फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी हिरोशिमा में क्वाड सम्मेलन में होंगे शामिल, सिद्धरमैया आज लेंगे सीएम पद की शपथ

Sat, 20 May 2023 07:13 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिरोशिमा में क्वाड सम्मेलन में शामिल होंगे। इससे पहले वह जेलेस्की के साथ बैठक करेंगे। वहीं पीएम ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मुलाकात की। वहीं कांग्रेस नेता सिद्धारमैया शनिवार यानी आज कर्नाटक के सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार और कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे। साथ ही भारत, अमेरिका समेत चार देशों के समूह क्वाड का शिखर सम्मेलन (Quad Summit) शनिवार को जापान के हिरोशिमा में होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी, प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान में किशिदा से की मुलाकात, आज राष्ट्रपति जेलेस्की के साथ करेंगे बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, अर्थव्यवस्था और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-जापान की मित्रता को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। शनिवार को क्वाड शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी जेलेंस्की के साथ बैठक करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया। - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धरमैया आज लेंगे सीएम पद की शपथ
कांग्रेस नेता सिद्धारमैया शनिवार यानी आज कर्नाटक के सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार और कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह बंगलूरू के कांतीरावा स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
क्वाड समिट - फोटो : Social media
हिरोशिमा में क्वाड नेताओं का शिखर सम्मेलन आज
भारत, अमेरिका समेत चार देशों के समूह क्वाड का शिखर सम्मेलन (Quad Summit) शनिवार को जापान के हिरोशिमा में होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ समूह के नेता हिरोशिमा में शिखर सम्मेलन आयोजित करने पर सहमत हुए हैं। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली सरकार ने कहा- अध्यादेश पूरी तरह से सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना
दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार का अध्यादेश सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना बताया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट तौर पर कहा था कि चुनी हुई सरकार सुप्रीम है। चुनी सरकार के पास सारी शक्तियां हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ व केजरीवाल सरकार की ताकत को कम करने के लिए यह अध्यादेश लाया गया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

6 of 11
दो हजार रुपये के नोट - फोटो : iStock
दो हजार के नोट चलन से बाहर होंगे
आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने  बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करना बंद करें।  हालांकि 2000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
दिल्ली एनसीआर में बदल सकता है मौसम - फोटो : ani
फिर बदलने वाला है दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मई में मौसम लगातार बदल रहा है। कभी गर्मी बढ़ते ही आंधी चलने लगती है तो कभी हल्की फुहारें राहत देती हैं। इस कारण एक-दो बार ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ऊपर गया है। बीते सप्ताह 13 मई को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को भी आंधी-बारिश ने गुरुवार के अधिकतम तापमान को 36.5 डिग्री तक पहुंचा दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
दो हजार रुपये का प्रतीकात्मक नोट - फोटो : social media
दो हजार की नोटबंदी ने ऐसे बिगाड़ा 4 राज्यों के चुनावों का गणित
केंद्र सरकार ने दो हजार रुपये के नोट को बंद कर दिया है। इन रुपयों की 'नोटबंदी' तब की गई है जब बाजार में दो हजार रुपये के नोट एक तरह से दिखने बंद हो गए थे। इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। दो हजार रुपये को बंद करने पर अब सियासी पार्टियों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
हेमकुंड साहिब - फोटो : अमर उजाला
आज विधि-विधान के साथ खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
हेमकुंड साहिब व लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को गोविंद घाट गुरुद्वारे से जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ पंज प्यारे, निशान साहिब के साथ यात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए। पहले जत्थे में सात सौ से अधिक यात्री शामिल हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : अमर उजाला
उपराष्ट्रपति आज चंडीगढ़ में, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को 70वें दीक्षांत समारोह की रिहर्सल हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था मुख्य कार्यक्रम की तरह रखी गई। शनिवार को दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति और पीयू चांसलर जगदीप धनखड़ मुख्यातिथि होंगे। वे 501 पीएचडी अभ्यर्थियों को डिग्री भेंट करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
World Autoimmune Arthritis Day: हल्के में न लें जोड़ों का दर्द, रोगियों में हार्ट अटैक-ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम 
नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रुमेटोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉ. रंजन गुप्ता बताते हैं कि गठिया की एक स्थिति एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस भी है। यह बीमारी मरीज को आजीवन रहती है। इसमें असहनीय दर्द होता है, पैरों में कंपन, कूल्हे में सूजन रहती है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें