प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वहीं सूरत की एक सत्र अदालत कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘मोदी सरनेम’ वाली टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की याचिका पर आज अपना आदेश सुना सकती है। साथ ही आज गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि में रहेगा और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...