फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Places: दुनिया की रहस्यमयी जगहें, कहीं जाने पर है रोक, तो कहीं रात में आती हैं चीखने की आवाजें

Wed, 19 Apr 2023 12:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Mysterious and Haunted Places in the World - फोटो : iStock
 
Mysterious Places: दुनिया में कई रहस्यमयी और अनोखी जगहे हैं। इन जगहों के बारे में जानकर यकीन करना मुश्किल होता है। वैज्ञानिक भी कई रहस्यों से आज तक पर्दा नहीं उठा पाए हैं। कई रहस्यमयी जगहों पर जाने पर रोक है। इन जगहों में कई एलियंस, भूतों और दूसरी वजहों से रहस्यमयी हैं। आज हम आपको कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा। 

उलुरु, ऑस्ट्रेलिया 

उलुरु (एयर्स रॉक) ऑस्ट्रेलिया आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। बलुआ पत्थर की एक चट्टान है, जो कछुए के ऊपरी खोल की तरह नजर आती है। बताया जाता है कि यहां पर आदिवासी रहते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस पहाड़ी का दिन में कई बार रंग बदलता रहता है। दुनिया की इकलौती पहाड़ी है, जिसका का रंग बदलता रहता है। माना जाता है कि यह पहाड़ी 50 हजार साल पुरानी है। ऐसा क्यों होता है, इस रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। 
विज्ञापन

2 of 7
Mysterious and Haunted Places in the World - फोटो : Twitter @arunnegi82
कलावंती दुर्ग, महाराष्ट्र

कलावंती दुर्ग को रहस्यमयी माना जाता है। प्रदेश के माथेरान और पनवेल के बीच यह दुर्ग स्थित है, जो बेहद डरावना है। इस दुर्ग की कई कहानियां हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस किले में नकारात्मकता का वास है, जिससे लोग यहां पर खींचे चले जाते हैं और आत्महत्या कर लेते हैं। सबसे डरावनी बात यह है कि इस खंडहर में आधी रात के बाद चीखने की आवाजें सुनाई देती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Mysterious and Haunted Places in the World - फोटो : iStock
भानगढ़ किला, राजस्थान

राजस्थान के अलवर जिले में भानगढ़ किला स्थित है, जिसे भारत की सबसे डरावनी जगह माना जाता है। बताया जाता है कि यह किला शापित है। शाम होने के बाद इस किले के अंदर लोगों के जाने पर रोक है। सरकार का निर्देश है कि इस किले में या इसके आसपास शाम छह बजे के बाद कोई व्यक्ति नहीं जाएगा। बताया जाता है कि भानगढ़ में एक तांत्रिक रहता था, जो यहां की राजकुमारी रत्नावती से शादी करना चाहता था।

Israel: 1800 साल पुराना लड़कियों का मिला कंकाल, गहनें पहनाकर दफनाया गया था, अब खुला ये बड़ा रहस्य
 

4 of 7
Mysterious and Haunted Places in the World - फोटो : iStock
तांत्रिक ने राजकुमारी को अपने वस में करने के लिए एक बार उनकी दासी को अभिमंत्रित तेल दिया था। यह तेल की शीशी दासी से हाथ से एक शिला पर गिर गई। इसके बाद शिला तांत्रिक की तरफ खींचती चली गई जिसमें वह दब गया और उसकी मौत हो गई। तांत्रिक ने मौत से पहले वहां के रहने वाले लोगों को श्राप दे दिया था। बताया जाता है कि तांत्रिक की मौत के बाद राजकुमारी समेत सभी लोगों की मौत हो गई। यहां इन्हीं लोगों की आत्माएं अभी भी भटकती हैं। 

Dangerous Islands: ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक आइलैंड, कोई है सापों का द्वीप, तो कोई मौत का टापू
 
विज्ञापन

5 of 7
Mysterious and Haunted Places in the World - फोटो : iStock

रहस्यमयी शहर

भगवान राम ने रावण का वध करने और लंका पर विजय के बाद राज्य को विभीषण को सौंप दिया था। रावण के छोट भाई और लंका पर राज कर रहे विभीषण ने भगवान राम से निवेदन किया कि लंका तक आने वाले रामसेतु को तोड़ दीजिए। इसके बाद भगवान राम ने अपनी धनुष के एक छोर से सेतु को तोड़ दिया। इसके बाद से यह स्थान धनुषकोटि के नाम से प्रसिद्ध हो गया। 
 
विज्ञापन

6 of 7
Mysterious and Haunted Places in the World - फोटो : iStock
यह रहस्यमयी शहर तमिलनाडु के पूर्वी तट पर स्थित है। भगवान राम का धनुषकोटि से गहरा नाता है, तो वहीं यहां पर प्रेत आत्माओं के महसूस किए जाने का दावा किया जाता है। इसके पीछे की वजह साल 1964 में यहां पर आए भीषण चक्रवात को माना जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mysterious and Haunted Places in the World - फोटो : iStock
तूफान के बाद यहां पर आने वाले लोगों ने महसूस किया कि यहां पर कुछ असामान्य है। लोगों के इन अनुभवों के बाद तमिलनाडु सरकार ने इस छोटे शहर को भूतिया शहर की सूची में डाल दिया और इसे रहने के लिए अयोग्य करार दे दिया। सरकार ने चेतावनी भी दी कि यहां पर दिन ढलने के बाद कोई नहीं जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें