फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे चंपई, हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Fri, 02 Feb 2024 07:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चंपई सोरेन आज झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के तीन न्यायाधीशों की विशेष पीठ कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर आज सुनवाई करेगी। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के 37वें संस्करण में दुनियाभर की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिलेगी। शुक्रवार दोपहर तीन बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेला का उद्घाटन करेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
चंपई सोरेन - फोटो : AMAR UJALA

आज CM पद की शपथ लेंगे चंपई सोरेन
चंपई सोरेन आज झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। विधायक आलमगीर आलम ने बताया कि अगले 10 दिनों में हमें सदन में बहुमत साबित करना होगा। बता दें, सोरेन ने दावा किया है कि उनके पास 43 विधायकों का समर्थन है। उन्होंने सभी विधायकों के समर्थन का वीडियो भी राज्यपाल को दिखाया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
हेमंत सोरेन से पूछताछ करने पहुंची ईडी की टीम खाली हाथ लौटी - फोटो : amar ujala

हेमंत सोरेन की याचिका पर आज विशेष पीठ करेगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट के तीन न्यायाधीशों की विशेष पीठ कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर आज सुनवाई करेगी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ने गुरुवार को सोरेन की याचिका पर सुनवाई के लिए विशेष पीठ गठित की। इसमें जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी हैं। पीठ शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सुनवाई करेगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
सूरजकुंड मेला - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद में अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला आज से
अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के 37वें संस्करण में दुनियाभर की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिलेगी। शुक्रवार दोपहर तीन बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेला का उद्घाटन करेंगी। सूरजकुंड मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्यटन विभाग की ओर से दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और सेवारत रक्षाकर्मी और पूर्व सैनिकों की टिकट पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। गुरुवार को हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग प्रधान सचिव एमडी सिन्हा ने इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

क्या आज ED के पांचवें समन पर पेश होंगे केजरीवाल?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नोटिस पर पेश न होने का मन बना चुके हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को एक बार फिर केजरीवाल ईडी की पूछताछ में शामिल नहीं होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
cold wave - फोटो : ANI
वर्षों में सबसे ज्यादा गलन भरी रही जनवरी
उत्तर भारत में पिछले तीन सप्ताह से लगातार चल रही शीतलहर की स्थिति के बीच साल के पहले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई पहली बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बार जनवरी महीने में पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा ठंड रही है। पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन

7 of 11
अयोध्या के रामलला। - फोटो : amar ujala

जनसंख्या नियंत्रण के लिए बनाई जाएगी कमेटी
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद केंद्र सरकार ने हिंदुत्व और राष्ट्रवाद से जुड़ा एक और मुद्दा तलाश लिया है। बृहस्पतिवार को अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जनसंख्या नियंत्रण और जनसांख्यिकी बदलाव पर उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
DK Suresh - फोटो : Social Media

कांग्रेस सासंद का विवादित बयान, भाजपा ने की आलोचना
उत्तर-दक्षिणी राज्यों के नेताओं के बीच अक्सर विवाद होते रहते हैं। इस बीच एक बार फिर कांग्रेस सांसद ने विवादित बयान दे दिया। कांग्रेस सांसद और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के भाई का कहना है कि दक्षिण भारत के साथ अन्याय हो रहा है। सारा पैसा केंद्र उत्तर भारत को दे रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो दक्षिणी राज्य एक अलग देश की मांग उठाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
RJD leader death in Samastipur - फोटो : अमर उजाला

समस्तीपुर में राजद नेता की संदिग्ध मौत
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाने के हरपुर एलौथ गांव के पास पूर्व जिला पार्षद और राजद नेता रंजीत राय की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। जबकि उनके मित्र सुनील कुमार का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
केरल पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

पीएफआई कार्यकर्ताओं को फांसी की सजा देने पर जज को दी धमकी
भाजपा की ओबीसी इकाई के नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या के मामले में फैसला सुनाने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को जान की धमकी देने के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। केरल पुलिस ने मावेलिक्कारा की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-प्रथम वी जी श्रीदेवी को मिली धमकियों का संज्ञान लेते हुए उनकी सुरक्षा बुधवार को बढ़ा दी थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

इंग्लैंड से पहले टेस्ट का बदला लेने उतरेगा भारत
भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। हैदराबाद में पहला टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया की नजर सीरीज में वापसी करने पर होगी। इंग्लैंड की टीम ने पहला टेस्ट 28 रन से अपने नाम किया था। बेन स्टोक्स की टीम ने भारत को उन्हें की चाल में फंसा लिया था। स्पिन ट्रैक पर भारतीय बल्लेबाज चौथी पारी में लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रहे थे। अब भारतीय टीम विशाखापत्तनम में जीत हासिल कर सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी। हालांकि, रोहित एंड कंपनी को इस मैच में कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खलेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें