फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, आईपीएल के दौरान साथ बिठाना चाहते हैं कोच

Fri, 20 Jan 2023 10:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऋषभ पंत दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कार दुर्घटना में घायल हो गए थे जिसके कारण वह आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। भारत के विकेटकीपर और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत का अभी मुंबई में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत और रिकी पोंटिंग - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग टीम के कप्तान ऋषभ पंत की जगह किसी दूसरे विकेटकीपर की तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा वह चाहते हैं कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान टीम के नियमित कप्तान ऋषभ पंत सप्ताह के प्रति दिन डगआउट में उनके बगल में बैठें। पंत दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कार दुर्घटना में घायल हो गए थे जिसके कारण वह आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के विकेटकीपर और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत का अभी मुंबई में उपचार चल रहा है। पोंटिंग ने आईसीसी की समीक्षा में कहा, ''आप उन जैसे खिलाड़ी की जगह नहीं भर सकते हैं। ऐसे खिलाड़ी आसानी से पैदा नहीं होते। हम उनकी जगह किसी विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में रखने पर ध्यान दे रहे हैं।''
विज्ञापन

3 of 4
रिकी पोंटिंग - फोटो : IPL/BCCI
'मैं चाहूंगा कि वह पूरे समय हमारे साथ बना रहे'
रिकी पोंटिंग ने आगे कहा, ''यदि वह वास्तव में खेलने के लिए शारीरिक रूप से फिट नहीं हैं हम तब भी चाहेंगे कि वह टीम के साथ रहे। मैं निश्चित तौर पर यह सुनिश्चित करना चाहूंगा कि मार्च में शिविर की शुरुआत करने के लिए जब हम दिल्ली में मिलेंगे तो यदि वह टीम के साथ रहने में सक्षम होते हैं तो मैं चाहूंगा कि वह पूरे समय हमारे साथ बना रहे।''
विज्ञापन

4 of 4
सौरव गांगुली और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान?
दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट की आवश्यकता ही नहीं है, बल्कि उसे एक नए कप्तान की भी जरूरत है। माना जा रहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाने वाले डेविड वॉर्नर को कप्तानी मिल सकती है। भले ही उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा कप्तानी की भूमिका से प्रतिबंधित कर दिया गया हो, लेकिन यह आईपीएल पर लागू नहीं होगा। वॉर्नर के अलावा पृथ्वी शॉ पर भी फ्रेंचाइजी दांव खेल सकती है। पृथ्वी ने पहले कभी भी आईपीएल में टीम का नेतृत्व नहीं किया है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम की कप्तानी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें