फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज से 10वीं-12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की शुरुआत; SC में संदेशखाली और चंडीगढ़ मेयर मामले पर सुनवाई

Mon, 19 Feb 2024 07:23 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं। सोमवार से मुख्य परीक्षा शुरू हो रही है। इसमें 10वीं कक्षा का संस्कृत कम्युनिकेटिव व संस्कृत विषय की परीक्षा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में संदेशखाली गांव में महिलाओं के कथित उत्पीड़न को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। वहीं चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने इस्तीफा दे दिया है। 30 जनवरी को उन्हें मेयर चुना गया था। उनके चयन पर काफी विवाद हुआ था। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
CBSE 10th-12th Board Exam - फोटो : अमर उजाला
10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा आज से

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं। सोमवार से मुख्य परीक्षा शुरू हो रही है। इसमें 10वीं कक्षा का संस्कृत कम्युनिकेटिव व संस्कृत विषय की परीक्षा है। वहीं, 12वीं कक्षा की हिंदी इलेक्टिव व हिंदी कोर की परीक्षा है। ऐसे में छात्रों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। यह परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होंगी। बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा केंद्र समय पर पहुंचने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट में आज संदेशखाली मामले पर सुनवाई

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में संदेशखाली गांव में महिलाओं के कथित उत्पीड़न को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका में मामले की जांच और उसके बाद सुनवाई पश्चिम बंगाल से बाहर कराने की मांग की गई है। वकील आलोक अलख श्रीवास्तव की तरफ से दायर याचिका में संदेशखाली के पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ मेयर का इस्तीफा

चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने इस्तीफा दे दिया है। 30 जनवरी को उन्हें मेयर चुना गया था। उनके चयन पर काफी विवाद हुआ था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। आज इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले, रविवार रात मेयर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा ने इसकी पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
पीएम मोदी - फोटो : sansad tv youtube
आज यूपी में 10 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार के लिए सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है। सोमवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0) के जरिए प्रदेश भर में 10 लाख करोड़ से ज्यादा की 14 हजार से अधिक परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

 
विज्ञापन

6 of 11
कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा - फोटो : ANI
केंद्र सरकार चार और फसलों पर MSP देने को तैयार

फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी के मुद्दे पर रविवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच हुई चौथे दौर की बैठक में केंद्र सरकार चार और फसलों पर एमएसपी देने को तैयार हो गई। केंद्र सरकार की ओर से धान और गेहूं के अलावा मसूर, उड़द, मक्की और कपास की फसल पर भी एमएसपी देने का प्रस्ताव पेश किया गया, लेकिन इसके लिए किसानों को भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नैफेड) और भारतीय कपास निगम (सीसीआई) से पांच साल का करार करना होगा। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

7 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
 पीएम मोदी आज करेंगे कल्कि धाम का शिलान्यास और मंदिर के मॉडल का लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जिले में रहेंगे। वह यहां ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम का शिलान्यास करेंगे। श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि सोमवार सुबह 7ः30 बजे से गर्भगृह में पूजन शुरू होगा। 10ः30 बजे प्रधानमंत्री कल्कि धाम की आधारशिला रखेंगे। वह कल्कि मंदिर के मॉडल का लोकार्पण भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
 

8 of 11
बर्फबारी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात और मैदानी इलाकों में मूसलाधार बरसात हो रही है जो अगले तीन दिन होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत मैदानी राज्यों में भी सोमवार से आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
स्मृति ईरानी और राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
अमेठी में बढ़ेगा सियासी तापमान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी में प्रवेश के बाद से ही प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। सोमवार को अमेठी जिले का सियासी तापमान काफी बढ़ा हुआ होगा क्योंकि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को संसदीय क्षेत्र अमेठी के देवरी बॉर्डर से प्रवेश करेगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
बाफ्टा 2024 के बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस। - फोटो : ANI
सिलियन मर्फी और एम्मा स्टोन सर्वश्रेष्ठ कलाकार

बाफ्टा फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह- 2024 में हॉलीवुड फिल्म ओपेनहाइमर छाई रही। हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सिलियन मर्फी ने ओपेनहाइमर के लिए सर्वश्रेष्ठ अग्रणी अभिनेता का पुरस्कार जीता। वहीं, हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री एम्मा स्टोन ने बाफ्टा 2024 में सर्वश्रेष्ठ अदाकारा का पुरस्कार जीता। स्टोन ने पुअर थिंग्स में अपनी भूमिका के लिए प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती।  पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

11 of 11
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
इस बार भी यात्रा का पंजीकरण होगा अनिवार्य

आगामी चारधाम यात्रा के लिए मार्च के अंत तक तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद पर्यटन विभाग पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण सिस्टम को अपडेट किया जा चुका है। इस बार भी यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियाें के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य रहेगा। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें