फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: नए साल पर गलन वाली ठंड; PM मोदी का दक्षिणी राज्यों का दौरा आज से; राम मंदिर के लिए मूर्ति का हुआ चयन

Tue, 02 Jan 2024 06:39 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नए साल की शुरुआत हाड़ को कंपा देने वाली ठंड से हुई है। सोमवार को सुबह छह बजे के आसपास पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा से लेकर दक्षिणी उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में नजर आए। इसके अलावा, रामलला की तीन मूर्तियों में से एक मूर्ति का चयन हो गया है। कर्नाटक के जानेमाने मूर्तिकार अरुण योगीराज की मूर्ति का चयन हुआ है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु-केरल और लक्षद्वीप के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी अपने दो दिनी दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
शाम ढलने पर गलन बढ़ी तो लोगों ने लिया अलाव का सहारा। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR

गलन वाली ठंड से नए साल की शुरुआत
नए साल की शुरुआत हाड़ को कंपा देने वाली ठंड से हुई है। सोमवार को सुबह छह बजे के आसपास पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा से लेकर दक्षिणी उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में नजर आए, लेकिन दिन निकलने के साथ धीरे-धीरे कोहरा कुछ कम हुआ तो बर्फीली हवाओं के चलते पूरा आधा भारत शीतलहर की चपेट में आ गया। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर स्थानों में पहले से ही शून्य से नीचे चल रहा पारा और गिर गया है। पंजाब और हरियाणा के कई क्षेत्र भी पारा माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
Ram Mandir - फोटो : सोशल मीडिया

इस प्रख्यात कलाकार की तराशी रामलला की मूर्ति हुई फाइनल
रामलला की तीन मूर्तियों में से एक मूर्ति का चयन हो गया है। कर्नाटक के जानेमाने मूर्तिकार अरुण योगीराज की मूर्ति का चयन हुआ है। प्रहलाद जोशी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

तमिलनाडु-लक्षद्वीप और केरल के दो दिनी दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु-केरल और लक्षद्वीप के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी अपने दो दिनी दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, मोदी आज तमिलनाडु के भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

24 घंटे में कोरोना के 636 नए मामले
देश में कोरोना संक्रमण के 636 नए मामले सामने आए हैं, जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,394 हो गई है। साथ ही नए उपस्वरूप जेएन.1 के 37 नए मामले मिलने के बाद इसके मरीजों की संख्या 200 पार कर गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

अमित शाह आज जम्मू-कश्मीर पर करेंगे उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में जम्मू-कश्मीर पर उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा ग्रिड जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

नीतीश बन सकते हैं विपक्षी गठबंधन के संयोजक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी गठंबधन इंडिया के संयोजक बन सकते हैं। नाराज नीतीश को मनाने के लिए कांग्रेस गठबंधन की अगली बैठक में इस आशय का प्रस्ताव ला सकती है। दरअसल, कांग्रेस नीतीश की नाराजगी से ही नहीं, बल्कि बिहार में जदयू-राजद के बीच बढ़ती खटास से भी बेचैन है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव छह जनवरी से तय अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा को रद्द कर चुके हैं, जिसके लिए भी खटास को जिम्मेदार माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
File Photo - फोटो : Social Media

दिल्ली में नए साल के जश्न में खूब छलके जाम
नए साल के जश्न पर रविवार को दिल्लीवाले 24 लाख से अधिक बोतल शराब पी गए। यह पिछले साल के मुकाबले करीब चार लाख बोतल अधिक है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर को देर रात तक 24 लाख 724 बोतलों की बिक्री हुई है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
शाहपुरा गांव के मतदाताओं ने किया मतदान का बहिष्कार - फोटो : सोशल मीडिया

2024 में भारत सहित 70 मुल्कों में चुनी जाएगी सरकार
यूं तो दुनियाभर में हर साल चुनाव होते हैं, कई मुल्कों की सरकारें चुनी जाती हैं। लेकिन, 2024 इस लिहाज से बेहद अहम है, क्योंकि इस साल दुनिया के 70 मुल्कों की सरकारें चुनी जानी हैं। इन 70 देशों में दुनिया के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्र भारत और अमेरिका भी शामिल हैं। इसके अलावा ब्रिटेन, रूस, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, श्रीलंका और ताइवान जैसे देशों में चुनाव होने हैं। दुनियाभर के इन 70 देशों में 4 अरब मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर मोटे तौर पर आने वाले कई वर्षों के लिए दुनिया की दिशा तय करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
Benjamin Netanyahu - फोटो : Social Media

युद्ध के बीच नेतन्याहू सरकार को झटका
इस्राइल हमास युद्ध के बीच नेतन्याहू सरकार को एक बड़ा झटका लगा है। इस्राइल की सुप्रीम कोर्ट ने नेतन्याहू सरकार के एक विवादित कानून को रद्द कर दिया है। बता दें, यह वही कानून है, जिसके विरोध में तेल अवीव सहित कई इस्राइली शहरों में लोगों ने महीनों तक प्रदर्शन किया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को बचाया गया - फोटो : ANI

30 फीट गहरे बोरवेल से निकाली गई बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के द्वारका जिले में स्थित रण गांव में उस वक्त अफरा-तफरी तब मच गई जब ढाई साल की बच्ची खेलते-खेलते 30 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरी, लेकिन भारतीय सेना के जवानों और एनडीआरएफ दल के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बच्ची को बाहर निकाल लिया। हालांकि, डॉक्टर का कहना है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण बच्ची ने दम तोड़ दिया। डिप्टी कलेक्टर एचबी भगोरा ने बताया कि रण गांव में दोपहर एक बजे खेलते समय बच्ची बोरवेल में जा गिरी थी। इस दौरान स्थानीय पुलिस की टीम और अग्निशमन कर्मियों की बचाव टीमें मौजूद थी। घटनास्थल पर एक एम्बुलेंस को एक्शन मोड पर रखा गया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें