यक्षता में वर्चुअल जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने कहा, जी-20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में सितंबर में समूह के वार्षिक सम्मेलन में तय किए गए नतीजों और कार्रवाई बिंदुओं को आगे बढ़ाएगा। इसमें रूस-यूक्रेन युद्ध और इस्राइल-हमास संघर्ष के प्रभाव पर भी चर्चा की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सागवाड़ा में पीएम मोदी और भरतपुर में राहुल गांधी का दौरा
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा समेत अन्य पार्टियों के कद्दावर नेता लगातार दौरे कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आद सागवाड़ा कोटड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भरतपुर समेत अन्य जिले में सभा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
मुलायम सिंह यादव। - फोटो : amar ujala

नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती आज
सपा संस्थापक नेता मुलायम सिंह यादव की जयंती पर बुधवार को उनके नाम पर बनाए जा रहे स्मारक का शिलान्यास किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने पूरे परिवार के साथ इसकी नींव रखेंगे। 10 अक्तूबर 2022 को नेता जी के निधन के बाद अंत्येष्टि के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके परिवार ने नेता जी के नाम पर सैफई में स्मारक बनवाने का निर्णय लिया था। इसके तहत ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। आज उनकी जयंती पर स्मारक का शिलान्यास सुबह 11 बजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव परिवार और सपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे। शिलान्यास के अवसर पर देशभर सपा के नेता और कार्यकर्ता आने की उम्मीद है। इसके लिए मंगलवार देर शाम तक तैयारियां होती रहीं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
मद्महेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला

पांच क्विंटल फूलों से सजा द्वितीय केदार मद्महेश्वर मंदिर
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट बुधवार सुबह 8 बजे शुभ लग्न पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बीकेटीसी व हक-हकूकधारियों ने मंदिर के कपाट बंद होने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल) - फोटो : ANI

नेतन्याहू बोले- बंधकों की रिहाई के समझौते के बाद भी जारी रहेगा युद्ध
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है, जिसमें 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी कैबिनेट को बताया कि संघर्ष विराम के बाद भी युद्ध जारी रहेगा, जब तक हमास खत्म नहीं हो जाता। बता दें, इस्राइल के प्रधानमंत्री ने संकेत दिया कि बंधकों को मुक्त करने के लिए एक समझौता होने वाला है, जिसके बदले युद्ध विराम होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

उत्तर कोरिया फिर बढ़ाएगा चिंता
उत्तर कोरिया ने दावा किया कि उन्होंने एक सैन्य जासूसी उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापति कर दिया है। कोरिया के अतंरिक्ष अधिकारियों द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मंगलवार रात उनके यान ने मल्लीगयोंग-1 उपग्रह को कक्षा में स्थापित कर दिया है। हालांकि, अभी तक किसी और एजेंसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने इंडो-पैसिफिक सहित कई विषयों पर की चर्चा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को भी टू प्लस टू वार्ता जारी रही, इस दौरान म्यांमार की स्थिति चिंता का विषय बनी। उन्होंने संकटों पर काबू पाने के लिए लोकतंत्र की ओर परिवर्तन का आह्वान किया। गौरतलब है कि इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर मौजूद रहे। साथ ही मंत्रिस्तरीय वार्ता के हिस्से के रूप में ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस और विदेश मंत्री पेनी वोंग शामिल थे। इस दौरान इंडो-पैसिफिक, मध्य पूर्व, यूक्रेन के विकास, जैसे कई मुद्दों का भी जिक्र हुआ। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media

पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा के दौरान पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर का राग अलापा है। लेकिन भारत ने इसे खारिज करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र दूत मुनीर अकरम द्वारा चर्चा में कश्मीर का जिक्र करने के बाद चीन की अध्यक्षता में चर्चा आयोजित की गई थी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (फाइल) - फोटो : amar ujala

'फलस्तीनियों की चिंताओं पर ध्यान दें, एस. जयशंकर ने कही यह बात
ब्रिक्स की बैठक में भारत ने दो टूक शब्दों में कहा, आतंकवाद पर किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही फलस्तीनियों की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। इस्राइल और हमास युद्ध पर चर्चा के लिए मंगलवार को ब्रिक्स की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भारत ने स्पष्ट शब्दों में कहा, पश्चिम एशिया में शुरू हुए युद्ध का कारण एक आतंकवादी हमला था। आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाना चाहिए। साथ ही बैठक में भारत ने फलस्तीनियों की चिंताओं को दूर करने का आह्वान करते हुए दो राज्य के समाधान पर बल दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
Australian Foreign Minister gifts bat - फोटो : ANI

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने जयशंकर को भेंट किया बैट
ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने मंगलवार को दिल्ली में कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान यहां उन्होंने डिज्नी स्टार और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच एक प्रसारण सौदे की घोषणा की। उन्होंने क्रिकेट को एक सेतु बताया और उस समझौते की सराहना की जो उनके देश में खेले जाने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को भारत में प्रसारित करने की सुविधा प्रदान करता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें