प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 11 बजे देश की पहली सेमी-हाईस्पीड रीजनल रेल रैपिडएक्स को साहिबाबाद स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ओवल ऑफिस से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि हमास और रूस दोनों लोकतंत्र को नष्ट करने पर तुले हैं। वहीं, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची का एलान कर दिया है। कांग्रेस की इस सूची में 88 नाम घोषित किए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...