फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: यूपी-दिल्ली में पीएम मोदी की सभाएं; अभी और तपाएगी गर्मी; नाइजीरिया में 40 लोगों की हत्या

Wed, 22 May 2024 07:05 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लोकसभा चुनाव के पांच चरण खत्म हो चुके हैं। अब दो चरण और बाकी हैं। छठे दौर के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सरीखे दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार जारी है। वहीं, ईरान में हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का अंतिम संस्कार कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो गया। उपराष्ट्रपति मोहसिन मंसूरी ने घोषणा की कि रईसी 23 मई को उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में सुपुर्दे-खाक होंगे। इसके अलावा, भारत के अधिकतर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाके बीते पांच दिनों से भयंकर लू की चपेट में हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : एएनआई

उत्तर प्रदेश और दिल्ली में तैयारियों को धार देंगे PM मोदी
लोकसभा चुनाव के पांच चरण खत्म हो चुके हैं। अब दो चरण और बाकी हैं। छठे दौर के चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सरीखे दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार जारी है। धूआंधार प्रचार के मद्देनजर पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश और दिल्ली में रहेंगे। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बंगाल में रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
गर्मी के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : istock

अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
भारत के अधिकतर हिस्से इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाके बीते पांच दिनों से भयंकर लू की चपेट में हैं। अब मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट जिन राज्यों के लिए जारी किया गया है, उनमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश का नाम शामिल है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
ईरान में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी - फोटो : एएनआई

कल सुपुर्दे-खाक होंगे रईसी और सभी मृतक
ईरान में हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए दिवंगत राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का अंतिम संस्कार कार्यक्रम मंगलवार से शुरू हो गया। उपराष्ट्रपति मोहसिन मंसूरी ने घोषणा की कि रईसी 23 मई को उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में सुपुर्दे-खाक होंगे। सरकारी मीडिया पर रईसी की जगह लेने के लिए 28 जून को नए राष्ट्रपति पद के चुनाव कराने की खबर भी दी गई है। भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शोक कार्यक्रम में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
चारधाम यात्रा के दौरान मौत होने पर मिलता है मुआवजा? - फोटो : Istock
सुगम यात्रा के सरकारी दावे फेल, बिना दर्शन घर लौटने लगे तीर्थयात्री
चारधाम की सुगम यात्रा के लिए शासन-प्रशासन की कोशिशें रंग नहीं ला पा रही हैं। तीर्थयात्रा को आए कई श्रद्धालु धामों के दर्शन किए बिना ही घरों को लौटने लगे हैं। प्रशासन ने अस्थायी पंजीकरण व्यवस्था भी शुरू की, लेकिन अब तक करीब चार हजार तीर्थयात्री ऋषिकेश से घर लौट गए। लौटने वाले तीर्थयात्रियों का कहना था कि उत्तराखंड में पहुंचने के बाद भी धामों के दर्शन न कर पाना दुर्भाग्य है। यह उनके जीवन का सबसे बुरा अनुभव है। बता दें कि ये लोग अस्थायी पंजीकरण के लिए रोके गए थे फिर यह व्यवस्था भी बंद कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
राजदूत मुनीर अकरम - फोटो : ANI

UN में पाकिस्तान के राजदूत बोले- भारत का अभियान कनाडा-US में भी जारी
नया भारत आपके घर में घुसता है और आपको मारता है। यह किसी फिल्म का डायलॉग नहीं है बल्कि यह पाकिस्तान के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना दुखड़ा रोया है। हाल ही में महासभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के स्थायी राजदूत मुनीर अकरम ने कहा कि नया भारत खतरनाक है। उन्होंने कहा कि भारत का यह अभियान सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं है बल्कि कनाडा और अमेरिका में भी सक्रिय है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर - फोटो : IPL

कोलकाता ने क्वालिफायर-1 में अजेय रहने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा
दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए क्वालिफायर-1 मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया और हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर शान से फाइनल में जगह बनाई। केकेआर के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की अगुआई में गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। इसके बाद वेंकटेश अय्यर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिलाई। कोलकाता की टीम तीन बार क्वालिफायर-1 खेल चुकी है और तीनों ही मौकों पर उसे जीत मिली है। केकेआर ने क्वालिफायर-1 में अजेय रहने का अपना रिकॉर्ड हैदराबाद के खिलाफ भी बरकरार रखा। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
कन्हैया कुमार पर हुआ था हमला - फोटो : अमर उजाला

कन्हैया कुमार पर हमला करने के आरोपी को मिली जमानत
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार के साथ बदसलूकी करने और उन पर स्याही फेंकने वाले को अदालत ने जमानत दे दी है। घटना पिछले शुक्रवार की है जब कुमार न्यू उस्मानपुर इलाके में एक चुनावी कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
प्रयागराज में जनसभा संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
सात दिनों में 10 चुनावी रैलियों से तेज होगी पंजाब में चुनावी हवा
पंजाब में मतदान आखिरी चरण में है। आखिरी चरण में मतदान के बावजूद पंजाब के चुनावी अखाड़े में किस राजनीतिक दल की हवा है, यह स्पष्ट नहीं है। पंजाब में राजनीतिक दलों को सबसे ज्यादा समय मिला। चाहे फिर वह प्रत्याशी तय करने को लेकर हो या फिर सियासी दांव आजमाने का। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर। - फोटो : एनआईए वेबसाइट/एएनआई

खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के तीन आरोपी अदालत में हुए पेश
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला काफी चर्चाओं में हैं। इस बीच मंगलवार को कनाडा की एक अदालत में हत्याकांड के जुड़े तीन आरोपी पेश किए गए। उन्हें समुदाय के लोगों के साथ संपर्क न करने का आदेश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 25 जून को की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
नाइजीरिया में बंदूकधारियों का हमला, 40 लोगों की हत्या
अफ्रीकी देश नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। हमले में 40 लोगों की मौत हो गई। आरोपियों ने गांव में अंधाधुंध गोलीबारी की। निवासियों का कहना है कि आरोपियों ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया। कई लोगों का अपहरण भी कर लिया। बता दें, यहां किसानों और चरवाहों के बीच अक्सर झड़प होती रहती है। घटना नाइजीरिया के उत्तर-मध्य में स्थित पठारी राज्य की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें