फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: राहुल गांधी को बम से उड़ाने के इनपुट; विदेशी पर्यटक आगमन में दिल्ली नंबर वन; सियासत में टिकट पर मंथन

Sat, 02 Mar 2024 06:33 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी की तरह से बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके अलावा ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को उत्तराखंड व हिमाचल के ऊंचे इलाकों में सुबह से बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। इससे दोनों प्रदेशों में ठंड ने फिर दस्तक दे दी है। वहीं विदेशी पर्यटकों के आगमन के मामले में दिल्ली की भूमिका देश में सबसे बड़ी है। विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए राजधानी प्रमुख आगमन स्थलों में से एक है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
राहुल गांधी - फोटो : संवाद
राजीव गांधी की तरह राहुल को भी बम से उड़ाने के इनपुट

महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी की तरह से बम से उड़ा दिया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर उनकी न्याय जोड़ो यात्रा के दौरान बम से हमला होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इनपुट मिलने के बाद राहुल के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
हेमकुंड साहिब - फोटो : amar ujala
ऑरेंज अलर्ट के बीच उत्तराखंड और हिमाचल की चोटियों पर भारी बर्फबारी

ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को उत्तराखंड व हिमाचल के ऊंचे इलाकों में सुबह से बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। इससे दोनों प्रदेशों में ठंड ने फिर दस्तक दे दी है। हिमाचल में चार नेशनल हाईवे समेत 241 से ज्यादा सड़कों पर यातायात बंद हो गए हैं। राेहतांग, लाहाैल-स्पीति, अटल टनल के आसपास, चंबा के पांगी-भरमौर, किन्नौर में बर्फबारी हुई है, जबकि कांगड़ा, शिमला, सोलन, चंबा समेत कई इलाकों में बारिश होती रही। पढ़ें पूरी खबर
 

4 of 11
लाल किला - फोटो : Istock
विदेशी पर्यटकों के आगमन में दिल्ली पहले नंबर पर, सैलानियों की पसंद के लिहाज से चौथा राज्य

विदेशी पर्यटकों के आगमन के मामले में दिल्ली की भूमिका देश में सबसे बड़ी है। विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए राजधानी प्रमुख आगमन स्थलों में से एक है। दिल्ली में 2022-23 के दौरान करीब 19.32 लाख विदेशी पर्यटक आए। करीब 31.21 फीसदी विदेशी पर्यटकों ने दिल्ली हवाई अड्डे का इस्तेमाल किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
बंगलूरू धमाका पीड़ितों से मिलने पहुंचे राज्यपाल गहलोत और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल - फोटो : ani
BJP बोली- बंगलूरू धमाके की NIA जांच हो

बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे धमाका मामले में 10 घायलों का इलाज जारी है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। जानमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। कर्नाटक पुलिस का बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए भाजपा एनआईए जांच की मांग कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
'सांसद-MLA के शरीर में चिप नहीं लगा सकते

सुप्रीम कोर्ट ने बेहतर प्रशासन के लिए सांसदों व विधायकों की चौबीसों घंटे डिजिटल निगरानी करने के लिए केंद्र को निर्देश देने का अनुरोध करने वाली  जनहित याचिका खारिज कर दी है। शीर्ष कोर्ट ने कहा, सांसदों-विधायकों को भी निजता का अधिकार है। निगरानी के लिए उनके शरीर में चिप नहीं लगा सकते। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
लोकसभा चुनाव। - फोटो : ANI
युवराज सिंह सियासी चौसर पर नहीं दिखेंगे

लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा अभिनय व खेल सहित कई अन्य क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों पर दांव लगा सकती है। आगामी चुनाव में भाजपा की ओर से क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, अभिनेता अक्षय कुमार, जयाप्रदा और पवन सिंह जैसी हस्तियां ताल ठोक सकती हैं। चुनाव में 370 सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल करने के लिए भाजपा राजनीति से इतर क्षेत्रों से भी दिग्गजों को मैदान में उतारने की तैैयारी में है। पढ़ें पूरी खबर 

8 of 11
महादेव एप का मालिक रवि उप्पल दुबई में दबोचा गया (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : social media
दुबई स्थित हवाला कारोबारी की 580 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां अटैच

महादेव एप से जुड़े धनशोधन मामले में हाल ही में मारे गए छापों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दुबई स्थित हवाला कारोबारी हरि शंकर टिबरेवाल की 580.78 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां अटैच की हैं। ईडी ने 1.86 करोड़ रुपये समेत 3.64 करोड़ रुपये की कीमती वस्तुएं भी बरामद कीं। इस मामले में 28 फरवरी को कोलकाता, गुरुग्राम, दिल्ली, इंदौर, मुंबई और रायपुर के विभिन्न ठिकानों पर छापे मारे गए थे।  पढ़ें पूरी खबर 

9 of 11
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई
5वें एशिया आर्थिक संवाद में बोले जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकरर ने गुरुवार को कहा कि भारत को अगले 25 वर्षों में अपनी राष्ट्रीय ताकत को अत्यधिक मजबूत करना होगा, जो विकसित अर्थव्यवस्था के संकल्प को पूरा करेगा। सीमित संख्या में आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता, प्रौद्योगिकी की चुनौतियों पर एस जयशंकर ने कहा कि देश के लक्ष्य और महत्वकांक्षाएं दूसरों की सद्भावना से निर्धारित नहीं की जा सकती है। पढ़ें पूरी खबर
 

10 of 11
इटली की प्रधानमंत्री के साथ जो बाइडन। - फोटो : ANI
गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए अमेरिका शुरू करेगा एयरड्रोप सुविधा

इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने गाजा में मानवीय सहायता के लिए एयरड्रोप सुविधा शुरू करने की घोषणा की। एयरड्रोप सुविधा शुरू करने की घोषणा व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ बैठक के दौरान हुई। बता दें, गुरुवार को इस्राइली सैनिकों ने सहायता ट्रकों के पास खाने की आस में खड़े फलस्तीनी लोगों को गोलियों से भून डाला था, जिसमें 104 लोगों की मौत हो गई थी। इसी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
wto
बेनतीजा खत्म हुई WTO सम्मेलन

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मंत्रिस्तरीय तय समय से एक दिन बाद समाप्त हो गया। सम्मेलन में सार्वजनिक खाद्य भंडार का स्थायी समाधान खोजने और मत्स्य पालन सब्सिडी पर अंकुश लगाने जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर निर्णय नहीं हुआ। इससे क्षमता से अधिक मछली पकड़ने की समस्या पैदा होती है। सम्मेलन में सदस्यों ने ई-कॉमर्स व्यापार पर आयात शुल्क लगाने पर रोक को दो वर्षों के लिए आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें