भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत के बाद शुक्रवार देर रात विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया। सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए एक निरीक्षण समिति बनाने का एलान किया है। वहीं, भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएएनआईटी) में शनिवार से 24 जनवरी तक आठवां भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2022 (आईआईएसएफ) का आयोजन किया जाएगा। साथ ही केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि डिजिटल मीडिया में विज्ञापनों की ताकत बढ़ी है। विज्ञापनों से होने वाली आमदनी और मुद्रीकरण ने पूरे तंत्र में असंतुलन पैदा किया है। छोटे समूहों और डिजिटल सामग्री बनाने वाले लाखों लोगों को इससे नुकसान हो रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 12
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट।
- फोटो : ANI
Wrestlers Protest: आखिर बृजभूषण पर गिरी गाज, जांच होने तक पद से हटेंगे
भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत के बाद शुक्रवार देर रात विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया। सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए एक निरीक्षण समिति बनाने का एलान किया है। इस समिति को चार हफ्ते में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपनी होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार अंतिम फैसला लेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 12
International Science Festival
- फोटो : Twitter
MP News: भोपाल में आज से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव
भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएएनआईटी) में शनिवार से 24 जनवरी तक आठवां भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2022 (आईआईएसएफ) का आयोजन किया जाएगा। आठवें भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह और राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा की उपस्थिति में करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 12
MoS IT Rajeev Chandrasekhar
- फोटो : ANI
DNPA: क्या डिजिटल कंटेंट और उससे होने वाली आमदनी के बीच असंतुलन खत्म होगा?
''हम ट्रिलियन डॉलर डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। इसके लिए कुछ कानून जरूरी हैं। हम डिजिटल डाटा संरक्षण विधेयक लेकर आए हैं। इसके कानून बनने के बाद नागरिकों को अपने डाटा के संरक्षण का अधिकार मिलेगा। दूसरा महत्वपूर्ण प्रयास यह है कि मौजूदा सूचना प्रौद्योगिकी कानून आने वाले महीनों में नए और प्रासंगिक डिजिटल इंडिया कानून में तब्दील होगा। इन्हीं दो प्रयासों के आधार पर डिजिटल अर्थव्यवस्था और डिजिटल के पारिस्थितिक तंत्र को दिशा मिलेगी।'' यह कहना है केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर का, जो शुक्रवार को 'फ्यूचर ऑफ डिजिटल मीडिया' विषय पर हुए सम्मेलन के समापन सत्र में संबोधित कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 12
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर।
- फोटो : सोशल मीडिया
Corona Vaccine: कोरोना टीके पर अपनी शर्तें मनवाने के लिए फाइजर बना रही थी भारत पर दबाव
महामारी के दौरान दुनिया की बड़ी दवा निर्माता कंपनी फाइजर कोरोना टीके को लेकर अपनी शर्तें थोपने के लिए भारत पर दबाव बना रही थी। कंपनी दवा के दुष्प्रभाव की स्थिति में क्षतिपूर्ति से राहत वाली शर्तों पर रियायत के लिए ऐसा कर रही थी। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व टेक्नोलॉजी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को ट्वीट कर उस दौरान कांग्रेस नेताओं पर विदेशी दवा कंपनी की पैरवी का आरोप भी लगाया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
6 of 12
Chris Hipkins
- फोटो : Social Media
New Zealand: क्रिस हिपकिंस बन सकते हैं न्यूजीलैंड के अगले प्रधानमंत्री
शिक्षा मंत्री क्रिस हिपकिंस का न्यूजीलैंड का अगले प्रधानमंत्री बनन तय दिख रहा है। हिपकिंस पीएम पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। वह दो दिन पहले इस्तीफा देने वाली जेसिंडा अर्डर्न की जगह लेंगे। लेबर पार्टी ने एक बयान में कहा कि क्रिस हिपकिंस लेबर पार्टी के नेता और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में जेसिंडा अर्डर्न की जगह लेने के लिए तैयार हैं। इस भूमिका के लिए नामांकित होने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार हैं। पढ़ें पूरी खबर...
मौनी अमावस्या 2023 : लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पुण्य की डुबकी, संगम तट पर उमड़ा जनज्वार
माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर शनिवार को लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई। देर रात से ही श्रद्धालुओं का रेला संगम तट पर उमड़ पड़ा। पौ फटते ही डुबकी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाने के बाद विधि विधान से मां गंगा का पूजन अर्चन कर दीपदान किया। कंपकंपाती ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का आस्था भारी दिखी। लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखा। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 12
Earthquake
- फोटो : ANI
Earthquake: अर्जेंटीना के कार्डोबा से 517 किमी. उत्तर में आया तेज भूकंप, 6.5 रही तीव्रता
अर्जेंटीना के कार्डोबा से 517 किमी उत्तर में आज तड़के करीब 3:39 बजे 6.5 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने ये जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 12
दिल्ली का मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
Delhi Weather News: मौसम ने ली करवट, तीन साल बाद 20 जनवरी सबसे गर्म दिन
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। बुधवार तक शीत लहर का प्रकोप रहने के बाद अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के समय सर्दी में भी गर्मी का अहसास हुआ। तीन साल बाद 20 जनवरी सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 12
दिल्ली की सड़कों से नदारद दिखी दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
Ground Report: 26 जनवरी से पहले ये हैं दिल्ली में सुरक्षा इंतजाम
पुलिस हेडक्वार्टर से चितरंजन पार्क तक का करीब 23 किमी लंबा रास्ता सुरक्षा के लिहाज से अति संवेदनशील है। इसलिए भी, यह रास्ता वोट क्लब और गृहमंत्री के आवास के नजदीक से होकर गुजरता है, जहां एक हफ्ते बाद गणतंत्र दिवस की परेड होनी है और इस दौरान अंदेशा आतंकी हमले का भी है। बावजूद इसके पूरे रास्ते भर में एक भी पुलिस पिकेट नहीं दिखी। पढ़ें पूरी खबर...
11 of 12
राम रहीम और हनीप्रीत।
- फोटो : अमर उजाला
Haryana: राम रहीम को फिर मिली पैरोल, आज आएगा जेल से बाहर
डेरा प्रमुख रामरहीम को पैरोल मिल गई है। पैरोल की अवधि यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में कटेगी। शुक्रवार को मंडल आयुक्त कार्यालय से इस संबंध में आदेश जारी हो गए। इससे पहले वीरवार को हनीप्रीत वकील हरीश छाबड़ा के साथ सुनारिया जेल पहुंचे और रामरहीम से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर...
मशहूर हस्तियों को निर्देश: पहले इस्तेमाल करें, फिर विज्ञापन करें
अब नामी हस्तियां किसी भी वस्तु या सेवा को पहले खुद परखे बिना उनका विज्ञापन नहीं कर सकेंगी। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने मशहूर हस्तियों और सोशल मीडिया पर असर डालने वालों के लिए विज्ञापन संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि उत्पाद और सेवा का विज्ञापन करने वाले को उसके उपयोग का अनुभव होना चाहिए। उपभोक्ता भी गलत और भ्रामक जानकारी देने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर...