फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: जम्मू को करोड़ों की सौगात देंगे पीएम मोदी; उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट; कालाजार मुक्त हुआ देश

Tue, 20 Feb 2024 07:21 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जम्मू के एमए स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह साढ़े 30 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, भारत और अमेरिका मंगलवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय इंडस-एक्स शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय रक्षा समेत रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर मंथन करेंगे। वहीं, मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। रेड अलर्ट के बीच सोमवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर दिन भर भारी हिमपात हुआ। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी - फोटो : Twitter

पीएम मोदी आज जम्मू से देश को देंगे 30,500 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जम्मू के एमए स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह साढ़े 30 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमानन, पेट्रोलियम, नागरिक बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं। वह जम्मू-कश्मीर के 1500 नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। साथ ही विकसित भारत विकसित जम्मू कार्यक्रम के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पूरे रैली क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित करने के साथ ही पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
Indus-X Summit - फोटो : Social Media

नई दिल्ली में इंडस-एक्स शिखर सम्मेलन आज से
भारत और अमेरिका मंगलवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय इंडस-एक्स शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय रक्षा समेत रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर मंथन करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया, दिल्ली में हो रहा सम्मेलन दोनों देशों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों में मील का पत्थर है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
बिजनौर में सोमवार की सुबह हुई बारिश में जाते वाहन।

पंजाब समेत उत्तर भारत में आज आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। रेड अलर्ट के बीच सोमवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर दिन भर भारी हिमपात हुआ। मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश भी हुई। पंजाब और उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में भी बारिश हुई और गरज के साथ ओले पड़े। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
Mansukh Mandaviya - फोटो : Social Media

कालाजार मुक्त हुआ भारत
एक लंबी लड़ाई के बाद भारत कालाजार मुक्त हो गया है। साल 2023 में 140 करोड़ की आबादी पर केवल 583 मामले सामने आए जो वैश्विक मानकों के अनुसार, रोग उन्मूलन की स्थिति है। इस आधार पर केंद्र सरकार ने यह स्वीकार किया है कि भारत में अब कालाजार का संक्रमण काबू में है। पिछले वर्ष बांग्लादेश कालाजार मुक्त हुआ था। बांग्लादेश के बाद भारत ऐसा करने वाला दूसरा देश बन गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
Eknath Shinde - फोटो : Social Media

मराठों को मिल सकता है 12% तक आरक्षण
महाराष्ट्र में चार दशक पुराने संघर्ष को खत्म करने के लिए मराठों को 10 से 12 फीसदी आरक्षण दिया जा सकता है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने इसके लिए मसौदा तैयार कर लिया, जिस पर मंगलवार को होने वाले राज्य विधानमंडल के एक दिवसीय विशेष सत्र में मुहर लग सकती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
ममता बनर्जी-शुभेंदु अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala

संदेशखाली पीड़ितों से आज मिलेंगे शुभेंदु अधिकारी
संदेशखाली मामले में पश्चिम बंगाल में विपक्षी पार्टी भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी सरकार पर जमकर हमला बोला। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वे हाईकोर्ट के आदेश के बाद पीड़ितों से मिलने जाएंगे। शुभेंदु के अलावा केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संदेशखाली में ‘रिपोर्टिंग' कर रहे एक टेलीविजन पत्रकार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर आड़े हाथ लिया। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
Ashwin Ramaswamy (File Photo) - फोटो : pti

अश्विन रामास्वामी बने अमेरिका में चुनाव लड़ने वाले पहले भारतीय अमेरिकी जेन-जेड
भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अश्विन रामास्वामी अमेरिकी विधायिका के लिए चुनाव लड़ने वाले पहले भारतीय अमेरिकी जेन-जेड बन चुके हैं। रामास्वामी अमेरिकी राज्य जॉर्जिया की सीनेट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिनकी उम्र महज 24 साल है। रामास्वामी को समुदाय के नए उभरते नेता के रूप में देखा जा रहा है। रामास्वामी के माता-पिता साल 1990 में तमिलनाडु से अमेरिका में आकर बस गए थे। जेन-जेड सोशल मीडिया से चर्चाओं में आया एक शब्द हैं, जिसका अर्थ है 1997 से 2012 के बीच जन्मा बालक या बालिका। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
पेपर लीक में दो अभियुक्त गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

पेपर लीक के दावों की जांच के लिए गठित हुई कमेटी 
उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए शनिवार व रविवार को हुई लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के दावों समेत विभिन्न पहलुओं की जांच के लिए आंतरिक जांच समिति गठित की। इसका गठन एडीजी/सदस्य सचिव के नेतृत्व में किया गया है। बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने स्पष्ट किया कि आगामी परीक्षाओं में सुधार के उद्देश्य से इस समिति का गठन किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, Malabar Gold and Diamonds - फोटो : Wikipedia

लग्जरी सामान बनाने वाली दुनिया की शीर्ष-100 कंपनियों में छह भारतीय
लग्जरी उत्पाद बनाने वाली दुनिया की शीर्ष-100 कंपनियों में छह भारतीय कंपनियां भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। इन छह कंपनियों में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स और टाइटन के साथ चार अन्य भारतीय आभूषण निर्माता कंपनियां भी शामिल हैं। डेलॉय की सोमवार को जारी 'वैश्विक लग्जरी सामान सूची-2023' में 19वें स्थान पर काबिज मालाबार गोल्ड अग्रणी घरेलू कंपनी है। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

11 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट आज पहुंचेंगे मतपत्र
मेयर चुनाव विवाद मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पीठासीन अधिकारी को फिर फटकार लगाई। कहा कि उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। अदालत ने यह भी कहा कि हम जानते हैं कि क्या हो रहा है और हम खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) को लेकर बेहद चिंतित हैं। पढ़ें पूरी खबर

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें